
Nose Bleeding In Summer In Hindi: गर्मियों में कई लोगों को नाक से खून बहने की शिकायत होती है। नाम से खून आने को नकसीर फूटना कहते हैं। यह एक आम समस्या है। कई बार अधिक गर्मी के कारण नाक के अंदर ब्लड वेसल तेज ब्लड सर्कुलेशन से फट जाती हैं और नाक से खून बहने लगता है। इसके अलावा, नाक से खून बहने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे- ज्यादा मिर्च-मसालों का सेवन करना, नाक पर चोट लगना, नाक को बहुत ज्यादा रगड़ना, एलर्जी, इंफेक्शन या जुकाम। वैसे तो यह कोई गंभीर समस्या नहीं है। लेकिन अगर बार-बार यह समस्या हो रही है, तो इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। गर्मी में नकसीर फूटने की स्थिति में आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इससे नाक से खून बहना बंद हो सकता है। आइए, जानते हैं गर्मी में नाक से खून आने पर क्या करें?-
गर्मी में नाक से खून आने की समस्या के घरेलू उपाय - Home Remedies For Nose Bleeding In Summer In Hindi
नाक को बंद करें
नाक से अचानक खून आने लगे, तो नाक को तुरंत हल्के हाथों से बंद कर दें। ऐसा करने से नेसल सेप्टम पर प्रेशर पड़ता है, जिससे खून बहना रुक सकता है। इस दौरान आप मुंह से सांस लेते रहें। करीब 1 मिनट तक ऐसा करने से नाक से खून आना बंद हो जाएगा।
प्याज का रस
नाक से खून आने की समस्या से राहत पाने के लिए आप प्याज का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए प्याज को मिक्सी में पीस लें और उसका रस निचोड़ लें। अब एक कॉटन बॉल को प्याज के रस में डुबोकर नाक पर रखें। इसे 2-3 मिनट तक लगा रहने दें। प्याज की गंध से ब्लड क्लॉटिंग में मदद मिल सकती है, जिससे खून बहना बंद हो सकता है। आप चाहें तो प्याज को नाक के पास ले जाकर सूंघ भी सकते हैं।
सेब का सिरका
नाक से खून बहने की समस्या से निजात पाने के लिए आप सेब का सिरका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कॉटन बॉल को सेब के सिरके में डुबोएं। फिर इसे नाक के अंदर 10 मिनट तक लगाकर रखें। दरअसल, सेब के सिरके में मौजूद एसिड ब्लड वेसल्स को संकुचित करने में मदद करता है, जिससे खून बहना रुक जाता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में चेहरे पर हो गए हैं लाल दाने? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
बर्फ की सिंकाई
नकसीर फूटने की स्थिति में बर्फ की सिंकाई करना भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक साफ सूती कपड़े में बर्फ लपेटकर नाक की सिंकाई करें। इसे कुछ देर तक नाक पर लगाकर रखें। ऐसा करने से नाक के अंदर तक ठंडक पहुंचेगी और खून बहना बंद हो सकता है।
एसेंशियल ऑयल
नाक से खून बहने की समस्या से राहत दिलाने में एसेंशियल ऑयल भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक कप पानी में लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें डालें। इसमें एक कॉटन बॉल को डुबोएं और पानी को निचोड़ लें। फिर इसे 1-2 मिनट तक नाक पर लगाएं रखें। आप इस पानी की कुछ बूंदें नाक में भी डाल सकते हैं। लैवेंडर ऑयल डैमेज ब्लड वेसल्स को हील करने में प्रभावी होता है, जिससे रक्तस्त्राव रुक सकता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में हो गया है पेट खराब? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी जल्द राहत
नाक से खून बहने की समस्या से निजात पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो इनका इस्तेमाल न करें।