रक्षाबंधन पर चाहते हैं ग्लोइंग स्किन? तैयार होने से पहले लगाएं ये 3 होममेड फेस मास्क, मिलेगी बेदाग त्वचा

Homemade Face Masks For Raksha Bandhan : रक्षाबंधन पर स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए लगाएं ये होममेड फेस मास्क।
  • SHARE
  • FOLLOW
रक्षाबंधन पर चाहते हैं ग्लोइंग स्किन? तैयार होने से पहले लगाएं ये 3 होममेड फेस मास्क, मिलेगी बेदाग त्वचा


Homemade face masks for Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। इसमें महिलाएं भाई की लंबी उम्र के लिए कामना करने के साथ उसके हाथ पर रक्षा सूत्र भी बांधती है। अधिकतर महिलाएं इस त्योहार पर खास दिखने के लिए घंटो पार्लर में जाकर स्किन का ट्रीटमेंट करवाती है। लेकिन कई बार बिजी शेड्यूल होने के कारण बहुत सी महिलाएं पार्लर नहीं जा पाती। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे होममेड फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं। जिनको लगाने से स्किन ग्लोइंग होने के साथ दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। यह फेस मास्क हर स्किन टाइप पर लगाएं जा सकते हैं। इन मास्क को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। यह मास्क नेचुरल होने के साथ स्किन पर इनको लगाने से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर फेस मास्क कैसे बनाएं।

1. पपीता का फेस मास्क

सामग्री

3 चम्मच- पपीते का पल्प

1 चम्मच- नींबू का रस

पपीते का फेस मास्क बनाने का तरीका

पपीते का फेस मास्क बनाने के लिए पपीते की एक स्लाइस को काटकर अलग कर लें। अब इस स्लाइस के छोटे टुकड़े करके मिक्सी में पल्प बना लें। अब इस पल्प को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क स्किन की टैनिंग को दूर करने के साथ, दाग-धब्बों को कम करेगा और चेहरे को ग्लोइंग बनाएगा।

GLOWING SKIN

2. बादाम और दूध का फेस मास्क

सामग्री

7 से 8- भीगे हुए बादाम

5 चम्मच- दूध

बादाम और दूध का फेस मास्क बनाने का तरीका

बादाम और दूध का फेस मास्क बनाने के लिए बादाम के छिलके उतार कर दोनों चीजों को मिक्सी में पीस लें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क स्किन को पोषण देने के साथ स्किन को निखारेगा भी।

इसे भी पढ़ें- नहाने के लिए घर पर बनाएं ये 3 खास उबटन, स्किन बनेगी मुलायम और बेदाग

3. हल्दी, शहद और दूध का फेस मास्क

सामग्री

5 चम्मच- दूध

1 चम्मच- शहद

1/4 चम्मच- हल्दी

हल्दी, शहद और दूध का फेस मास्क बनाने का तरीका

हल्दी, शहद और दूध का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को कटोरी में मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश कर लें। यह मास्क चमकदर त्वचा के साथ, टैनिंग को दूर करेगा और त्वचा को मुलायम भी बनाएंगा।

रक्षाबंधन पर तैयार होने स पहले इन होममेड फेस मास्क को लगाया जा सकता हैं। हालांकि, लगाने चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

Long Nails Tips: नाखूनों को लंबा और मजबूत बनाने के ल‍िए अपनाएं ये 5 ट‍िप्‍स, जल्‍द दि‍खेगा असर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version