Doctor Verified

नाभि खिसकने पर नजर आते हैं ये लक्षण, दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies For Navel Prolapse Or Nabhi Khiskana: नाभि खिसकने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। जानें इसे दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय। 
  • SHARE
  • FOLLOW
नाभि खिसकने पर नजर आते हैं ये लक्षण, दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय


Home Remedies For Navel Prolapse Or Nabhi Khiskana: नाभि खिसकने पर व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। इसे कई नामों से जाना जाता हैं जैसे नाभि डिगना, नाभि गिरना और धरण गिरना। अधिकतर लोग नाभि खिसकने पर पेट दर्द, घबराहत और जी मिचलाने जैसे लक्षण महसूस करते हैं। नाभि खिसकने पर व्यक्ति को चैन नहीं आता है। नाभि खिसकने के कई कारण हो सकते हैं जैसे भारी वजन उठाने या फिर ज्यादा वजन उठाने, अचानक झुकने, तेजी से सीढ़ियां चढ़ने, एकदम से मुड़ने और ज्यादा तेल मसाले वाले खाने से नाभि कई बार अपनी जगह से खिसक जाती है या फिर कहे कि अपने स्थान से उपर नीचे हो जाती है। बहुत से लोग नाभि खिसकने पर कई तरह के उपाय करने लगते हैं। जिनको करने से आराम नहीं आता है। नाभि खिसकने पर महिलाओं के पीरियड्स भी अनियमित हो जाते हैं। ऐसे में नाभि खिसकते ही इस समस्या को दूर किया जाना चाहिए। नाभि खिसकने के दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय और लक्षण के बारे में जानने के लिए हमने बात की सुधा क्लीनिक के आयुर्वेदिक डॉक्टर अलका शर्मा से। 

नाभि खिसकने के लक्षण

  • पेट दर्द
  • कब्ज
  • अनियमित पीरियड्स
  • घबराहट
  •  उल्टी
  • जी मिचलाना
  • जांघों में दर्द
  • दस्त
  • आंतों में दर्द

massage

नाभि खिसकने की समस्या को दूर करने के उपाय

मसाज

नाभि खिसकने पर किसी एक्सपर्ट से पैरों की मसाज भी कराई जा सकती है। पैरों की मसाज से एक्यूप्रेशर प्वाइंट पर प्रेशर पड़ता है। जिससे नाभि सही सही जगह पर आ जाती है। लेकिन ध्यान रखें यह मसाज केवल किसी प्रशिक्षित व्यक्ति से ही कराएं। कई बार गलत तरीके से मालिश करने से शरीर को नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- ओरिजिनल अश्वगंधा की पहचान कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें कुछ सरल तरीके

कूदने

नाभि खिसकने की समस्या को दूर करने के लिए करीब 2 फीट की ऊंचाई से 2-3 बार कूदना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें अगर आपकी उम्र ज्यादा है, तो ये उपाय हरगिज न करें। जब कूदे, तो सारा वजन पंजों पर पड़ें। इस बात का विशेष तौर पर ख्याल रखें। 2 से 3 बार कूदें और 1 बार कूदने पर कुछ समय के लिए रूकें।

सौंफ का सेवन

नाभि खिसकने की समस्या को दूर करने के लिए सौंफ का सेवन किया जा सकता है। इसको बनाने के लिए 10 ग्राम सौंफ को पीसकर उसमें 50 ग्रास गुड़ को मिक्स कर लें। इस मिश्रण को सुबह खाली पेट सेवन करें। ऐसा नियमित करने से नाभि अपनी जगह आ जाएगी।

सरसों का तेल

सरसों के तेल की मदद से भी नाभि खिसकने की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सरसों के तेल की 3 से 4 बूंद खाली पेट नाभि में डालें। ऐसा करने से नाभि अपनी जगर पर आ जाएगी।

पिंडली की मालिश

नाभि खिसकने की समस्या को दूर करने के लिए पिंडली की मालिश करना भी एक अच्छा उपाय है। पिंडली की मालिश के लिए सरसों के तेल का उपयोग करें। हालांकि, ध्यान रखें कि इस मालिश को किसी एक्सपर्ट से ही करवाएं।

नाभि खिसकने पर इन उपायों को किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर समस्या में आराम नहीं मिल रहा हैं, तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

Read Next

ओरिजिनल अश्वगंधा की पहचान कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें कुछ सरल तरीके

Disclaimer