Expert

रोज सुबह खाली पेट करें लहसुन और शहद का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Garlic And Honey Benefits: सुबह खाली पेट लहसुन और शहद खाने से कई रोगों को जोखिम कम हो सकता है। जानें इसके फायदे और खाने का तरीका -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: May 04, 2023 11:23 IST
रोज सुबह खाली पेट करें लहसुन और शहद का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Garlic And Honey Benefits In Hindi: लहसुन और शहद का प्रयोग लगभग हर घर में किया जाता है। इन दोनों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आमतौर पर लोग इन दोनों का सेवन अलग-अलग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इन दोनों का सेवन एक साथ किया जाए, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। जी हां, शहद और लहसुन का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। खासतौर पर अगर सुबह खाली पेट इसका सेवन किया जाए, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, लहसुन में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फैट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, शहद एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्व और गुण शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से लहसुन और शहद के सेवन शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई गंभीर बीमारियों बचाव होता है। यह दिल को स्वस्थ रखने से लेकर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने तक में फायदेमंद हो सकता है। आइए, डायटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से विस्तार से जानते हैं सुबह खाली पेट लहसुन और शहद खाने के फायदों (Khali Pet Lahsun Aur Shahad Khane Ke Fayde) के बारे में -

सुबह खाली पेट लहसुन और शहद खाने से क्या होता है? | Garlic And Honey On Empty Stomach Benefits In Hindi

इम्यूनिटी मजबूत करे

लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन एक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। इन दोनों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो इन्फेक्शन से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। रोज सुबह खाली पेट शहद में डूबा लहसुन खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार

शहद और लहसुन का कॉम्बिनेशन वजन घटाने के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। अगर आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करेंगे, तो इससे अतिरिक्त चर्बी कम होगी। यह शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल और मोटापे को कम करमें में मदद करता है।

Garlic-Honey-Benefits

सर्दी-जुकाम से राहत दिलाए

शहद और लहसुन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में गर्मी आती है। साथ ही, सर्दी-जुकाम की समस्या से भी राहत मिलती है। इन दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो गले की खराश और सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। साइनस और अस्‍थमा रोगियों के लिए लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़ें: रातभर पानी में भिगोकर रखें लहसुन, सुबह खाली पेट इसे पीने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

दिल को हेल्दी रखे

लहसुन और शहद का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। इन दोनों में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो दिल की धमनियों में जमा फैट को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इन दोनों को एक साथ खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। इससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखे

सुबह खाली पेट लहसुन और शहद का सेवन करने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके नियमित सेवन से पेट में दर्द, गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: हरा लहसुन खाने से सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे, कई बीमारियां होंगी दूर

सुबह लहसुन और शहद को एक साथ कैसे खाएं - How To Eat Garlic And Honey In Hindi

लहसुन और शहद को एक साथ खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इसके लिए आप एक कांच की बोतल में शहद डाल दें। इसमें कुछ लहसुन की कलियां छील कर डाल दें। रोज सुबह खाली पेट इस शीशी में से एक लहसुन की कली को चबाकर खा लें। इसके अलावा, आप कच्चे लहसुन के पेस्ट में शहद डालकर भी खा सकते हैं।

Disclaimer