Wed Nov 18, 2026 | 08:20 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vineet Malhotra , Consultant Urologist, Andrologist & Microsurgeon

क्या बढ़ता वजन पुरुषों का स्पर्म काउंट घटा सकता है? डॉक्टर से समझें मोटापे और स्पर्म हेल्थ का कनेक्शन

मोटापे से जूझ रहे पुरुषों को फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं? क्या स्पर्म काउंट में भी कमी आ सकती है? ऐसे सवालों के जवाब डॉक्टर ने विस्तार से दिए हैं। जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 
क्या बढ़ता वजन पुरुषों का स्पर्म काउंट घटा सकता है? डॉक्टर से समझें मोटापे और स्पर्म हेल्थ का कनेक्शनक्या बढ़ता वजन पुरुषों का स्पर्म काउंट घटा सकता है? डॉक्टर से समझें मोटापे और स्पर्म हेल्थ का कनेक्शन

वजन बढ़ने पर पुरुषों को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का रिस्क तो रहता ही है, लेकिन पुरुषों को यह नहीं पता होता कि मोटापे के कारण उनकी फर्टिलिटी पर भी असर पड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा वजन होना स्पर्म काउंट या टेस्टोस्टेरोन को कैसे प्रभावित करता है? यह जानने के लिए हमने Dr. Vineet Malhotra, Senior Consultant in Urology & Andrology, VNA Hospital, Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि मोटापे के कारण हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, जो पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होने के साथ स्पर्म काउंट और क्वालिटी में भी बदलाव कर सकता है।

मोटापे से पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन पर असर

Dr. Vineet Malhotra कहते हैं, “पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन सेक्स हार्मोन है, जो स्पर्म बनने, मांसपेशियों के विकास और पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़ा हुआ है। जब शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है और खासतौर पर पेट के आस-पास, तो हार्मोन बैलेंस बिगड़ सकता है। शरीर के फैट टिश्यू में एरोमाटेज एंजाइम टेस्टोस्टेरोन को एस्ट्रोजन में बदलने का काम करता है। मोटापे की स्थिति में ये प्रोसेस बहुत ज्यादा एक्टिव हो जाता है और इसका असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर पड़ सकता है। इसके अलावा, इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण शरीर में लंबे समय तक सूजन बनी रह सकती है, जो टेस्टोस्टेरोन को प्रभावित कर सकती है।”

टेस्टोस्टेरोन कम होने क्या होता है?

Dr. Vineet Malhotra ने बताया कि अगर शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो जाए, तो कुछ पुरुषों को ये बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

क्या मोटापे से स्पर्म काउंट भी कम हो सकता है?

Dr. Vineet Malhotra के मुताबिक, यह सच है कि मोटापा पुरुषों की स्पर्म हेल्थ को भी प्रभावित कर सकता है। शरीर में ज्यादा फैट जमा होने से हार्मोनल असंतुलन, ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और अंडकोष के आस-पास तापमान बढ़ने से स्पर्म काउंट पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा, मोटापे की वजह से स्पर्म की क्वालिटी, मोटिलिटी और आकार में भी बदलाव हो सकते हैं।

Does Weight Gain Affect Sperm CountDoes Weight Gain Affect Sperm Count

यह भी पढ़ें- कम वीर्य निकलने पर क्या स्पर्म भी कम होते हैं? डॉक्टर से जानें स्पर्म काउंट और सीमन में फर्क

क्या मोटापे से पुरुषों की फर्टिलिटी कम हो सकती है?

Dr. Vineet Malhotra ने कहा, “हर मामले में तो यह नहीं कहा जा सकता कि मोटापे की वजह से पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है, लेकिन कुछ मामलों में प्रेग्नेंसी की संभावना कम हो सकती है। अगर पुरुष मोटापे के साथ-साथ स्मोकिंग, शराब पीने, स्ट्रेस और डायबिटीज जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है। कुछ पुरुषों में मोटापे की वजह से इरेक्टाइल डिसफंक्शन यानी इरेक्शन बनाए रखने में परेशानी भी हो सकती है। ये सभी समस्याएं मिलकर पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर डाल सकती हैं।”

क्या वजन कम करने से स्पर्म हेल्थ में सुधार हो सकता है?

NCBI में प्रकाशित जर्नल के मुताबिक, मोटापे की वजह से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर और स्पर्म काउंट को कम करके डीएनए की बनावट को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए वजन कम करने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव किए जा सकते हैं। वजन कम होने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर में सुधार देखा गया है।

Dr. Vineet Malhotra ने बताया कि मोटापे से जूझ रहे पुरुषों के लिए वजन कंट्रोल करना हार्मोनल और मेटाबोलिक हेल्थ के लिहाज से फायदेमंद हो सकता है। कुछ पुरुषों में वजन कम होने के बाद टेस्टोस्टेरोन के स्तर और सेक्शुअल हेल्थ में सुधार देखा गया है। हालांकि, हर मामले में ऐसा नहीं होता, इसलिए मोटापे से ग्रस्त लोगों को डॉक्टर को दिखाकर अपना आगे का इलाज कराना चाहिए।

वजन कम करने के उपाय

Dr. Vineet Malhotra ने सलाह दी है कि कुछ पुरुष अचानक ही जिम में बहुत हैवी एक्सरसाइज और डाइट कम कर देते हैं। इससे कुछ समय में वजन तो कम हो जाता है, लेकिन यह तरीका हेल्दी नहीं है। इसलिए अचानक वजन घटाने के बजाय लोगों को रोजाना अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने चाहिए।

  • रोजाना फिजिकल एक्सरसाइज करें। चाहे तो रोजाना सुबह और शाम वॉक भी कर सकते हैं।
  • लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से बचें।
  • डाइट में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और मेवे शामिल करें।
  • शरीर की जरूरत के अनुसार खाने में प्रोटीन जरूर लें।
  • सोडे वाले मीठे ड्रिंक्स, जंक फूड या बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें।
  • रेगुलर एक ही समय पर सोने और जागने की आदत बनाएं। 

यह भी पढ़ें- 40 के बाद बनना चाहते हैं पिता? स्पर्म क्वालिटी और फर्टिलिटी बेहतर करने के लिए बदलें ये 5 आदतें

निष्कर्ष

मोटापे से जूझ रहे पुरुषों में स्पर्म काउंट, स्पर्म क्वालिटी और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए पुरुषों को अपना वजन कंट्रोल करना और सेहतमंद लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए। जो पुरुष पिता बनना चाहते हैं, उन्हें खासतौर पर अपने वजन पर ध्यान देने की जरूरत है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या वजन घटाने के लिए की जाने वाली क्रैश डाइटिंग या कीटो डाइट स्पर्म काउंट पर बुरा असर डाल सकती है?

    अचानक बहुत कम कैलोरी वाली क्रैश डाइटिंग से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने सकते हैं और जरूरी न्यूट्रिशन की कमी हो सकती है। इससे स्पर्म काउंट कुछ समय के लिए कम हो सकते हैं। 
  •  क्या पिता के मोटापे का असर होने वाले बच्चे की सेहत पर भी पड़ सकता है?

    मोटापे से ग्रस्त पुरुषों के स्पर्म के डीएनए में होने वाले बदलाव गर्भधारण के बाद बच्चे में भी ट्रांसफर हो सकते हैं। इससे भविष्य में बच्चा बचपन में मोटापा से जूझ सकता है और मेटाबोलिक बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है। 

Read Next

सुबह उठते ही पुरुषों को इरेक्शन होना नॉर्मल या किसी बीमारी का संकेत? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 18, 2026 20:03 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vineet Malhotra