Home Remedies For Underarm Pimples In Hindi: पिंपल्स या मुंहासे आपके शरीर पर कहीं पर भी हो सकते हैं। चेहरे और पीठ के अलावा अंडरआर्म्स में भी पिंपल्स हो सकते हैं। कई लोग अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए रेजर या वैक्सिंग का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से इनग्रोन हेयर रह जाते हैं। इन इनग्रोन हेयर के कारण आपको पिंपल्स हो सकते हैं। इसके अलावा, टाइट कपड़े पहनने, गलत तरीके से बाल हटाने, इंफेक्शन या अंडरआर्म्स को ठीक से साफ नहीं करने के कारण भी मुंहासे निकलने शुरू हो जाते हैं। वैसे तो अंडरआर्म्स पिंपल्स के लिए बाजार में कई तरह की क्रीम और अन्य प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स सभी को सूट नहीं करते है, खासकर सेंसिटिव स्किन वालों को। ये आपकी त्वचा पर इर्रिटेशन, खुजली और जलन पैदा कर सकते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों की मदद से अंडरआर्म्स के मुंहासों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही 5 घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अंडरआर्म्स पिंपल्स के साथ ही कालेपन से भी छुटकारा पा सकते हैं। आइए, जानते हैं विस्तार से-
अंडरआर्म्स के पिंपल्स के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies For Underarm Pimples In Hindi
एलोवेरा
एलोवेरा स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ ही जलन को भी शांत करता है। इसमें सल्फर और सैलिसिलिक एसिड होते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप ताजा एलोवेरा जेल लेकर इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। 5-10 बाद इसे पानी से धो दें या साफ सूती कपड़े से पोंछ लें। दिन में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से आपको जल्द लाभ मिलेगा।
हल्दी
अंडरआर्म्स के पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के मुंहासों और सूजन को दूर करने में मददगार होते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छी मिला लें। अब इस पानी से अपने अंडरआर्म्स को साफ करें। दिन में 2-3 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। इससे पिंपल्स की समस्या दूर होने के साथ ही त्वचा की रंगत भी सुरधेगी।
नीम
अंडरआर्म्स में पिंपल्स की समस्या को दूर करने के लिए आप नीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के मुंहासे और संक्रमण को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें: मुल्तानी मिट्टी से चेहरे के मुंहासे कैसे हटाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर भी अंडरआर्म्स में होने वाले पिंपल्स को ठीक करने में कारगर साबित हो सकता है। साथ ही, यह त्वचा की जलन और सूजन को भी शांत कर सकता है। इसमें स्यूसिनिक एसिड होता है, जो मुंहासे के धब्बों को भी सही करता है। इसके लिए आप 2 चम्मच पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। अब इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाकर 5 मिनट तक रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
शहद
शहद भी अंडरआर्म्स पिंपल्स की समस्या से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा के फोड़े-फुंसी और सूजन को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच कच्चा शहद लें। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें: वैक्सिंग के बाद अंडरआर्म्स पर क्या लगाना चाहिए? जानें 5 नैचुरल चीजें, जो कम करेंगी जलन
अगर आपके अंडरआर्म्स में पिंपल्स हो गए हैं, तो आप इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो इनमें से किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।