Mon Nov 23, 2026 | 06:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

पुरुषों के लिए अलसी के फायदे हैं ढेर सारे, जानें कैसे और कितना खाएं?

पुरुषों के लिए अलसी के फायदे (Flax seeds benefits for men) कई हैं, जिसमें कि सबसे पहले तो यह टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा यह स्टेमिना बढ़ाने में भी मददगार है, जानते हैं एक दिन में इसे कितनी मात्रा में लें?
पुरुषों के लिए अलसी के फायदे हैं ढेर सारे, जानें कैसे और कितना खाएं?पुरुषों के लिए अलसी के फायदे हैं ढेर सारे, जानें कैसे और कितना खाएं?

अलसी के बीजों में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। इन बीजों में ओमेगा-3 और फाइबर होता है। इन बीजों का सेवन डाइजेशन को बेहतर बनाने के साथ शरीर में आयरन की कमी को कम करने में मददगार है। इतना ही नहीं, यह एक्सरसाइज के लिए आपकी स्टेमिना बढ़ा सकते हैं, तो यह हड्डियों को हेल्दी रखने में भी मददगार है। इसके अलावा जिन पुरुषों को मूड स्विंग्स होते हैं या हार्मोनल हेल्थ प्रभावित होती है उनके लिए इसका सेवन काफी कारगर तरीके से मददगार है। इसके अलावा भी पुरुषों के लिए अलसी के फायदे कई हैं, जानते हैं इस बारे में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से और इसके बाद जानेंगे सेवन का सही तरीका।

पुरुषों के लिए अलसी के फायदे

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि पुरुषों के लिए अलसी के फायदे कई हैं। सबसे पहले तो यह पुरुषों में हार्मोनल हेल्थ को बैलेंस रखने में मददगार है। इसके अलावा यह फर्टिलिटी बढ़ाने के साथ स्पर्म क्वालिटी को भी मेंटन रखने में मददगार है। इसके अलावा भी पुरुषों के लिए अलसी के फायदे कई हैं जैसे-

1. स्पर्म को हेल्दी रखने में मददगार

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि जिन पुरुषों को इनफर्टिलिटी की दिक्कत है उनके लिए अलसी का सेवन काफी फायदेमंद है। यह शुक्राणुओं की संख्या (Sperm count) और उनकी गतिशीलता (Motility) में सुधार लाता है, इसलिए पुरुष बांझपन (Male infertility) के इलाज के लिए इसे एक प्रभावी और सुरक्षित तरीके के रूप में सुझाया जा सकता है। Journal of Frontiers in Nutrition के अनुसार, पुरुषों में अलसी के बीज टेस्टोस्टेरोन के स्तर बढ़ा सकते हैं।

2. सेक्स हार्मोन को बढ़ावा देने में मददगार

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि सेक्स हार्मोन को बढ़ावा देने में मददगार है। अलसी के सप्लीमेंट लेने से सेक्स हार्मोन को बढ़ावा देने में मददगार है। इतना ही नहीं, जिन लोगों के हार्मोन्स प्रभावित रहते हैं और मूड स्विंग्स बहुत ज्यादा होते हैं उनके लिए यह टॉनिक की तरह काम करते हैं और टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाकर हार्मोन्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों में 40 की उम्र के बाद होने वाले हार्मोनल बदलाव का सेक्शुअल हेल्थ पर असर, समझें डॉक्टर से

3. हड्डियों को हेल्दी रखने में मददगार

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि हड्डियों को हेल्दी रखने में अलसी के बीजों का सेवन काफी मददगार है। दरअसल, Caspian Journal of Internal Medicine के अनुसार, अलसी के बीज हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड (ALA), हड्डियों को मजबूत बनाने वाले खनिज और प्लांट लिग्नन्स होते हैं, जो हड्डियों का घनत्व (bone density) बनाए रखने और हड्डियों के नुकसान को कम करने में मदद करते हैं।

01 - 2026-11-23T173657.21101 - 2026-11-23T173657.211

4. स्टेमिना बूस्टर है अलसी

अलसी के बीज स्टेमिना बूस्टर गुणों से भरपूर है जो कि शरीर की शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाते हैं और एक्सरसाइज करने में मदद करते हैं। साथ ही यह शरीर की बॉडी हीट को भी ये मेंटेन करता है जिससे एक्सरसाइज के बाद शरीर में पैदा होने वाली गर्मी को बैलेंस रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा जो लोग बॉडी बिल्डिंग करना चाहते हैं या मांसपेशियों को हेल्दी रखना चाहते हैं उनके लिए अलसी के बीजों का सेवन काफी फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: क्या रोज एक चम्मच अलसी खाने से हार्मोन बैलेंस रहते हैं? जानें खाने की सही मात्रा

अलसी के बीज कैसे और कितना खाएं?

पुरुषों के लिए अलसी के सेवन का तरीका बहुत आसान है। आपको हमेशा इसे भिगोकर खाना है। इसके अलावा आप भूनकर भी अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। आप 1 से 3 ग्राम तक अलसी खा सकते हैं जो कि तासीर के हिसाब से क्योंकि ये गर्म होती है। जिनके शरीर की गर्मी बढ़ी रहती उन्हें खाने के दस मिनट बाद खाना चाहिए। जिसके शरीर की प्रकृति ठंडी है वो खाने के एक घंटे बाद या खाली पेट भी ले सकते हैं या वर्कआउट के बाद भी इसे लिया जा सकता है।

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि अलसी का सेवन फायदेमंद है लेकिन ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें। इससे शरीर की गर्मी बढ़ सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को इसे खाने से के बाद एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है या सीने में जलन हो सकती है। आप इसे रात के खाने में शामिल करने से बचें। आपको इसे दिन के समय लेना चाहिए। साथ ही आपको एक ही बार में बहुत ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचना चाहिए। आपको धीरे-धीरे इसका सेवन बढ़ाना चाहिए।

FAQ

  • अलसी का तेल किस काम आता है?

    अलसी का तेल आपके जोड़ों की सेहत को सही करने के साथ हड्डियों को मजबूती देने में मददगार है। इसके अलावा इस तेल से आप अपने पैरों की मालिश कर सकते हैं।
  • पेट के लिए अलसी के फायदे

    पेट के लिए अलसी के फायदे कई हैं। यह छोटे-छोटे बीज फाइबर से भरपूर होते हैं जो कि कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं।

Read Next

क्या बढ़ता वजन पुरुषों का स्पर्म काउंट घटा सकता है? डॉक्टर से समझें मोटापे और स्पर्म हेल्थ का कनेक्शन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 23, 2026 17:47 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma