मानसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? इन 5 घरेलू उपायों से कंट्रोल होगा हेयर फॉल

Hair Fall In Monsoon: मानसून में हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? इन 5 घरेलू उपायों से कंट्रोल होगा हेयर फॉल


Hair Fall In Monsoon In Hindi: चिलचिलाती गर्मी के बाद मानसून भला किसे पसंद नहीं होता है? बारिश की फुहारें और सुहाना मौसम हर किसी के दिल को सुकून पहुंचाता है। लेकिन बरसात का मौसम अपने साथ कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है। हेयर फॉल यानी बालों के झड़ने की समस्या भी इनमें से एक है। वैसे तो गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल अधिकतर लोग हेयर फॉल से परेशान हैं। लेकिन बरसात के मौसम में यह समस्या काफी अधिक बढ़ जाती है। मानसून में मौसम में अत्यधिक नमी के कारण बालों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इसकी वजह से हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं और बाल बहुत ज्यादा झड़ने और टूटने लगते हैं। ऐसे में, हेयर फॉल को रोकने के लिए लोग तरह-तरह के शैम्पू, ऑयल और हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनसे भी कुछ खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। अगर आप भी मानसून में झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं, तो चिंता न करें। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल करके आप मानसून के दौरान झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं हेयर फॉल रोकने के लिए घरेलू उपायों के बारे में -

बरसात में हेयर फॉल रोकने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Hair Fall In Monsoon In Hindi

एलोवेरा 

एलोवेरा स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है, जिससे डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। एलोवेरा बालों को पोषण और हेयर फॉलिकल्स को मजबूती प्रदान करता है। बालों में एलोवेरा लगाने से हेयर फॉल को रोकने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप ताजे एलोवेरा जेल को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं। करीब आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।

ऑयल मसाज

झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हॉट ऑयल मसाज भी बहुत लाभकारी होती है। इससे स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है और  बालों के रोमों को पोषण मिलता है। इसके लिए आप नारियल, जैतून, सरसों या बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्कैल्प और बालों में तेल लगाकर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। तेल को 1-2 घंटे या रातभर के लिए बालों में लगा रहने दें। उसके बाद शैम्पू से वॉश कर लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपके बाल लंबे-घने और मजबूत बनेंगे।

Monsoon-Hair-Fall-Remedies

प्याज का रस 

हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए प्याज का रस बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें सल्फर पाया जाता है, जो बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करता है। साथ ही, इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प पर जमा हानिकारक बैक्टीरिया और डैंड्रफ को दूर करने में मदद करते हैं। बालों में प्याज का रस लगाने से बालों का झड़ना कम होता और हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप एक प्याज को पीस लें। फिर कपड़े में निचोड़कर उसका रस निकाल लें। अब कॉटन की मदद से प्याज के रस को स्कैल्प पर लगाएं। इसे कम से कम आधे घंटे तक लगाकर रखें। उसके बाद माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें। आप हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हेयर फॉल से छुटकारा दिला सकती हैं सहजन की पत्तियां, जानें इस्तेमाल के 3 तरीके

हेयर मास्क लगाएं

झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा आपने के लिए आप किचन में मौजूद चीजों से हेयर मास्क बनाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में एक अंडा फेंट लें। फिर इसमें 2 चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसमें थोड़ा-सा नारियल भी मिक्स कर लें। अब इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं।    30-45 मिनट बाद शैम्पू से बालों को धो लें।

मेथी दाना 

अगर मानसून में आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो आप मेथी दाना का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मेथी में निकोटिनिक एसिड भी पाया जाता है, जो बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप आधा कप मेथी दाना को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इन्हें मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं और 30 मिनट तक लगाकर रखें। फिर गुनगुने पानी और माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार इसका इस्तेमाल जरूर करें।

इसे भी पढ़ें: क्या बारिश के पानी में भीगने से भी बाल झड़ते हैं? जानें एक्सपर्ट से

अगर आप भी मानसून में झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपको किसी तरह की एलर्जी या समस्या है, तो पैच टेस्ट जरूर कर लें।

Read Next

मॉनसून में होता है स‍िर दर्द, तो राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer