
Home Remedies To Get Rid Of Bhang Hangover In Hindi: होली का त्यौहार रंगों, खुशियों और मस्ती से भरा होता है। इस खास मौके पर घरों में गुझिया, पापड़, मिठाई और अन्य पकवान बनाए जाते हैं। कई जगहों पर होली पर भांग खाने का भी चलन है। कई लोग भांग को ठंडाई या गुझिया में डालकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन भांग का नशा सेहत के लिए काफी खतरनाक होता है। अगर भांग का नशा ज्यादा हो जाए, तो इसे उतारना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो यह नशा कई-कई दिनों तक भी नहीं उतरता है। भांग का नशा चढ़ने पर इंसान का नर्वस सिस्टम काम करना बंद कर देता है। इसकी वजह से इंसान का खुद पर काबू नहीं रहता है और वह एक ही काम को लगातार करता रहता है। भांग का नशा चढ़ने के कारण सुस्ती, सिरदर्द, उल्टी और चक्कर आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। होली के रंग में भंग न पड़े, इसके लिए भांग से दूरी बनाकर रखें। लेकिन अगर भांग का नशा चढ़ जाए, तो आप कुछ घरेलू उपायों की मदद (Bhang Ka Nasha Utarne Ke Upay) ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे भांग का नशा उतारने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं -
भांग का नशा उतारने के घरेलू उपाय - Home Remedies To Get Rid Of Bhang Hangover In Hindi
घी
भांग का नशा उतारने के लिए देसी घी भी काफी कारगर है। अगर नशा ज्यादा हो जाए, तो खूब सारे देसी घी का सेवन कर लें। इससे उल्टी होने लगेगी और धीरे-धीरे नशा उतर जाएगा। इसके अलावा आप मक्खन का भी सेवन कर सकते हैं।
खट्टी चीजें
भांग का नशा उतारने के लिए खट्टी चीजों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, खट्टी चीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो नशा बढ़ाने वाले केमिकल्स को बेअसर कर देते हैं। भांग का नशा चढ़ने पर नींबू चाटें या नींबू पानी पिएं। इसके अलावा, मौसंबी का जूस या संतरे का जूस पीने से भी नशा जल्दी उतर जाएगा।
अदरक
अदरक भी भांग के नशे को कम करने में मददगार है। इसके लिए अदरक का एक टुकड़ा छील लें। अब इसे मुंह में रखकर धीरे-धीरे चूसें। अदरक के रस के सेवन से नशा धीरे-धीरे खत्म हो सकता है। आप चाहें तो अदरक को पानी में उबालकर भी पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Holi 2023: इस होली घर में बनाएं ये 3 हेल्दी ठंडाई, आसान है रेसिपी
नारियल पानी
भांग का नशा उतारने के लिए नारियल पानी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। नारियल पानी में कई मिनरल्स और इलेक्टोरेट्स होते हैं। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ नशा उतारने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए एक कप ताजा नारियल पानी पी लें।
इमली
भांग का नशा उतारने के लिए आप इमली और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए 30 ग्राम इमली लें। इसे एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। फिर इसे मथकर पानी निकाल लें। अब इस पानी में 30 ग्राम गुड़ मिलाकर पी जाएं। इससे नशा जल्दी उतार जाएगा।
इसे भी पढ़ें: शराब का नशा उतारने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
अगर आपको या आपके किसी जानने वाले को भांग का नशा चढ़ जाए, तो आप इन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। हालांकि, अगर समस्या बढ़ रही हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version