नहाने के लिए घर पर बनाएं ये 3 खास उबटन, स्किन बनेगी मुलायम और बेदाग

How To Make Homemade Ubtan For Bath: नहाने के लिए साबुन के बजाए इन होममेड उबटन का इस्तेमाल करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
नहाने के लिए घर पर बनाएं ये 3 खास उबटन, स्किन बनेगी मुलायम और बेदाग


How To Make Homemade Ubtan For Bath: अधिकतर लोग नहाने के लिए कई तरह के केमिकल युक्त साबुन का इस्तेमाल करते हैं। यह साबुन महंगे होने के साथ इनका अधिक इस्तेमाल से स्किन ड्राई हो जाती है। कई बार इनके अधिक इस्तेमाल से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। दादी- नानी के जमाने में शरीर को साफ करने के लिए कई तरह के उबटन घर पर ही बनाए जाते हैं। यह उबटन नेचुरल होने के साथ स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनके इस्तेमाल से शरीर की अंदरूनी तौर पर सफाई होने के साथ स्किन ग्लोइंग भी बनता है। उबटन सस्ते होने के साथ ये बन भी जल्दी जाते हैं। इनके इस्तेमाल से शरीर पर होने वाले दाग-धब्बे दूर होने के साथ स्किन चमकदार होती है। यह शरीर को पोषण देकर स्किन को मुलायम बनाते है। यह उबटन ड्राई स्किन की समस्या को मॉइश्चर देते हैं। यह स्किन को निखारते भी है। आइए जानते हैं घर पर नहाने का उबटन कैसे बनाएं।

1. आटे और गुलाब जल का उबटन

सामग्री

1 चम्मच- बेसन

1 चम्मच- आटे

1 चम्मच- चंदन पाउडर

1/2 चम्मच- हल्दी

3 चम्मच- गुलाब जल

 बेसन, आटे और गुलाब जल का उबटन बनाने का तरीका

 बेसन, आटे और गुलाब जल का उबटन बनाने के लिए सभी सामग्री को एक बड़ी कटोरी में डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को पूरे शरीर पर मलते हुए 15 से 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद उबटन को पानी से वॉश करें। यह उबटन शरीर को चमकाने के साथ इसे बेदाग भी बनाएंगे। 

body

2. गेंहू का चोकर और बादाम का उबटन

सामग्री

2 चम्मच- गेंहू का चोकर 

2 चम्मच- पीसे हुए बादाम

1 चम्मच- बेसन

1/4 चम्मच- हल्दी

2 चम्मच- दही

गेंहू का चोकर और बादाम का उबटन बनाने का तरीका

गेंहू का चोकर और बादाम का उबटन बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। अब इस पेस्ट को शरीर पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद इसे मलते हुए पानी से शरीर को साफ करें। यह उबटन ड्राई स्किन की समस्या को दूर करने के साथ अंदरूनी तौर पर त्वचा की देखभाल करेगा।

इसे भी पढ़ें- क्या नहाते समय रोज साबुन लगाना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय

3. मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा का उबटन

सामग्री

1 चम्मच- मुल्तानी मिट्टी

 1 चम्मच- दही

1 चम्मच- संतरे के छिलके का पाउडर

1 चम्मच- एलोवेरा

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा का उबटन बनाने का तरीका

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा का उबटन बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को शरीर पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। फिर इस मिश्रण को शरीर पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद शरीर को पानी से वॉश करें। यह उबटन शरीर को निखारने के साथ दाग-धब्बों को भी दूर करेगा।

 घर पर इन तरीकों से नहाने का उबटन बनाया जा सकता हैं। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

चेहरे से अनचाहे बाल हटाने का सही तरीका क्या है? जानें सावधानियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version