Holi 2023: होली में ओवरईटिंग से हो गया है पेट खराब? ये 5 घरेलू उपाय दिलाएंगे आराम

Home Remedies For Upset Stomach During Holi: होली पर ज्यादा खा लेने की वजह से पेट खराब हो गया है, तो आप इन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Mar 08, 2023 15:00 IST
Holi 2023: होली में ओवरईटिंग से हो गया है पेट खराब? ये 5 घरेलू उपाय दिलाएंगे आराम

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Home Remedies For Upset Stomach During Holi In Hindi: होली के मौके पर घरों में गुझिया, पकौड़े, पापड़, दही-बड़े आदि बनाए जाते हैं। ये पकवान खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं, इसलिए लोग खूब जमकर खा लेते हैं। लेकिन ज्यादा मिठाई और ऑयली फूड खाने की वजह से अक्सर लोगों का पेट खराब हो जाता है। इसके कारण पेट में दर्द, गैस, एसिडिटी, अपच और दस्त आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी इस तरह की किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो होली पर पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने में असरदार हो सकते हैं -

होली में पेट खराब हो जाए, तो आजमाएं ये उपाय - Home Remedies For Upset Stomach During Holi In Hindi: 

अदरक

पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में अदरक काफी कारगर है। इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पेट में दर्द और गैस की समस्या से राहत दिला सकते हैं। अगर होली पर ओवरईटिंग की वजह से पेट में दर्द हो रहा हो, तो अदरक की चाय का सेवन करें। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में अदरक को डालकर उबाल लें। फिर छान लें और दिन में दो से तीन इसे बार पिएं। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा। 

अजवाइन

अजवाइन का सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अजवाइन की चाय से पेट में गैस और बदहजमी की समस्या से राहत मिलती है। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें। फिर इसे छानकर पी लें। आप दिन में 2 बार इस चाय का सेवन कर सकते हैं। 

Upset-Stomach-On-Holi-Treatment

हींग 

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए हींग रामबाण उपाय है। पेट में दर्द या एसिडिटी होने पर आप हींग का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच हींग को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। इससे आपका पाचन वापस दुरुस्त हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: होली पर तली-भुनी जाने वाली डिशेज को कैसे बनाएं हेल्दी? जानें आसान कुक‍िंग हैक्स

दही

दही पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दही में मौजूद प्रीबायोटिक्स पेट के हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में प्रभावी होते हैं। दही के सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। अगर होली पर ज्यादा खा लेने की वजह से पेट खराब हो जाए, तो आप दिन में दो से तीन बार ठंडे दही का सेवन कर सकते हैं। 

केला

अगर होली पर ओवरईटिंग करने के कारण लूज मोशन हो रहे हों, तो केले का सेवन करें। केले में पेक्टिन होता है, जो मल को बांधने का काम करता है। इसके लिए आप दिन में दो से तीन केले खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Holi 2023: इस होली घर में बनाएं ये 3 हेल्दी ठंडाई, आसान है रेसिपी

होली पर पेट खराब हो जाने की स्थिति में आप इन उपायों अपनाकर जल्द राहत पा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Disclaimer