वैक्‍स‍िंग के बाद अंडरआर्म्स पर क्‍या लगाना चाह‍िए? जानें 5 नैचुरल चीजें, जो कम करेंगी जलन

गर्मी में अंडरआर्म्स वैक्‍स‍िंग एक पेनफुल प्रक्र‍िया हो सकती है। इस दौरान त्‍वचा को संक्रमण से बचाने के ल‍िए नैचुरल उपायों की मदद ले सकते हैं।     
  • SHARE
  • FOLLOW
वैक्‍स‍िंग के बाद अंडरआर्म्स पर क्‍या लगाना चाह‍िए? जानें 5 नैचुरल चीजें, जो कम करेंगी जलन


Underarm Waxing Tips in Hindi: अंडरआर्म्स में अनचाहे बाल हटाने के ल‍िए वैक्‍स‍िंग की मदद ली जाती है। वैक्‍स‍िंग करने से भले ही अनचाहे बाल हट जाते हैं लेक‍िन यह प्रक्र‍िया त्‍वचा के ल‍िए अच्‍छी नहीं मानी जाती। वैक्‍स‍िंग के कारण त्‍वचा पर रैशेज, दर्द, सूजन, दाने, रेडनेस आद‍ि लक्षण नजर आ सकते हैं। ज‍िन लोगों की त्‍वचा सेंस‍िट‍िव होती है, उन्‍हें वैक्‍स‍िंग के दौरान व‍िशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। त्‍वचा में रोमछि‍द्र होते हैं। हमारे शरीर के बाल इन रोमछिद्रों की जड़ में होते हैं। वैक्‍स‍िंग के दौरान, इन्‍हें खींचकर बाहर न‍िकाला जाता है। इस कारण से कई बार त्‍वचा में सूजन और दर्द जैसे लक्षण कुछ द‍िनों तक बने रह सकते हैं। वैक्‍स‍िंग के बाद, आपको भी अंडरआर्म्स में रैशेज और जलन जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो च‍िंता न करें। 5 नैचुरल उपायों के जर‍िए, त्‍वचा को संक्रमण से बचाया जा सकता है। इन तरीकों को आगे व‍िस्‍तार से जानेंगे।  

1. नारियल का तेल- Coconut Oil

वैक्‍स‍िंग के बाद अंडरआर्म्स पर नार‍ियल तेल लगाएं। वैक्‍स‍िंग के बाद, त्‍वचा को सूखने दें। अब हाथ में नार‍ियल तेल लेकर त्‍वचा पर लगाएं। नहाने के बाद और रात को सोने से पहले नार‍ियल का तेल लगाएं। इससे वैक्‍स‍िंग के बाद दाने और रैशेज की समस्‍या नहीं होगी। नार‍ियल तेल की मदद से सूजन कम करने में भी मदद म‍िलती है। 

2. सेब का स‍िरका- Apple cider vinegar

केम‍िकल वाली क्रीम के इस्‍तेमाल से अनचाहे बालों को जड़ से न‍िकालने में 3 से 4 म‍िनटों का समय लगता है। सोचकर देख‍िए यह क्रीम, त्‍वचा के ल‍िए क‍ितनी हान‍िकारक हो सकती है। अनचाहे बालों को हटाने के ल‍िए रेजर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। कई बार रेजर से वैक्‍स करने पर भी दाने हो जाते हैं। ऐसे में सेब के स‍िरके को त्‍वचा पर लगाएं। 10 म‍िनट के ल‍िए छोड़ दें। अब त्‍वचा को पानी से धो लें। इस प्रक्र‍िया को द‍िन में 2 बार दोहराएं।  

3. एलोवेरा- Aloe Vera 

aloe vera beenfits in hindi

एलोवेरा का एक पत्ता लें। इसे काटकर जेल निकाल लें। इसके बाद जेल को वैक्‍स‍िंग वाले ह‍िस्‍से में लगाएं। एलोवेरा की मदद से सूजन कम होगी। रैशेज नहीं होंगे और खुजली से बचाव होगा। एलोवेरा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। न‍ियम‍ित तौर पर एलोवेरा का इस्‍तेमाल करने से, त्‍वचा को संक्रमण और ड्राईनेस से बचाने में मदद म‍िलती है।

इसे भी पढ़ें- वैक्स कराने के बाद जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकते हैं गंभीर नुकसान

4. दही- Curd 

वैक्‍स‍िंग के बाद, रेडनेस को कम करने के ल‍िए दही लगाएं। दही में एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण होते हैं। दही लगाने से इन्‍फेक्‍शन दूर होता है और सूजन कम करने में मदद म‍िलती है। त्‍वचा पर दही लगाएं। 10 म‍िनट के ल‍िए छोड़ दें। इसके बाद त्‍वचा को साफ पानी से धो लें। दही के अलावा दूध का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं। दूध में कॉटन भ‍िगोएं और त्‍वचा पर लगाएं। इसे सूखने दें, इसके बाद त्‍वचा को ठंडे पानी से धो लें।

5. टी-ट्री ऑयल- Tea Tree Oil

1 चम्‍मच ऑल‍िव ऑयल लें। उसमें 2 से 3 बूंद टी-ट्री ऑयल म‍िलाएं। इस म‍िश्रण को त्‍वचा पर लगाएं। 1 से 2 म‍िनटों तक त्‍वचा की माल‍िश हल्‍के हाथ से करें। जब तेल त्‍वचा में अच्‍छी तरह से म‍िल जाए, तो उसे छोड़ दें। टी-ट्री ऑयल में एंटीबैक्‍टीर‍ियल, एंटीफंगल गुण होते हैं। त्‍वचा को संक्रमण से बचाने के ल‍िए टी-ट्री ऑयल को बादाम के साथ म‍िलाकर भी लगा सकते हैं।  

वैक्‍स‍िंग के बाद त्‍वचा में होने वाली जलन, सूजन और दर्द से बचने के ल‍िए दही, टी-ट्री ऑयल, एलोवेरा, सेब का स‍िरका, नार‍ियल तेल आद‍ि का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। 

Read Next

चेहरे पर लगाएं एलोवेरा, हल्दी और दही का मिश्रण, जानें फायदे और लगाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version