बालों को लंबा और घना बनाने के लिए लगाएं ये 5 हेयर मास्क

Long and Thick Hair: अगर आपके बाल पतले या छोटे हैं, तो आप घर पर बने कुछ हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपके बालों की ग्रोथ तेज होगी।

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Feb 10, 2023 14:10 IST
बालों को लंबा और घना बनाने के लिए लगाएं ये 5 हेयर मास्क

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Hair Mask for Long and Thick Hair: हर व्यक्ति लंबे, घने और खूबसूरत बाल चाहता है। लेकिन कई लोगों का यह सपना पूरा नहीं हो पाता है। कुछ लोगों की किसी बीमारी की वजह से बाल नहीं बढ़ पाते हैं, तो कुछ लोगों में यह जेनेटिक्स होता है। यहीं वजह है कि कई लोगों को छोटे और पतले बालों के साथ ही रहना पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर बने कुछ खास हेयर मास्क लगाकर अपने बालों को लंबा और घना बना सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं घर पर लंबे और घने बाल बनाने के लिए बेस्ट हेयर मास्क के बारे में-

लंबे और घने बालों के लिए होममेड हेयर मास्क- Homemade Hair Mask for Long and Thick Hair in Hindi

1. आंवला और शिकाकाई हेयर मास्क

अगर आप बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं, तो अपने बालों पर आंवला और शिकाकाई हेयर मास्क लगा सकते हैं। आंवला और शिकाकाई स्कैल्प में कोलेजन बूस्ट करता है, इससे बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। शिकाकाई में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच आंवला पाउडर लें। इसमें 2 चम्मच शिकाकाई पाउडर और पानी डालें और इसे अपने बालों पर अप्लाई करें। 45 मिनट बाद बालों को ताजे पानी से धो लें। 

इसे भी पढ़ें- बालों को डिटॉक्स करने के लिए लगाएं ये 3 हेयर मास्क

hair mask

2. दही का हेयर मास्क

दही हेयर मास्क लगाने से भी आपके बाल लंबे और घने बन सकते हैं। इसके लिए आप दही में नींबू का रस मिलाएं। अब इसे अपने बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, इससे बालों का झड़ना रुकता है। साथ ही स्कैल्प का पीएच लेवल भी बैलेंस में रहता है। इससे हेयर फॉलिकल्स मजबूत बनते हैं और बालों का विकास होता है।

3. एलोवेरा हेयर मास्क

आप अपने बालों पर एलोवेरा हेयर मास्क भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा पल्प लें। इसे अपने बालों पर लगाएं, आधे घंटे बाद बालों को धो लें। एलोवेरा के हेयर मास्क को लगाने से आपके बालों को मजबूती मिलेगी। साथ ही बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे। एलोवेरा बालों के विकास को उत्तेजित करता है। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है और हेयर फॉल भी रुकता है, जिससे बाल घने भी बनते हैं। 

4. मेथी का हेयर मास्क

बालों को लंबा और घना बनाने के लिए आप भी मेथी हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप मेथी को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे बारीक पीस लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। अब इसे अपने बालों पर लगाएं। फिर आधे घंटे बाद बालों को ताजे पानी से धो लें। मेथी हेयर मास्क लगाने से बालों का विकास तेज होगा। साथ ही डैंड्रफ, हेयर फॉल जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- घुंघराले बालों के लिए बनाएं ये 4 हेयर मास्क, बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी

avocado hair  maks

5. एवोकाडो हेयर मास्क

एवोकाडो के पोटैशियम, प्रोटीन और अमीनो एसिड की बदौलत आपके कीमती बाल रूखेपन और नुकसान से मुक्त होंगे, जिससे यह रूखे बालों के लिए एक बेहतरीन हेयरमास्क बन जाता है! एवोकाडो सूखेपन के इलाज के साथ-साथ बालों के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए उत्कृष्ट हैं। एक पके एवोकाडो का छिलका और बीज निकालकर मैश कर लें। इसमें 2-3 बड़े चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। सामग्री को एक बाउल में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अपने बालों और स्कैल्प पर मास्क लगाने के बाद शॉवर कैप लगाएं। 30-40 मिनट बाद गुनगुने पानी और माइल्ड शैम्पू से धो लें। हफ्ते में 1 से 2 बार लगाएं।

Disclaimer