दांतों की कैपिंग करवाने के बाद हो रहा है दर्द, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies To Get Rid Of Toothache After Dental Camping: दांतों की कैंपिंग करवाने के बाद दर्द को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों को ट्राई करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों की कैपिंग करवाने के बाद हो रहा है दर्द, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय


Home Remedies To Get Rid Of Toothache After Dental Camping: दांतों में कैपिंग कराने के बाद उसके आसपास के एरिया में काफी दर्द होता है। ये आसानी से ठीक भी नहीं होता और कई बार ये इतना परेशान कर देता है कि कुछ खाएं-पिएं भी नहीं बनता है। कई लोग दांतों में कैपिंग कराने के बाद दर्द को कम करने के लिए इंजेक्शन के साथ दवाइयों का सहारा लेते है। जिससे दर्द में कुछ देर के लिए, तो राहत मिल जाती है लेकिन थोड़ी देर बाद ही ये दर्द फिर से शुरू हो जाता है। ऐसे में इस दर्द को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद भी ली जा सकती है। इन उपायों को करने से कैंपिंग करवाने के बाद दर्द में आराम मिलेगा और खाने पीने में भी आसानी होगी। आइए जानते हैं  कैंपिंग करवाने के बाद दर्द को दूर करने के लिए उपायों के बारे में।

बर्फ से सिंकाई करे

जी हां, दांतों में कैपिंग करवाने के बाद दर्द को दूर करने के लिए बर्फ से सिंकाई भी की जा सकती है। बर्फ से सिंकाई करने पर कुछ देर के लिए राहत मिलती है और वो हिस्सा सुन्न भी हो जाता है। बर्फ से सिंकाई करने के लिए बर्फ के कुछ टुकड़े हाथ में लेकर इसे सिंकाई करने की कोशिश करें। ऐसा करने से दांत के दर्द में आराम मिलेगा।

लौंग का तेल

लौंग का तेल शरीर की कई परेशानियों को आसानी से दूर करता है। ये दर्द निवारक तेल एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है और दांत की कई समस्याओं को दूर करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए इसे रुई या सीधे हाथ से दर्द वाली जगह पर लगाएं। ऐसा करने से दर्द ठीक होने में मदद मिलेगी।

laung

पुदीना चाय

पोषक तत्वों से भरपूर पुदीना की चाय शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। दांत में कैपिंग से आने के बाद दर्द को दूर करने के लिए पुदीना की चाय बनाकर पिएं। इसमें मौजूद गुण दर्द को कम करके आराम देंगे। इसकी चाय बनाने के लिए 1 गिलास पानी में 5 से 6 पुदीने के पत्ते को रख कर उबालें। जब पानी आधा रह जाएं, तो सिप करके इस पानी को पिएं।

इसे भी पढ़ें- डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फल, पाचन-तंत्र को बनाते हैं मजबूत

लहसुन

लहसुन के इस्तेमाल से शरीर की कई समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए लहसुन को चबा लें। ऐसा करने से इसमें मौजूद एंटीबैक्टिरियल और एंटीवायरल गुण दर्द में आराम देने के साथ सूजन को भी दूर करेंगे।

हल्दी और नमक का पेस्ट

दांतों में कैपिंग कराने के बाद दर्द को दूर करने के लिए 2 चुटकी हल्दी, 1 चुटकी नमक और थोड़ा सा तेल डालकर गाढा पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को दर्द वाली जगह पर कुछ देर के लिए लगा रहने दें। ऐसा करने से दर्द में आराम मिलेगा। मसूढ़ों की समस्या भी आसानी से दूर होगी।

 दांतों की कैंपिंग करवाने के बाद दर्द को दूर करने के लिए इन उपायों को किया जा सकता है। हालांकि, ये उपाय करने से पहले डेटिंस्ट की राय अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

अंडरआर्म्स (कांख) में निकल आए हैं पिंपल्स, तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version