महिलाओं के लिए तिल का सेवन इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है और तिल कैल्शियम और जिंक से भरपूर है जो कि हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। इसके अलावा हार्मोनल असंतुलन को सही करने में भी तिल का सेवन फायदेमंद है। इतना ही नहीं, खूबसूरत स्किन और बालों के लिए महिलाओं को रोज डाइट में तिल को शामिल करना चाहिए। साथ ही रोजाना तिल खाने के कई अन्य फायदे भी हैं जिनके बारे में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता ने हमें बताया।
महिलाओं को रोज डाइट में तिल क्यों शामिल करना चाहिए?
महिलाओं को रोज डाइट में तिल शामिल करना चाहिए क्योंकि तिल में ओमेगा-3, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं जो कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से आपको बचा सकते हैं जैसे-
1. ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव में मददगार
किरण गुप्ता कहती हैं 40 की उम्र के बाद अक्सर लोगों में कैल्शियम की कमी होने लगती है और यह कमी ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकती है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में रेगुलर तिल के बीजों को शामिल करें तो हड्डियों का घनत्व बढ़ सकता है और हड्डियों की सेहत बेहतर हो सकती है। जिंक और कैल्शियम, दोनों ही हड्डियों के लिए बिल्डिंग ब्लॉक्स के रूप में काम करते हैं। इसके अलावा तिल में मिलने वाला प्रोटीन हड्डियों को हेल्दी रखने में मददगार है। इसके अलावा तिल का मैग्नीशियम बोन डेंसिटी को बढ़ावा देने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में तिल कैसे खाएं? एक्सपर्ट से जानें गर्मी में तिल खाने से जुड़ी सावधानियां
2. हार्मोनल असंतुलन ठीक करने में मददगार
किरण गुप्ता कहती हैं कि उम्र चाहे जो हो महिलाएं हार्मोन असंतुलन से परेशान रहती हैं। ऐसे में तिल का सेवन इस असंतुलन को ठीक करने में मदद कर सकता है। दरअसल, तिल में लिग्नन्स (lignans) नामक एक प्लांट कंपाउंड होते हैं, जो फाइटोएस्ट्रोजेन की तरह काम करते हैं और हार्मोन के हेल्दी लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, जब आप इन सीड्स को खाते हैं तो ये पीरियड्स से पहले महसूस होने वाले PMS के लक्षणों को कम करने में मददगार है।
साल 2006 में The Journal of Nutrition में प्रकाशित इस शोध की मानें तो तिल खाने से मेनोपॉज के बाद महिलाओं में सेक्स हार्मोन की स्थिति को संतुलित और बेहतर बनाने में संभावित रूप से मदद मिलती है। ये मेनोपॉज के बाद महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य, अच्छे कोलेस्ट्रॉल और हार्मोनल संतुलन के लिए अपनी नियमित डाइट में 50 ग्राम तिल हर दिन खाना चाहिए।
3. खून की कमी से बचाव में मददगार
तिल खाना शरीर में खून की कमी को कम करने में मददगार है। किरण गुप्ता कहती हैं कि खून की कमी महिलाओं की आम समस्या है और जब आप आयरन से भरपूर तिल का सेवन करते हैं तो ये शरीर में खून की कमी नहीं होती। इस वजह से पीरियड्स हो या प्रेग्नेंसी आपको इस हेल्दी सीड को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। बस प्रेग्नेंसी में आपको इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, नॉर्मल दिनों में डाइट में अलग-अलग तरीके से आप इसे शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर तिल क्यों होते हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के टिप्स
डाइट में तिल को कैसे शामिल करें महिलाएं?
किरण गुप्ता कहती हैं कि महिलाओं के लिए तिल को खाने का सबसे सही तरीका है कि रोज दिन में किसी एक समय 2 चम्मच तिल और थोड़ा सा गुड़ खाएं। दरअसल, ये महिलाओं की सेहत अनुसार बेस्ट फूड कॉम्बिनेशन है जो कि कमजोरी दूर करने के साथ इन तमाम समस्याओं से बचाव में मददगार है। इसके अलावा आप इन तरीकों से भी डाइट में तिल को शामिल कर सकते हैं जैसे-
- तिल को भूनकर स्नैक्स की तरह खाएं।
- तिल की चटनी बनाकर खाएं। आपको करना ये है कि तिल को भून लें और इसे पीसकर रख लें और जब भी चटनी खाने का मन हो इसमें थोड़ा सा पानी और नमक मिलाकर खा लें। इसके अलावा आप तिल को भूनकर इसे लहसुन, लाल मिर्च, नमक और सरसों के तेल के साथ पीसकर चटनी बना लें। इसमें नमक मिलाकर खाएं।
- आप तिल को सलाद में डालकर खा सकती हैं।
- तिल को दही में डालकर खा सकती हैं।
- आप तिल की रोटी बनाकर खा सकते हैं जिससे सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचाव होता है।
- आप ओट्स में तिल डालकर सुबह नाश्ते में खा सकते हैं।
निष्कर्ष:
किरण गुप्ता कहती हैं कि अगर आप प्रेग्नेंट हैं या आपको तिल से एलर्जी है तो इसके सेवन से बचें। इसके अलावा आपके शरीर का पित्त बढ़ा हुआ है तो भी आपको तिल के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही अगर आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी है तो भी तिल के सेवन से बचें। इसके अलाना जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या है या पथरी की दिक्कत है उन्हें भी तिल के सेवन से बचना चाहिए।
FAQ
महिलाओं को प्रतिदिन कितना तिल खाना चाहिए?
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, महिलाओं को रोज दिन में किसी एक समय 2 चम्मच तिल और थोड़ा सा गुड़ खाना चाहिए।गर्भवती महिलाओं के लिए तिल का सेवन सुरक्षित है?
गर्भवती महिलाओं को तिल का सेवन करते समय मात्रा का ध्यान रखना चाहिए और विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 16, 2026 13:26 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta