Wed Nov 25, 2026 | 07:22 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vineet Malhotra , Consultant Urologist, Andrologist & Microsurgeon

मर्दाना ताकत के लिए क्यों है जरूरी अच्छी नींद? डॉक्टर से जानें कारण

क्या देर रात में सोना पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर डाल सकता है? अगर आप भी यह जानना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें और जानें कि देर रात को सोना स्पर्म काउंट को प्रभावित कर सकता है या नहीं?
मर्दाना ताकत के लिए क्यों है जरूरी अच्छी नींद? डॉक्टर से जानें कारणमर्दाना ताकत के लिए क्यों है जरूरी अच्छी नींद? डॉक्टर से जानें कारण

पुरुष रात को देर तक मोबाइल चलाते रहते हैं या फिर लैपटॉप पर काम करते हैं। इसके बाद सुबह ऑफिस जाने के लिए जल्दी उठना मजबूरी हो जाती है। ऐसे में पुरुषों को रोजाना 5 से 6 घंटे ही सोने को मिल पाते हैं। कई बार पुरुषों की सोने की टाइमिंग भी बदलती रहती है और इसका असर मेंटल हेल्थ के साथ-साथ फर्टिलिटी पर भी पड़ सकता है। इस बारे में हमने Dr. Vineet Malhotra, Senior Consultant in Urology & Andrology, VNA Hospital, Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि अच्छी नींद शरीर के हार्मोन का संतुलन बनाए रखने और स्पर्म बनने के प्रोसेस के लिए जरूरी है । जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती, उनके टेस्टोस्टेरोन और स्पर्म की क्लाविटी पर असर पड़ सकता है।

नींद और पुरुषों की स्पर्म हेल्थ के बीच कनेक्शन

Dr. Vineet Malhotra कहते हैं, “पुरुषों में स्पर्म बनने की प्रक्रिया को स्पर्मेटोजेनेसिस (Spermatogenesis) कहा जाता है और इसमें टेस्टोस्टेरोन बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह हार्मोन स्पर्म प्रोडक्शन के साथ पुरुषों की यौन इच्छा और दूसरे फिजिकल कामों के लिए भी जरूरी होता है। नींद के दौरान शरीर का हार्मोनल सिस्टम सामान्य तरीके से काम करने लगता है। जो पुरुष लगातार कम सोते हैं, उनके हार्मोन के प्रोडक्शन पर असर पड़ सकता है।”

Sleep Medicine Review के मुताबिक, सामान्य रिप्रोडेक्टिव के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। रिसर्च में पाया गया है कि नींद की कमी के चलते पुरुषों में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

क्या नींद पूरी न होने से स्पर्म काउंट और क्वालिटी पर असर पड़ सकता है?

Dr. Vineet Malhotra के मुताबिक, पुरुषों की फर्टिलिटी में सिर्फ स्पर्म काउंट नहीं देखा जाता है। हालांकि, नींद पूरी न होने के कारण स्पर्म काउंट पर असर पड़ सकता है। कई मामलों में नींद पूरी न होने के कारण स्पर्म मोटिलिटी (Sperm Motility) पर भी असर पड़ सकता है। इसका मतलब है कि स्पर्म कितनी तेजी से ओवरी के पास पहुंच पाते हैं। स्पर्म मोटिलिटी प्रेग्नेंसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नींद पूरी न होने के कारण फर्टिलिटी से जुड़े हार्मोनल बदलाव और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस स्पर्म की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकते हैं।

क्या नींद पूरी न होना स्पर्म के डीएनए को नुकसान पहुंचा सकता है?

Dr. Vineet Malhotra ने बताया कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस तब होता है, जब शरीर में फ्री रेडिकल्स और उन्हें कंट्रोल करने वाले एंटीऑक्सीडेंट के बीच बैलेंस बिगड़ जाता है। इसका असर स्पर्म सेल्स पर भी पड़ सकता है। कुछ मामलों में स्पर्म के डीएनए में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

How Sleep Affects Sperm Quality in MenHow Sleep Affects Sperm Quality in Men

यह भी पढ़ें- क्या बढ़ता वजन पुरुषों का स्पर्म काउंट घटा सकता है? डॉक्टर से समझें मोटापे और स्पर्म हेल्थ का कनेक्शन

क्या देर रात सोने से टेस्टोस्टेरोन कम हो सकता है?

Dr. Vineet Malhotra ने कहा, “टेस्टोस्टेरोन पुरुषों का एक प्रमुख सेक्स हार्मोन है। यह सिर्फ स्पर्म बनाने तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि मांसपेशियों, हड्डियों, यौन इच्छा और एनर्जी के स्तर पर भी असर डाल सकता है।”

2011 में JAMA जर्नल में प्रकाशित एक छोटी स्टडी में 10 हेल्दी युवाओं को शामिल किया गया था। इसमें एक हफ्ते तक रात में करीब 5 घंटे सोने वाले पुरुषों में दिन के समय टेस्टोस्टेरोन का स्तर सामान्य नींद लेने की तुलना में 10-15 प्रतिशत कम पाया गया। हालांकि, यह एक छोटा अध्ययन था और इससे सभी पुरुषों पर समान असर होने का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।

पुरुषों को फर्टिलिटी से जुड़े किन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए?

Dr. Vineet Malhotra ने बताया कि नींद की कमी का पता सिर्फ स्पर्म की क्वालिटी देखकर नहीं लगाया जा सकता। इसलिए फर्टिलिटी से जुड़े कुछ लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है।

  • लगातार थकान और दिनभर सुस्ती महसूस होना।
  • यौन इच्छा यानी लिबिडो में कमी आना।
  • इरेक्शन से जुड़ी परेशानी होना।
  • नींद पूरी होने के बावजूद कमजोरी महसूस करना।
  • प्रेग्नेंसी की कोशिश के बावजूद लंबे समय तक सफलता नहीं मिलना।

स्पर्म हेल्थ बेहतर रखने के लिए बदलाव जरूरी

Dr. Vineet Malhotra के मुताबिक, नींद और लाइफस्टाइल में सुधार करके पुरुष रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बेहतर कर सकते हैं।

  • पुरुषों को कम से कम 7 घंटे की नींद लेनी चाहिए। पर्याप्त नींद शरीर के हार्मोनल संतुलन के लिए जरूरी है।
  • रोजाना एक ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करनी चाहिए। छुट्टी के दिन भी इस रूटीन को बहुत ज्यादा नहीं बदलना चाहिए।
  • मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल सोने से 30-60 मिनट पहले बंद कर दें। इसकी जगह किताब पढ़ें या रिलैक्स करने वाली एक्टिविटीज करें।
  • रोजाना टहलना, योग और फिजिकल एक्टिविटीज करने से वजन और मेटाबोलिक हेल्थ बेहतर होती है।
  • खाने में हरी सब्जियां, फल, दालें, साबुत अनाज, मेवे और पर्याप्त प्रोटीन शामिल करने चाहिए।
  • पुरुषों को स्मोकिंग और बहुत ज्यादा शराब पीने से बचना चाहिए।
  • लगातार स्ट्रेस नींद की क्वालिटी खराब कर सकता है। इसलिए स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए योग और मेडिटेशन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 40 के बाद बनना चाहते हैं पिता? स्पर्म क्वालिटी और फर्टिलिटी बेहतर करने के लिए बदलें ये 5 आदतें

निष्कर्ष

अच्छी नींद पुरुषों की स्पर्म हेल्थ और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बनाए रखने में महत्वपूर्ण है। अच्छी नींद के अलावा, फर्टिलिटी पर डाइट, वजन, स्ट्रेस, धूम्रपान और अन्य बीमारियों का भी असर पड़ सकता है। इसलिए पुरुषों को देर रात तक सोने से बचने के लिए अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने चाहिए। अगर लंबे समय से प्रेग्नेंसी में परेशानी आ रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • सुबह का इरेक्शन कम या बंद होना किस बात का संकेत है?

    हेल्दी पुरुषों में रात की REM स्लीप के दौरान 3 से चार इरेक्शन होता है, जो पेनिस की नसों और टिश्यू में ऑक्सीजन युक्त रक्त पहुंचाते हैं। अगर यह बंद हो जाए, तो इसका कारण अधूरी गहरी नींद, कम टेस्टोस्टेरोन और स्ट्रेस हो सकता है। 
  • क्या दिन में झपकी लेने से रात की खराब नींद और मर्दाना कमजोरी की भरपाई हो सकती है?

    दिन की 20 से 30 मिनट की छोटी झपकी थकान तो मिटा सकती है, लेकिन टेस्टोस्टेरोन और ग्रोथ हार्मोन सिर्फ रात की लगातार गहरी नींद से ही पूरा होता है। 

Read Next

पुरुषों के लिए अलसी के फायदे हैं ढेर सारे, जानें कैसे और कितना खाएं?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2026 18:49 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vineet Malhotra