Doctor Verified

गर्म पानी से जलने पर ये 4 चीजें लगाएं, मिलेगी राहत

Home Remedies To Get Relief From Burning Due To Hot Water In Hindi: अगर गलती से आप गर्म पानी से जल गए हैं, तो एलोवेरा जेल या बर्फ लगाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्म पानी से जलने पर ये 4 चीजें लगाएं, मिलेगी राहत


Home Remedies To Get Relief From Burning Due To Hot Water In Hindi: कहते हैं, जल्दबाजी का काम शैतान का। इसके बावजूद, हम लोग हर काम को जल्दी-जल्दी में काम खत्म करना चाहते हैं। खासकर, किचन में इस तरह की जल्दबाजी ज्यादा रहती है। जैसे, जल्दी-जल्दी पानी गर्म करना। इस हड़बड़ी में कई बार अचानक हाथ में गर्म पानी गिरने से हाथ जल जाता है। यह स्थिति काफी खतरनाक हो सकती है। गर्म पानी गिरने से हाथ पर फफोले पड़ सकते हैं, जलन हो सकती है और लंबे समय तक दर्द बना रह सकता है। अगर सही तरह से केयर न की जाए, तो तकलीफ बढ़ सकती है। इसलिए, अगर गर्म पानी से हाथ जल जाए, तो तुरंत राहत पाने के लिए कुछ उपाय आजमा सकते हैं। आप भी जानिए, उनके बारे में। इस बारे में हमने दिल्ली स्थित जिविशा क्लिनिक की कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आकृति गुप्ता से बात की।

ठंडा पानी डालें- Use Cold Water

गर्म पानी से जलने पर सबसे पहले हाथ पर ठंडा पानी डालें। एक मग की मदद से हाथ में पानी को लगातार डालते रहें। कुछ मिनटों तक ऐसा करने से हाथ की जलन कम होने लगेगी। आप चाहें, तो जली हुई जगह पर बर्फ का टुकड़ा भी लगा सकते हैं। बर्फ से भी जलन में कमी आती है।

इसे भी पढ़ें: जलने पर तुरंत राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

एलोवेरा जेल लगाएं- Use Aloe Vera Gel

Use Aloe Vera Gel

एलोवेरा स्किन के लिए बहुत ही उपयोगी प्रोडक्ट है। यह स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। इसके अलावा, एलो वेरा जेल की तासीर ठंडी होती है। अगर आपका हाथ गर्म पानी से जल गया है, तो बिना देरी किए आप उस पर एलो वेरा जेल लगा सकते हैं। एलो वेरा जेल लगाने से जली हुई जगह पर फफोले पड़ने का रिस्क भी कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: गरम भाप, आंच या तेल से जलने पर अपनाएं घरेलू नुस्खे

ठंडा दूध लगाएं- Use Cold Milk

अगर पानी से हाथ जल गया है, तो उस पर आप ठंडा दूध भी इस्तेमाल कर सकते हैं। असल में, हर छोटी-मोटी जलन पर आप ठंडे दूध का उपयोग कर सकते हैं। इससे जलन कम होती है और रिकवरी भी बेहतर होती है। सवाल है कि जले हुए हाथ पर ठंडा दूध कैसे लगाएं? सबसे पहले एक बर्तन में दूध डाल लें। इसमें कुछ टुकड़े बर्फ के भी डालें। इससे दूध और ठंडा हो जाएगा। अब अपने हाथ के जले हुए हिस्से को इस बर्तन में डाल दें। करीब 10 मिनट तक इसी तरह रहें। इससे दर्द में कमी आएगी और लालपन भी कम होगा।

इसे भी पढ़ें: खाना बनाते हुए जल गए हैं तो घबराएं नहीं, बल्कि इन घरेलू तरीकों को अपनाएं

शहद लगाएं- Use Honey

हमारे यहां लगभगर हर घर की किचन में शहद मौजूद होती है। आमतौर, हल्की-फुल्की जलन में शहद को लगाया जाता है। इससे जलन में कमी आती है। इसी तरह, अगर गर्म पानी से हाथ जल जाए, तो भी आप शहद का उपयोग कर सकते हैं। शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल तत्व होते हैं, जो कि जलन को कम करने में मदद करते हैं और रिकवरी को भी बढ़ाते हैं।

लगातार पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Question

जले हुए पर क्या लगाने से जल्दी ठीक होता है?

अगर हल्का-फुल्का जला है, तो आप एलो वेरा जेल, ठंडा दूध जैसी चीजें लगा सकते हैं। इससे तुरंत राहत मिलती है।

जलने पर जलन कैसे कम करें?

हाथ-पैर या शरीर का कोई भी हिस्सा जलने पर काफी जलन होती है और यह जलन काफी देर तक रहती है। इसमें कमी करने के लिए आप शहद, ठंडा पानी, हल्दी का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं।

image credit: freepik

Read Next

खांसी का देसी इलाज है अदरक और शहद का मिश्रण, जानें प्रयोग का तरीका

Disclaimer