अकसर लोग अपने पैरों की उंगलियों और पोरों के काले धब्बों से काफी परेशान रहते हैं। उंगलियों और पोरों के काले धब्बे न केवल सुंदरता को प्रभावित कर सकते हैं बल्कि लोगों को शर्मिंदगी का सामना भी करा सकते हैं। ऐसे में इन काले धब्बों को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। आज का हमारा लेख उन्हीं उपायों पर है। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप पैरों की उंगलियों और पोरों के काले धब्बों को कैसे दूर कर सकते हैं। इसके लिए हमने आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (Ayurvedacharya Dr. M Mufik) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे
1 - शहद का इस्तेमाल
आप शहद के इस्तेमाल से पैरों की उंगलियों और पोरों के काले धब्बों को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप शहद के साथ साथ नींबू का रस बेसन, हल्दी, दही को एक कटोरी में मिलाएं और बने मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगाएं। अब प्रभावित स्थान को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से काले धब्बों से जल्दी राहत मिल सकती है।
2 - बेसन का इस्तेमाल
आप बेसन के इस्तेमाल से भी पैरों की उंगलियों और पोरों के काले धब्बों को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप एक कटोरी में शहद, बेसन और अंडे की सफेद जर्दी को अच्छे से मिलाएं और उसके बाद बने पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद अपनी उंगलियों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से काले धब्बे दूर हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- आंखों में मिर्ची चली जाए तो जलन से बचने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
3 - चीनी का इस्तेमाल
चीनी के इस्तेमाल से भी पैरों की उंगलियों और पोरों के कालों धब्बों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप चीनी के साथ नींबू के रस को मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद मिश्रण को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा के काले धब्बों को दूर किया जा सकता है। इस मिश्रण का इस्तेमाल आप हफ्ते में तीन से चार बार कर सकते हैं।
4 - एलोवेरा का इस्तेमाल
उंगलियों और पोरों के काले धब्बों को दूर करने में एलोवेरा का जेल आपके बेहद काम सकता है। ऐसे में आप एलोवेरा जेल को प्रभावित स्थान पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद प्रभावित स्थान को साधारण पानी से धो लें। अगर आप चाहें तो मार्केट में उपलब्ध एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ऐसा करने से काले धब्बों से जल्दी राहत मिल सकती है।
5 - नींबू के रस का इस्तेमाल
नींबू के इस्तेमाल से पैरों की उंगलियों और पोरों के काले धब्बों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में नींबू के रस में शहद को मिलाएं। बनें मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। अब 25 मिनट बाद मिश्रण को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से न केवल दाग धब्बे दूर होंगे बल्कि उंगलियों में चमक भी बरकरार रह सकती है।
6 - ग्लिसरीन का इस्तेमाल
पैरों की उंगलियों और पोरों के काले धब्बों को दूर करने के लिए ग्लिसरीन आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में आप नींबू के रस में ग्लिसरीन को अच्छे से मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। आप इस मिश्रण का इस्तेमाल क्रीम के रूप में भी कर सकते हैं। आप 15 मिनट बाद मिश्रण को साधारण पानी से धो लें और अगर आप चाहें तो इस पूरे दिन भी अपनी त्वचा पर लगा रहना छोड़ सकते हैं। ऐसा करने से काले दाग धब्बों से राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- बवासीर की परेशानी कम करने में मददगार हैं ये 5 तरह के तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि पैरों की उंगलियों और पैरों के काले धब्बों को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। लेकिन यदि आपको त्वचा से संबंधित कोई भी समस्या है तो इन घरेलू उपायों को अपनी त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें।