
Home remedies to treat pigmentation on face during pregnancy: प्रेगनेंसी का समय महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस समय महिलाओं में शारीरिक बदलाव के साथ कई तरह के मानसिक बदलाव भी होते रहते हैं। प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता हैं। कई बार इस समय महिलाओं के चेहरे पर काले धब्बे की समस्या हो जाती हैं। जिन्हें पिंगमेंटेशन भी कहते हैं। ये दाग-धब्बे प्रेगनेंसी के समय ही महिला के चेहरे पर होते हैं। कई बार ये परेशानी सूरज की हानिकारक किरणों और शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के असंतुलन के कारण होते हैं। ये दाग-धब्बे चेहरे की खूबसूरती को कम करते है। कई महिलाएं इस समय पार्लर जाने में कतराती है। ऐसे में वह घर में उपाय करके इन दाग-धब्बों को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। प्रेगनेंसी के समय चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए चेहरे को साफ करके एलोवेरा जेल से चेहरे की 5 मिनट तक मसाज करें। 10 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। एलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो दाग धब्बे हटाने के साथ त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता हैं।
नींबू का रस
नींबू का रस चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये चेहरे से पिगमेंटेशन को दूर करके त्वचा में मेलेनिन की मात्रा को बढ़ने से रोकता हैं। चेहरे पर नींबू का रस लगाने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच नींबू का रस लें। अब इसमें 2 से 3 चम्मच पानी को मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 5 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें।
प्याज का रस
प्याज का रस चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको चेहरे पर लगाने के लिए प्याज को कद्दूकस कर लें। उसके बाद उस रस को चेहरे पर 5 मिनट तक लगा के रखें फिर नॉर्मल पानी से चेहरे को वॉश करें। ऐसा करने से पिंगमेंटेशन दूर करने में मदद मिलती है।
टमाटर का रस
टमाटर का रस चेहरे पर लगाने से पिंगमेंटेशन दूर होने के साथ चेहरे की रंगत को भी निखारता है। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन दाग धब्बों को दूर करता हैं। चेहरे पर टमाटर का रस लगाने के लिए टमाटर को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। अब इस रस को चेहरे पर 5 मिनट तक लगा के रखे। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें।
इसे भी पढ़ें- अगर नहीं पचते हैं ड्राई फ्रूट्स, तो इन 4 तरीकों से करें सेवन
शहद
शहद स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये पिगमेंटेशन को दूर करने के साथ स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है। चेहरे पर शहद की पतली सी परत को 10 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा नियमित करने से दाग धब्बे दूर होते हैं।
हल्दी और मलाई
हल्दी और मलाई चेहरे को पोषण देकर दाग-धब्बे दूर करने में मदद करती हैं। हल्दी और मलाई का पेस्ट बनाने के लिए एक चम्मच मलाई में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 5 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें।
प्रेगनेंसी का समय बहुत नाजुक होता है। ऐसे में स्किन पर कुछ भी लगाने से पहले अपने डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik