How do I Know if I Need Eyelid Surgery : आजकल मेडिकल साइंस और टेक्नोलॉजी में इतना विकास हो गया है कि लोग अपने चेहरे के नेचुरल फीचर्स को भी सर्जरी की मदद से सुधार सकते हैं। इन सर्जरी की लिस्ट में आपने फेस से जुड़ी सर्जरी के बारे में कई बार सुना और लोगों को करवाते हुए भी देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी ही एक सर्जरी आंखों के लिए भी होती है? जी हां, इसे आप आईलिड लिफ्ट सर्जरी या ब्लेफेरोप्लास्टी (Blepharoplasty) कह सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम डॉ. पुनीत जैन, वरिष्ठ ऑक्युलोप्लास्टी सर्जन, शार्प साईट आई हॉस्पिटल्स (Dr. Puneet Jain, Senior Oculoplasty Surgeon, Sharp Sight Eye Hospitals) से इस सर्जरी के बारे में जरूरी बातें जानेंगे। साथ ही, हम यह भी जानेंगे कि आपको आईलिड लिफ्ट सर्जरी की जरूरत है या नहीं?
ब्लेफेरोप्लास्टी (आईलिड लिफ्ट सर्जरी) क्या है?- What is Eyelid Lift Surgery
ब्लेफेरोप्लास्टी एक कॉस्मेटिक सर्जरी होती है। इसमें पलकों से एक्स्ट्रा त्वचा और वसा को हटाया जाता है। इससे आंखों का आकार बेहतर होता है और पलकें टाइट दिखने लगती हैं। इस सर्जरी के दौरान, व्यक्ति की मशीन द्वारा पलकों की ढीली स्किन को हटाया जाता है। एक पलक के ऑपरेशन में केवल 15 मिनट का समय लगता है। यह सर्जरी करवाने के बाद आपको एडमिट भी होने की जरूरत नहीं होती है। आइए जानते हैं कि ब्लेफेरोप्लास्टी किन स्थितियों में करवाई जा सकती है?
इसे भी पढ़ें- कोई भी कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट कराने से पहले इन 5 बातों का जानना है जरूरी, डॉक्टर ने खुद बताया
किन स्थितियों में कराएं ब्लेफेरोप्लास्टी (आईलिड लिफ्ट सर्जरी)?- In which conditions should Blepharoplasty (eyelid lift Surgery) be Done
ब्लेफेरोप्लास्टी अक्सर वो लोग करवाते हैं, जो आंखों के आसपास दिखने वाले एजिंग के निशानों या ढीली स्किन को छुपाना चाहते हैं। ऐसे में आइए कुछ सबसे सामान्य लक्षण जानते हैं, जो दर्शाते हैं कि मरीज यह सर्जरी करवा सकता है:
- ऊपरी पलकों के लटकने या झुकने की स्थिति में यह सर्जरी करवाई जा सकती है।
- कई लोगों की पलकें झुकी हुई होती हैं। ऐसे में वह ठीक तरह से देख भी नहीं पाते हैं। इस स्थिति में आईलिड सर्जरी करवाई जा सकती है।
- इसके अलावा, एक्स्ट्रा त्वचा के कारण पलक के आसपास के क्षेत्र पर मेकअप लगाने में कठिनाई होती है। इस स्थिति में भी आईलिड लिफ्ट सर्जरी करवाई जा सकती है।
ब्लेफेरोप्लास्टी के फायदे- Benefits of Blepharoplasty
इस सर्जरी से आंखों का आकार बेहतर होता है। इससे आंखें ज्यादा खुली और चमकदार नजर आती हैं। इससे उम्र बढ़ने की वजह से ढीली पड़ी स्किन में सुधार होता है, सूजन में कमी, आंखों के नीचे की एक्स्ट्रा स्किन में कमी और आंखों के आस-पास की झुर्रियां ठीक होती हैं। अगर आपकी पलकों की स्किन ढीली है तो इस सर्जरी के करवाने के बाद आपकी उम्र 10-15 साल कम लगेगी।
इसे भी पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस चेतना की प्लास्टिक सर्जरी की वजह से हुई मौत, डॉक्टर से जानें इससे जुड़ी जरूरी सावधानियां
ध्यान रखें कि यह सर्जरी करवाने से पहले आपको किसी अनुभवी आईलिड स्पेशलिस्ट (ओकुलोप्लास्टिक सर्जन) की सलाह लेनी चाहिए। इससे वह आपकी आंखों की स्थिति देखकर बता पाएंगे कि आंखों में आईलिड सर्जरी की जरूरत है या नहीं।