Doctor Verified

घुटनों की अकड़न दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय, दर्द में मिलेगा आराम

knee pain: घुटनों में दर्द की समस्या आजकल आम हो गई है। सर्दियों में यह अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों (home remedy) को आजमा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
घुटनों की अकड़न दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय, दर्द में मिलेगा आराम


knee pain home remedies: आजकल घुटनों में दर्द की समस्या बेहद आम हो गई है। सर्दियों में मौसम में यह दर्द अधिक बढ़ जाता है। इससे राहत पाने के लिए अकसर आप दर्द निवारक दवाइयों का सेवन करते होंगे। लेकिन आप चाहें तो घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। इनसे आपको काफी आराम मिलेगा। राम हंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानें घुटनों के दर्द का घरेलू उपाय-

1. ड्राय फ्रूट्स (dry fruits)

डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में ड्राय फ्रूट्स शामिल कर सकते हैं। ड्राय फ्रूट्स हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ड्राय फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है, ऐसे में इनके सेवन से घुटनों के दर्द में आराम मिलता है। इसके साथ ही ड्राय फ्रूट्स प्रोटीन और कैल्शियम के भी अच्छे सोर्स हैं। इसके लिए अखरोट, बादाम और मुनक्का काफी फायदेमंद है।

knee pain

2. पारिजात वृक्ष की छाल

घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए पारिजात पेड़ की छाल भी फायदेमंद होती है। पारिजात या हरसिंगार का पौधा शरीर के दर्द में आराम दिलाता है। आप डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन कर सकते हैं।

3. मेथी के दाने (Fenugreek seeds)

शरीर या घुटने के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप मेथी दाने का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए मेथी दाने का पाउडर लें। इसे सुबह-शाम गर्म पानी के साथ लें। इसके अलावा आप रात को मेथी दाने भिगोकर रखें। सुबह खाली पेट इन्हें चबाकर खा लें। आप चाहें तो इसका पानी भी पी सकते हैं। खाली पेट मेथी के दाने खाना फायदेमंद होता है

4. हल्दी वाला दूध (Turmeric milk)

हल्दी वाला दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह घुटनों और जोड़ों के दर्द में आराम दिलाता है। रोजाना रात को हल्दी वाला दूध पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर होने लगती हैं। इसके लिए एक गिलास दूध में हल्दी पाउडर डालें। रात को सोने से पहले इसे पी लें। इससे दर्द से राहत मिली। आप चाहें तो कच्ची हल्दी का रस भी दूध में डाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - सर्दियों में कौन सी सब्जी खाएं? जानें ठंड के दिनों की 7 सब्जियां, जो आपको रखेंगी फिट और हेल्दी

5. अदरक (Ginger)

अदरक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसकी तासीर काफी गर्म होती है। इससे घुटनों के दर्द में आराम मिलता है। घुटनों का दर्द होने पर आप अदरक को चाय, सब्जी, दाल, चटनी और अचार के रूप में सेवन कर सकते हैं। अदरक से जोड़ों के दर्द और सूजन में भी आराम मिलता है।

6. तुलसी का रस (Basil Juice)

शरीर का दर्द, घुटनों का दर्द होने पर आप तुलसी के रस का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए तुलसी के पत्तों का रस निकालें। एक गिलास गर्म पानी में इस पी लें। कुछ दिनों तक रोजाना इसका सेवन करने से घुटनों के दर्द में आराम मिलेगा।

7. गुड़ (jaggery benefits) 

घुटनों में दर्द होने पर गुड़ का सेवन करना भी लाभकारी होता है। गुड़ में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है, इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसके अलावा गुड़ में मैग्नीशियम भी होता है। गुड़ में मौजूद तत्व घुटनों के दर्द से राहत दिलाते हैं।

इसे भी पढ़ें - सर्दी में खाएं गाजर और मूली का चटपटा अचार, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ मिलेंगे ये 4 फायदे

8. लहसुन (garlic)

स्वस्थ रहने के लिए लहसुन का सेवन करना भी जरूरी होता है। लहसुन प्रोटीन, विटामिन ए और आयरन का अच्छा सोर्स है। घुटनों में दर्द होने पर भी लहसुन का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आप लहसुन को खाने में शामिल करें। साथ ही आप चाहें तो सुबह खाली पेट 3-4 लहसुन की कलियां भी खा सकते हैं।

अगर आप भी घुटनों के दर्द से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों (knee pain) को आजमा सकते हैं। लेकिन अगर लंबे समय तक घुटनों में दर्द रहे, तो इसके लिए डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। दर्द होने पर आप दर्द निवारक दवाइयों का सेवन अधिक मात्रा में लेने से बचें।

Read Next

पेट पर हींग लगाने के फायदे: पेट दर्द, कब्ज और जी मिचलाने पर इन 3 तरीकों से पेट पर लगाएं हींग, जल्द मिलेगा आराम

Disclaimer