Wed Sep 23, 2026 | 12:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr M Sheetal Kumar , Consultant Physician & Diabetologist

सुबह उठते ही लगातार छींक क्यों आती है? आपके बेडरूम की ये चीजें हो सकती हैं वजह

सुबह आंख खुलते ही लगातार छींक आती है तो धूल, धूल के कण, बिस्तर या बेडरूम में मौजूद एलर्जेन वजह हो सकते हैं। यहां डॉक्टर से जानिए, सुबह की छींक से जुड़े कारण क्या-क्या हैं?
सुबह उठते ही लगातार छींक क्यों आती है? आपके बेडरूम की ये चीजें हो सकती हैं वजहसुबह उठते ही लगातार छींक क्यों आती है? आपके बेडरूम की ये चीजें हो सकती हैं वजह

सुबह आंख खुलते ही एक के बाद एक कई छींकें आना, नाक में गुदगुदी महसूस होना या अचानक नाक बहने लगना कई लोगों की रोज की परेशानी है। कुछ लोगों को लगता है कि यह ठंडी हवा या बदलते मौसम का असर है, लेकिन अगर यह समस्या खासतौर पर सुबह उठने के बाद और उसी कमरे में ज्यादा होती है, तो इसके पीछे बेडरूम का वातावरण भी जिम्मेदार हो सकता है। यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद में कंसल्टेंट फिजिशियन और डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. एम. शीतल कुमार के अनुसार, रातभर सोते समय हमारा शरीर कई घंटों तक तकिए, गद्दे, चादर और कंबल के संपर्क में रहता है। इन चीजों में मौजूद धूल, छोटे कण और दूसरे एलर्जेन सेंसिटिव लोगों में नाक की एलर्जी को ट्रिगर कर सकते हैं।

इसके अलावा कमरे में सीलन, फफूंदी, पुराने गद्दे या तकिए, कालीन और पर्दों में जमा धूल भी परेशानी बढ़ा सकती है। कुछ मामलों में पालतू जानवरों से जुड़े एलर्जेन भी बेडरूम की हवा में मौजूद रह सकते हैं। डॉक्टर एम. शीतल के अनुसार, छींक के साथ नाक में खुजली, पानी जैसा नाक बहना या बार-बार नाक बंद होना जैसे लक्षण हों, तो इसे केवल सामान्य सर्दी-जुकाम मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

सुबह उठते ही छींक आने की वजह क्या है?

डॉ. एम. शीतल कुमार के अनुसार, रातभर सोते समय व्यक्ति कई घंटे तक तकिए, गद्दे, चादर और कंबल के संपर्क में रहता है। इन चीजों में धूल के कण जमा हो सकते हैं। इनके सूक्ष्म कण सांस के साथ नाक में पहुंचने पर शरीर के इम्यून रिएक्शन को एक्टिव कर सकते हैं। डॉक्टर एम. शीतल के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को लगातार सुबह के समय ही छींक आती है और दिन में परेशानी कम हो जाती है, तो बेडरूम के वातावरण और वहां मौजूद एलर्जेन पर ध्यान देना जरूरी है।

1. तकिए और गद्दे में छिपी धूल

  • डॉ. एम. शीतल कुमार बताते हैं कि बेडरूम में एलर्जी का एक बड़ा कारण धूल के कण हो सकते हैं।
  • गद्दे, तकिए, कालीन और भारी पर्दों में समय के साथ धूल जमा होती रहती है। नियमित सफाई न होने पर इन जगहों से एलर्जी पैदा करने वाले कण हवा में फैल सकते हैं।
  • खासकर सुबह बिस्तर से उठते समय चादर या कंबल हिलाने से भी छोटे कण हवा में आ सकते हैं। सेंसिटिव लोगों में इनके संपर्क के बाद छींक और नाक संबंधी लक्षण शुरू हो सकते हैं।

2. कमरे में सीलन और फफूंदी

  • अगर बेडरूम में नमी या सीलन रहती है, तो फफूंदी पनपने की संभावना बढ़ जाती है।
  • फफूंदी के छोटे कण भी कुछ लोगों में एलर्जी के लक्षण पैदा कर सकते हैं। दीवारों के कोनों, खिड़की के आस-पास, अलमारी के पीछे या नमी वाली जगहों पर काले या हरे धब्बे दिखाई दें तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • कमरे में पर्याप्त हवा का आवागमन बनाए रखना और नमी को कंट्रोल करना एलर्जी के संपर्क को कम करने में मदद कर सकता है।

3. पालतू जानवर

  • अगर घर में कुत्ता या बिल्ली जैसे पालतू जानवर हैं, तो उनके शरीर से निकलने वाले सूक्ष्म कण और एलर्जेन बिस्तर या बेडरूम में पहुंच सकते हैं।
  • ऐसे में सुबह उठने के बाद छींक, नाक बहना या आंखों में पानी आने की समस्या कुछ लोगों में ज्यादा महसूस हो सकती है।
  • पालतू जानवर को बेडरूम से दूर रखना और कमरे की नियमित सफाई करना ऐसे एलर्जेन के संपर्क को कम करने में मदद कर सकता है।

why you sneeze in morningwhy you sneeze in morning

सुबह की छींक से बचने के लिए क्या करें?

  • डॉ. एम. शीतल कुमार सलाह देते हैं कि बेडशीट और तकिए के कवर को नियमित रूप से धोना, गद्दे और तकिए की सफाई करना तथा कमरे में धूल जमा न होने देना जरूरी है।
  • कालीन, भारी पर्दे और ऐसी वस्तुएं जिनमें धूल आसानी से जमा होती है, उनकी भी नियमित सफाई करें।
  • अगर कमरे में सीलन है, तो उसके सोर्स को ठीक करना जरूरी है। सफाई करते समय धूल को सिर्फ झाड़ने के बजाय ऐसी विधि अपनाएं जिससे धूल हवा में कम फैले।
  • बार-बार छींक आने पर बिना डॉक्टर की सलाह के एलर्जी की दवा लेना भी सही नहीं है।

साल 2005 में TheJournal of Allergy and Clinical Immunology में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, सर्दी-जुकाम और एलर्जी के लक्षण पूरे दिन में एक निश्चित चक्र (circadian rhythm) के अनुसार बदलते रहते हैं। छींकना, नाक बंद होना, और नाक बहना जैसी समस्याएं आमतौर पर सुबह के समय ज्यादा गंभीर होती हैं।

चूंकि ये लक्षण दिन और रात के समय अलग-अलग तीव्रता के होते हैं, इसलिए पारंपरिक रूप से दी जाने वाली दवाएं हमेशा उतनी असरदार नहीं होतीं। यदि दवाओं का सेवन शरीर की इस नेचुरल समय-सारणी (Chronotherapy) के अनुसार किया जाए, तो उनका असर बहुत बेहतर हो सकता है और साइड इफेक्ट्स से भी बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: एलर्जी और इंफेक्शन में क्या अंतर है? जानिए डॉक्टर से

कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

डॉ. एम. शीतल कुमार सलाह देते हैं कि अगर सुबह की छींक लगातार कई दिनों या हफ्तों तक बनी रहती है, रोजमर्रा की एक्टिविटी या नींद को प्रभावित करती है या इसके साथ सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न, आंखों में ज्यादा खुजली या बार-बार नाक बंद होने जैसे लक्षण हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: एलर्जी टेस्ट कब और क्यों करवाना जरूरी है? जानिए डॉक्टर की क्या है सलाह

निष्कर्ष

सुबह उठते ही लगातार छींक आना हमेशा सामान्य सर्दी-जुकाम का संकेत नहीं होता। खासकर अगर समस्या मुख्य रूप से बेडरूम में सुबह के समय होती है, तो धूल, धूल के कण, फफूंदी या पालतू जानवरों से जुड़े एलर्जेन संभावित कारण हो सकते हैं। इसलिए केवल छींक रोकने पर ध्यान देने के बजाय बेडरूम के वातावरण और सफाई पर भी ध्यान देना जरूरी है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या सुबह छींक आना साइनस का लक्षण है?

    कुछ मामलों में नाक और साइनस से जुड़ी समस्याओं में छींक या नाक बंद होने की शिकायत हो सकती है, लेकिन केवल छींक के आधार पर साइनस की समस्या तय नहीं की जा सकती।
  • क्या एसी चलाने से सुबह छींक आती है?

    कुछ सेंसिटिव लोगों में ठंडी और ड्राई हवा नाक में जलन पैदा कर सकती है। लंबे समय से साफ न किए गए एसी फिल्टर भी कमरे की हवा की क्वालिटी को प्रभावित कर सकते हैं।

Read Next

कुछ लोगों को हर समय ठंड क्यों लगती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 23, 2026 11:27 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr M Sheetal Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content