Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Pooja Pillai , Internal Medicine

सुबह उठते ही आंखों में पानी क्यों आने लगता है? डॉक्टर से जानें

सुबह उठने पर आंखों से पानी आने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें सूखापन, एलर्जी, पलकों की सूजन और स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल शामिल है। अगर यह समस्या लगातार बनी रहे या दर्द जैसे लक्षणों के साथ हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

कई लोगों को सुबह उठने पर आंखों से अचानक से पानी आने की समस्या होने लगती है। कई बार आंखों में आंसू इतने ज्यादा निकलते हैं कि कुछ देर तक आंखें नम रहती हैं। कुछ लोगों को इसके साथ आंखों में हल्की जलन, खुजली या भारीपन भी महसूस हो सकता है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर सोकर उठने के बाद आंखों से पानी क्यों आने लगता है? आइए इस बारे में Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।

सुबह आंखों से पानी क्यों आता है?

डॉ. पूजा के अनुसार, सुबह उठने पर कई बार लोगों को आंखों से पानी आने की समस्या होती है। हालांकि ये गंभीर स्थिति नहीं हैं, लेकिन ऐसा आंखों में ड्राईनेस होने, एलर्जी, पलकों में सूजन आने, कॉन्टैक्ट लेंस और लंबे समय तक स्क्रिन देखने के कारण आंखों से पानी आने की समस्या हो सकती हैं।

1. आंखों में ड्राईनेस के कारण

सोकर उठने के बाद आंखों से पानी आना आमतौर पर कोई गंभीर समस्या नहीं है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि सोते समय आंखें थोड़ी ड्राई या उनमें थोड़ी जलन हो सकती है। सोते समय हम पलकें नहीं झपकाते, इसलिए आंखों की सतह को नम रखने वाले नेचुरल आंसू उतनी बार नहीं फैल पाते हैं। जब हम सुबह आंखें खोलते हैं और पलकें झपकाना शुरू करते हैं, तो नमी वापस लाने और छोटे कणों या जलन पैदा करने वाली चीजों को धोने के लिए आंखें ज्यादा आंसू बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ड्राई आई के कारण आंखों में खुजली और जलन से हैं परेशान? इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

2. ड्राई वातावरण या एसी वाले कमरे में रहने

कई बार पंखे या एयर कंडीशनरे के नीचे लंबे समय तक रहने या ड्राई वातावरण वाले कमरे में सोने से सुबह उठने पर आंखों में पानी आने की समस्या और बढ़ सकती है।

what causes watery eyes soon after waking up in the morning 01

3. एलर्जी की समस्या

सुबह आंखों से पानी आने का एक और आम कारण एलर्जी या जलन है। बेडरूम में धूल, पराग (pollen), पालतू जानवरों के बाल, धुआं या अन्य कण आंखों में जलन पैदा कर सकते हैं और उठने के तुरंत बाद आंखों से पानी आ सकता है।

4. हल्की सूजन की समस्या

कुछ लोगों को पलकों में हल्की सूजन भी हो सकती है, जिसे ब्लेफेराइटिस (blepharitis) कहते हैं। इससे आंखों से पानी आना, खुजली, रेडनेस या पलकों के आसपास पपड़ी जमना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

5. आंसुओं के निकलने में रुकावट

आंसू निकलने का रास्ता बंद होने से भी आंसू नॉर्मल रूप से बहने के बजाय जमा हो सकते हैं और गालों पर बह सकते हैं। ऐसी स्थिति में आंखों से पानी आने की समस्या बार-बार हो सकती है। अगर खासतौर पर सिर्फ एक आंख से लगातार पानी आता है, तो आंखों के डॉक्टर से सलाह लेना सही है।

इसे भी पढ़ें: क्‍या व‍िटाम‍िन्‍स से वाकई ड्राई आई की समस्‍या दूर होती है? जानें क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट और र‍िसर्च

6. कॉन्टैक्ट लेंस और स्क्रीन का इस्तेमाल

कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करने, कुछ खास आई ड्रॉप्स और लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल भी कभी-कभी आंखों में सूखापन और जलन का कारण बन सकता है। इसी तरह लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर या दूसरी स्क्रीन देखने से पलक झपकाने की आदत कम हो सकती है, जिससे आंखों में सूखापन बढ़ सकता है। ऐसे में दोबारा आंखें झपकाने से आंखों में आंसू बढ़ने लगते हैं।

क्या कहती है स्टडी?

StatPearls मेडिकल रिसोर्स के अनुसार, आंखों से पानी आने के कई मेडिकल कारण हो सकते हैं। अगर आंसुओं के साथ गाढ़ा डिस्चार्ज निकले, तो यह आंसू की नली में रुकावट का संकेत है। इसके अलावा, ड्राई आंखें भी इसका प्रमुख कारण हैं, जिसमें आंखों की सतह पर जलन होने से ज्यादा आंसू बनते हैं।

सुबह आंखों से पानी आए तो क्या करें?

डॉ. पूजा के अनुसार, अगर कभी-कभार सुबह आंखों से थोड़ा पानी आता है और कुछ ही समय में ठीक हो जाता है, तो आमतौर पर यह नुकसानदायक नहीं होती है। ऐसे में इससे बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है। जैसे -

  • कमरे को साफ रखें।
  • तकिए के कवर और चादर की नियमित रूप से धोएं।
  • आंखों की सफाई बनाए रखें।
  • पंखे या एयर कंडीशनर की हवा सीधे आंखों पर पड़ने से बचाना फायदेमंद हो सकता है।

डॉ. पूजा आगे कहती हैं, आंखों को साफ रखने की आदत भी जरूरी है। अगर आंखों में सूखापन महसूस होता है, तो किसी डॉक्टर की सलाह से सही लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। बिना सलाह के किसी भी तरह की मेडिकेटेड आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने से बचना बेहतर है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. पूजा बताती हैं, अगर आंखों से लगातार या बहुत ज्यादा पानी आता है, खासकर जब यह सिर्फ एक आंख में हो, तो आंखों के डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। अगर पानी आने के साथ-साथ आंखों में दर्द, सूजन, ज्यादा रेडनेस, धुंधला दिखने, रोशनी से परेशानी या आंखों से कोई डिसचार्ज (discharge) हो, तो भी डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। ये लक्षण इंफेक्शन, सूजन या आंखों की किसी अन्य समस्या का संकेत हो सकते हैं, जिसके लिए सही इलाज की जरूरत होती है।

निष्कर्ष

सुबह उठने के बाद आंखों से पानी आना कई बार आंखों में थोड़े समय के लिए होने वाले सूखेपन या जलन की नॉर्मल प्रतिक्रिया हो सकता है। कमरे की सूखी हवा, पंखे या एसी की सीधी हवा, एलर्जी और आंखों की कुछ समस्याएं भी इसकी वजह बन सकती हैं।

अगर पानी आना कभी-कभार होता है और कुछ मिनट में ठीक हो जाता है, तो आमतौर पर चिंता की बात नहीं होती है, लेकिन समस्या लगातार बनी रहे, बार-बार हो या दर्द, सूजन, रेडनेस, धुंधला दिखना और डिस्चार्ज जैसे लक्षणों के साथ हो, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। आंखों से पानी आने के सही कारण का पता लगाकर ही सही इलाज की दिशा तय कर सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • आंखों से पानी आना किसका लक्षण है?

    आंखों में एलर्जी होने, इंफेक्शन, ड्राई आइज और कॉर्निया में खरोंच आने जैसी समस्याओं में आंखों से पानी आने के लक्षण दिख सकते हैं।
  • आंखों से चिपचिपा पानी आने का क्या कारण है?

    आंखों में इंफेक्शन, एलर्जी, आंखों में सूखापन और ड्राई आइज जैसी समस्याएं होने पर आंखों में चिपचिपा पानी आने की समस्या हो सकती है।

Read Next

क्या खराब नींद सेक्स ड्राइव को कम कर सकती है? जानें इनके बीच क्या है कनेक्शन?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 29, 2026 16:15 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr. Pooja Pillai

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content