Homemade Facemasks For Freckles In Summer: गर्मियां इस समय काफी बढ़ गई है। ऐसे में स्किन को हेल्दी रखने के लिए गर्मियों में स्किन की अतिरिक्त देखभाल करने की जरूरत पड़ती है। गर्मी में लंबे समय तक धूप में रहने की वजह से नाक, गाल, माथे, हाथ और पैरों पर काले हल्के दाग-धब्बे और झाइयों की समस्या हो जाती है। टैनिंग की वजह से मेलनिन का प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे झाइयों की समस्या कई गुना बढ़ जाती हैं। झाइयों को कम करना काफी मुश्किल होता है। कई बार बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स को लगाने के बाद भी झाइयां कम होने का नाम नहीं लेती हैं। ऐसे में गर्मी में अगर आप भी झाइयों से परेशान है, तो ये होममेड फेस मास्क लगाएं जा सकते हैं। ये फेस मास्क झाइयों को कम करने के साथ दाग-धब्बों को भी हल्का करते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में झाइयों को दूर करने के लिए फेस मास्क के बारे में।
1. छाछ और ओटमील का फेस मास्क
सामग्री
1/4 कप- छाछ
1 चम्मच- ओटमील
छाछ और ओटमील का फेस मास्क बनाने का तरीका
छाछ और ओटमील का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगा लें। 20 मिनट के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से वॉश करें। ये मास्क स्किन को हाइड्रेट करने के साथ झाइयों को आसानी से कम करते हैं।
2. पुदीने और केले का फेस मास्क
सामग्री
4 से 5 चम्मच- पुदीने का रस
1 पका- केला
पुदीने और केले का फेस मास्क बनाने का तरीका
पुदीने और केले का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने को ब्लेंडर में डालकर इसका रस तैयार करें। अब इस रस में केले को डालकर ब्लेंडर को हल्का सा चलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। ये मास्क स्किन को हाइड्रेट करने के साथ, सन टैन कम करता है और झाइयों से छुटकारा देता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में चेहरे पर करें ग्रीन टी से बनी इन आइस क्यूब्स से मसाज, स्किन को मिलेंगे कई फायदे
3. आलू और शहद का फेस मास्क
सामग्री
1 छोटा- आलू
1 चम्मच- शहद
आलू और शहद का फेस मास्क बनाने का तरीका
आलू और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए आलू को कद्दूकस करके इसका रस निकालें। अब इस रस में शहद को मिलाकर अच्छे से मिश्रण तैयार करें। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। ये मास्क स्किन को चमकदार बनाने के साथ, टैनिंग कम करता है, फाइन लाइंस और झाइयों से राहत देता हैं।
गर्मियों में झाइयों को दूर करने के लिए इन फेस मास्क को लगाया जा सकता हैं। हालांकि, इन मास्क को लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik