Sat Oct 10, 2026 | 07:48 AM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

बार-बार छींक आना एलर्जी है या जुकाम? डॉक्टर से जानें इनमें फर्क कैसे करें

बार-बार छींक आना एलर्जी है या सामान्य जुकाम, अक्सर लोगों के लिए इनके बीच फर्क करना मुश्किल हो जाता है। जानें इनके बीच का मुख्य अंतर, लक्षण और राहत पाने के आसान उपाय। डॉक्टर से समझें सही पहचान।
बार-बार छींक आना एलर्जी है या जुकाम? डॉक्टर से जानें इनमें फर्क कैसे करेंबार-बार छींक आना एलर्जी है या जुकाम? डॉक्टर से जानें इनमें फर्क कैसे करें

बार छींक आना सिर्फ सर्दी-जुकाम का ही लक्षण नहीं है। कभी-कभी यह एलर्जी या किसी तरह के इंफेक्शन का लक्षण भी हो सकता है। विशेषकर, छींक आना धूल, पोलन या किसी गंध से एलर्जी का संकेत हो सकता है। आइए, जानते हैं कि छींक आना कब-कब एलर्जी का संकेत है और कब किसी अन्य समस्या का। इस बारे में जानने के लिए हमने  Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida से बात की।

एलर्जी और जुकाम में अंतर

लक्षण एलर्जी सामान्य जुकाम
शुरुआत किसी एलर्जन के संपर्क में आते ही अचानक छींक आना 1-2 दिनों में धीरे-धीरे छींक की समस्या का बढ़ना
समय समस्या हफ्तों या महीनों तक रह सकती है सामान्य तौर पर 7 से 10 दिनों में ठीक हो जाता है
बुखार कभी नहीं होता हल्का बुखार हो सकता है
आंखों में खुजली होना या पानी आना बहुत आम है आमतौर पर ऐसा नहीं होता है
नाक का बलगम बिल्कुल साफ और पानी जैसा गाढ़ा, पीला या हरा
शरीर में दर्द नहीं होता जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द

इसे भी पढ़ें: एलर्जी और इंफेक्शन में क्या अंतर है? जानिए डॉक्टर से

बार-बार छींक आने का कारण और लक्षण

requent sneezing causes allergy vs cold difference 01 (1)requent sneezing causes allergy vs cold difference 01 (1)

Dr. Akshay Chugh यह स्पष्ट करते हैं कि बार-बार छींक आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे-

एलर्जीः जब किसी को धूल-मिट्टी, पालतू जानवरों के डैंडर, पोलन आदि से एलर्जी होती है और वे अचानक उनके संपर्क में आ जाते हैं, तो इसकी वजह से उन्हें बार-बार छींक आ सकती है। यह लगातार बनी रहती है। यहां तक कि कई बार लगातार छींकने के कारण सिरदर्द हो जाता है। NIH के अनुसार एलर्जी में बुखार कभी नहीं होता है और न ही शरीर में दर्द होता है। 

लक्षणः एलर्जी के लक्षण सर्दी-जुकाम के कारण होने वाली छींकों से बिल्कुल अलग होते हैं। जहां एक ओर सर्दी-जुकाम जब तक बनी रहती है, तब तक छींक की समस्या बनी रह सकती है और एलर्जी की छींके तभी तक रहती है, जब आप उसके ट्रिगर के संपर्क में आ जाते हैं।

वायरल संक्रमणः राइनोवायरस जैसे वायरस के कारण नाक और गले में सूजन हो जाती है। इसी क्रम में बार-बार छींक आने की समस्या भी हो जाती है। आमतौर पर वायरल इंफेक्शन में छींक के साथ-साथ गले में खराश, शरीर में दर्द, हल्का बुखार, थकान और नाक से गाढ़ा/पीला बलगम निकलने जैसे लक्षण नजर आते हैं। यही नहीं, जुकाम में नाक बंद हो सकता है और पानी भी बह सकता है।

लक्षणः Mayoclinic के अनुसार वायरल संक्रमण में कई लक्षण नजर आते हैं, जैसे वायरल इन्फेक्शन के दौरान नाक से तरल पदार्थ बहता है, जो कि शुरुआती 1-2 दिनों के बाद गाढ़ा, पीला या हरा हो जाता है। कभी-कभी शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। असल में, वायरल इंफेक्शन होने के कारण हल्का बुखार, गले में खराश और मांसपेशियों में दर्द होता है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार फंगल इंफेक्शन होने के क्या कारण हो सकते हैं? क्या ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत है

डॉक्टर से पास कब जाएं?

एलर्जी और वायरल संक्रमण, दोनों ही स्थिति में समय पर डाॅक्टर के पास जाना जरूरी होता है। Dr. Akshay Chugh स्पष्ट करते हैं कि छींक आना सामान्य समस्या लग सकती है, लेकिन कुछ मामले ऐसे होते हैं, जब इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और समय पर डाॅक्टर से संपर्क करना चाहिए। आप इन लक्षणों पर गौर करें और तुरंत डाॅक्टर के पास जाएं-

  • जब छींक के कारण नींद प्रभावित होने लगे।
  • दवाइयों के बावजूद लक्षण 10-12 दिनों में ठीक न हों।
  • छींक के साथ-साथ सांस लेने में तकलीफ हो और छाती में दर्द का एहसास हो।
  • नाक का स्राव अत्यधिक गाढ़ा हो जाए।

इसे भी पढ़ें: फंगल और बैक्टीरियल स्किन इंफेक्शन एक दूसरे से कैसे अलग हैं? जानें डॉक्टर से

बार-बार छींक की समस्या से कैसे बचें?

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, सही समय पर बचाव के उपाय अपनाकर इस समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं-

  • अगर आपको एलर्जी की समस्या है, तो ट्रिगर्स से बचें। इसका मतलब है कि धूल-मिट्टी वाले जगहों पर मास्क पहनकर जाएं और अपने आस-पास साफ-सफाई को प्राथमिकता दें।
  • अगर बार-बार छींक आती है, तो उसे कंट्रोल करने के लिए आप नेजल वाॅश का यूज कर सकते हैं। दरअसल, इस स्प्रे से नाक की नली की सफाई करने पर नैजल पैसेज में जमा एलर्जन बाहर निकल जाता है।
  • डॉक्टर की सलाह पर सही एंटी-एलर्जिक दवा ली जा सकती है।
  • छींक की समस्या से राहत पाने के लिए आप स्टीम यानी भाप ले सकते हैं। इससे कंजेशन दूर होता है और सूजन में भी कमी आती है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात यह है एलर्जी और सर्दी-जुकाम में होने वाली छींके अलग-अलग कारणों से होती हैं। इसलिए, आपको क्यों छींक आ रही है और इसका क्या कारण है, यह जानना जरूरी है। सही कारण जानकर समय पर उसका इलाज किया जा सकता है। आमतौर पर सर्दी-जुकाम वाली छींकें कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है, जबकि किसी एलर्जन के संपर्क में आने से एलर्जी की छींकें ट्रिगर हो जाती है। आप चाहें, तो लक्षणों में फर्क करके यानी बलगम के रंग और खुजली जैसे संकेतों पर ध्यान देकर आप आसानी से एलर्जी और जुकाम के बीच अंतर समझ सकते हैं।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • एलर्जी के कारण हो रही छींकों की जांच के लिए कौन सा टेस्ट करवाया जाता है?

    इसके लिए डॉक्टर मुख्य रूप से स्किन प्रिक टेस्ट (Skin Prick Test) या IgE ब्लड टेस्ट की सलाह देते हैं।
  • क्या एलर्जिक राइनाइटिस यानी बार-बार छींक आने की समस्या का समय पर इलाज न कराने से क्या होता है?

    अगर लगातार होने वाली एलर्जी का सही समय पर इलाज न किया जाए, तो इससे आगे चलकर साइनसाइटिस (Sinusitis), कान के संक्रमण या अस्थमा (दमा) जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है।

Read Next

→ दिनभर थकान क्यों रहती है? डेली रूटीन की ये 7 गलतियां हो सकती हैं कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 24, 2026 16:48 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh