Fri Sep 11, 2026 | 07:39 PM IST

प्राइवेट पार्ट का कालापन कैसे दूर करें? जानें 5 आसान घरेलू उपाय

Home Remedies To Lighten Dark Private Parts: क्या आप भी प्राइवेट पार्ट के कालेपन से छुटकारा पाने का तरीका ढूंढ रहे हैं? जानें प्राइवेट पार्ट का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय - 

Home Remedies To Lighten Dark Private Parts In Hindi: प्राइवेट पार्ट का कालापन एक आम समस्या है। कई महिलाओं को प्राइवेट पार्ट के कालेपन की वजह से शर्मिंदगी का एहसास होता है। आमतौर पर शरीर के अन्य अंगों के मुकाबले प्यूबिक एरिया का रंग ज्यादा डार्क होता है। इसके अलावा कई अन्य कारण भी होते हैं, जिनकी वजह से प्राइवेट पार्ट और उसके आसपास के एरिया में कालापन आ जाता है। बिकनी वैक्स सूट न करना, गलत तरीके से बाल हटाना, त्वचा संक्रमण, विटामिन की कमी और मोटापा आदि कारण हो सकते हैं। कई लोग प्राइवेट पार्ट के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए बाजार में मौजूद क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनसे रिएक्‍शन का डर रहता है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि प्राइवेट पार्ट का कालापन कैसे दूर करें (How To Lighten Dark Private Areas Naturally)? आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से प्राइवेट पार्ट का कालापन आसानी से दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में -  

प्राइवेट पार्ट का कालापन दूर करने के उपाय - Home Remedies To Lighten Dark Private Areas In Hindi

बेसन और नींबू 

बेसन और नींबू का मिश्रण प्राइवेट पार्ट का कालापन दूर करने में फायदेमंद होता है। बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करके डेड स्किन सेल्स को साफ करता है। वहीं, नींबू भी स्किन पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए जाना जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप दो चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस और चुटकीभर हल्दी मिला लाएं। अब इसमें पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 10 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा। 

पपीता

पपीता का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीते का इस्तेमाल प्राइवेट पार्ट का कालापन दूर करने के लिए किया जा सकता है। दरअसल, पपीते में पपाइन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए पपीता का एक छोटा टुकड़ा लें। इसे अपने प्राइवेट पार्ट की त्वचा पर रगड़ें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके प्राइवेट पार्ट की स्किन का रंग साफ हो जाएगा।   

इसे भी पढ़ें: क्या प्यूबिक हेयर हटाना सही है? स्त्री रोग विशेषज्ञ से जानें इसके फायदे और नुकसान

दही

प्राइवेट पार्ट का कालापन दूर करने के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो एक नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है। दही स्किन को पोषण देने के साथ ही डेड स्किन सेल्स को भी साफ करता है। इसके लिए आप दही को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसे 10-15 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके प्राइवेट पार्ट की स्किन साफ और मुलायम बनेगी। 

Private-Part-Ka-Kalapan-Dur-Karne-Ke-Upay

आलू का रस 

आलू का रस भी प्राइवेट पार्ट का कालापन दूर करने में प्रभावी है। आलू के रस में ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं। यह स्किन की रंगत को हल्का करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे इस्तमाल करने के लिए एक आलू को छीलने के बाद धो लें। फिर आलू को कद्दूकस कर लें और इसका रस निकाल लें। अब कॉटन की मदद से आलू के रस को प्राइवेट पार्ट और आसपास के एरिया पर लगाएं। इसे 15 -20 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद पानी से धो लें। ऐसा नियमित कुछ दिनों तक करने से प्राइवेट पार्ट का कालापन दूर हो जाएगा।

एलोवेरा 

एलोवेरा स्किन संबंधी कई समस्याओं को आसानी से दूर कर सकता है। एलोवेरा विटामिन, मिनरल। एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह स्किन को हाइड्रेट करता है और त्वचा के कालेपन को दूर करने में मदद करता है। प्राइवेट पार्ट का कालापन दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से प्राइवेट पार्ट की स्किन का रंग साफ हो जाएगा।  

इसे भी पढ़ें: पुरुषों को अपने प्राइवेट पार्ट (प्यूबिक हेयर) की सफाई कैसे करनी चाहिए? जानें सही तरीका और जरूरी सावधानियां

इन घरेलू उपायों की मदद से प्राइवेट पार्ट का कालापन आसानी से दूर किया जा सकता है। हालांकि, किसी भी उपाय को आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

Read Next

बवासीर की समस्या कम कर सकता है सेंधा नमक, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priya Mishra

Priya Mishra

Sub-Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रही प्रिया मिश्रा को पत्रकारिता और लेखन में 2 सालों से ज्यादा का अनुभव है। इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली है। वहीं, इन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा भी किया है। प्रिया को हेल्‍थ और लाइफस्टाइल के साथ-साथ एजुकेशन, करेंट अफेयर्स और पॉलिटिकल लेख लिखने का अनुभव है। कुकिंग की शौकीन प्रिया अपने लेखों के जरिए अपने पाठकों से जुड़ने की चाह रखती हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 18, 2023 11:55 IST

    Published By : Priya Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content