Effects of COVID Vaccine on Menstruation: कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को लेकर इंटरनेट पर तमाम अफवाहें फैली हैं। हालांकि जरूरी नहीं कि कोविड वैक्सीन को लेकर जो भी कहा जा रहा है सब गलत ही है। हाल में हुई एक स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के बाद महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां बढ़ रही हैं। अमेरिका के ओरेगन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में यह कहा गया है कि टीकाकरण के बाद से महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां बढ़ गयी हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की अगुवाई में यह स्टडी की गयी है, जिसमें 20 हजार से ज्यादा लोगों का डेटा लिया गया था।
कोविड वैक्सीन के कारण महिलाओं हो रही ये परेशानियां- COVID Vaccine Effects on Menstruation
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं पर की गयी इस स्टडी में पाया गया कि इसकी वजह से महिलाओं में पीरियड देर से हो रहा है। मासिक धर्म यानी पीरियड्स की इसकी वजह से लगभग 8 दिनों का अंतर पीरियड साइकिल में देखा गया है। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी फाइजर-बायोएनटेक ने भी इसको लेकर एक शोध किया था जिसमें यह पाया गया कि वैक्सीन की वजह टीनऐज लड़कियों पर भी गंभीर प्रभाव देखने को मिले हैं। इसकी वजह से पीरियड्स में देरी और पीरियड्स साइकिल बिगड़ना आदि शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवाने पर दिखाई दे सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स, जानें बचाव के टिप्स
वैक्सीन की वजह से महिलाओं में पीरियड्स के दौरान कई अन्य समस्याएं भी हो रही हैं। इसकी वजह से पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग और दर्द के मामले भी बढ़े हैं। हालांकि ये लक्षण बहुत लंबे समय तक नहीं देखे गए हैं। कुछ महिलाओं को ये परेशानियां वैक्सीन लगवाने के एक महीने बाद शुरू हुई हैं और कुछ महिलाओं में दो से तीन महीने बाद ये लक्षण देखे गए हैं। वहीं स्टडी में यह भी कहा गया है कि वैक्सीन लगवाने वाली सभी महिलाओं में इसकी वजह से पीरियड्स में देरी नहीं होती है। कुछ लोगों में पीरियड्स में देरी के लिए दूसरे कारण जिम्मेदार पाए गए हैं।
टॉप स्टोरीज़
सभी महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं
वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस स्टडी में 20 हजार से ज्यादा महिलाओं का डेटा लिया गया था। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वैक्सीन की वजह से हर महिला में ये परेशानियां हो सकती हैं। दरअसल कुछ महिलाओं में वैक्सीन की वजह से हॉर्मोन रेगुलेट करने वाले सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा महिलाओं में पीरियड्स में देरी के लिए कई अन्य स्थितियां जिम्मेदार हैं।
इसे भी पढ़ें: कोरोना की वैक्सीन लगवाने के 20 दिन के भीतर दिखें ये लक्षण तो हो जाएं अलर्ट, खतरे का हैं संकेत
पीरियड्स में देरी खानपान में असंतुलन, खराब जीवनशैली और स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियों के कारण भी हो सकती है। शोधकर्ताओं ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ एहतियात का ध्यान रखने से आप इन परेशानियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)