Impact of Diabetes on Male Fertility: डायबिटीज के कारण आमतौर पर लोगों को हार्ट, किडनी और स्किन की समस्याएं ज्यादा देखने और सुनने को मिलती हैं, लेकिन क्या लंबे समय तक ब्लड शुगर कंट्रोल न रहने पर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी असर पड़ सकता है? क्या डायबिटीज के पुरुषों में स्पर्म काउंट और टेस्टोस्टेरोन प्रभावित हो सकते हैं? World Diabetes Day के मौके पर हमने दिल्ली के PSRI Hospital के Endocrinology & Diabetology विभाग की Senior Consultant Dr. Himika Chawla से बात की। उन्होंने बताया कि जब लंबे समय तक ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं रहता, तो शरीर की नसों और ब्लड वेसल्स पर इसका असर पड़ सकता है। इससे स्पर्म की गतिशीलता और आकार पर असर पड़ सकता है। ऐसे में पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है।
डायबिटीज पुरुषों की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है?
Molecular Medicine में प्रकाशित जर्नल के मुताबिक, बढ़े हुए ब्लड शुगर के कारण पुरुषों में फर्टिलिटी से जुड़े मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। लगातार हाई ब्लड शुगर रहने के कारण दिमाग में इंसुलिन सिग्नलिंग की कमी से टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो सकता है। इससे स्पर्म बनने का प्रोसेस धीमा पड़ सकता है।
Dr. Himika Chawla कहती हैं कि जिन पुरुषों की ब्लड शुगर काफी समय तक नियंत्रित नहीं रहती, तो इससे पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है।
1. स्पर्म की क्वालिटी पर असर पड़ना
लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहने से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन बढ़ सकती है। इसका असर स्पर्म बनने की प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है। कुछ मामलों में स्पर्म की मोटिलिटी कम हो जाती है और इस वजह से पुरुषों के स्पर्म महिलाओं की ओवरी तक पहुंच ही नहीं पाते। कुछ मामलों में स्पर्म के डीएनए में बदलाव होने से फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है।
2. टेस्टोस्टेरोन कम होना
टेस्टोस्टेरोन पुरुषों का एक महत्वपूर्ण हार्मोन है। यह पुरुषों में यौन इच्छा, मांसपेशियों के विकसित और स्पर्म प्रोडक्शन से जुड़ा होता है। जिन लोगों में टाइप-2 डायबिटीज होता है और साथ में वे मोटापे से जूझ रहे होते हैं, तो उन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम पाया जा सकता है। दरअसल, इंसुलिन रेजिस्टेंस और मोटापे के कारण हार्मोनल संतुलन प्रभावित होता है, जो टेस्टोस्टेरोन को कम कर सकता है।
Does Diabetes Affect Male Fertility
यह भी पढ़ें- क्या कई बार इरेक्शन में ज्यादा समय लगना सामान्य बात है? डॉक्टर से जानें कब इसे Erectile Dysfunction समझें
3. इरेक्टाइल डिसफंक्शन और इजैकुलेशन की समस्या
डायबिटीज का असर शरीर की नसों और ब्लड वेसल्स पर भी पड़ सकता है। लंबे समय तक ब्लड शुगर अनियंत्रित रहने से नसों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके कारण पुरुषों के लिंग तक पर्याप्त ब्लड फ्लो नहीं पहुंच पाता, जिससे इरेक्शन होने या उसे बनाए रखने में परेशानी हो सकती है। इस स्थिति को इरेक्टाइल डिसफंक्शन कहा जाता है। कुछ पुरुषों में डायबिटिक न्यूरोपैथी के कारण रेट्रोग्रेड इजैकुलेशन की समस्या भी हो सकती है। इसमें सीमन बाहर निकलने के बजाय मूत्राशय की ओर चला जाता है। ऐसे में सामान्य तरीके से गर्भधारण करने में परेशानी हो सकती है।
क्या डायबिटीज होने पर पिता बनना मुश्किल हो जाता है?
Dr. Himika Chawla का कहना है, “हालांकि, डायबिटीज होने का मतलब यह कतई नहीं होता कि पुरुष पिता नहीं बन सकते। बहुत से डायबिटिक मरीजों का नॉर्मल तरीके से बच्चे का जन्म होता है। डायबिटीज से जूझ रहे पुरुष मरीजों को अपना ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहिए। इसके अलावा, मोटापे और हार्मोनल असंतुलन पर ध्यान देना चाहिए। अगर किसी पुरुष को इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो रहा है, तो उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
डायबिटीज के मरीज फर्टिलिटी के लिए कौन-से टेस्ट करा सकते हैं?
Dr. Himika Chawla ने बताया कि अगर कोई कपल लगातार एक साल से गर्भधारण के लिए कोशिश कर रहा है, तो उसे डॉक्टर की सलाह लेकर ये टेस्ट कराने चाहिए।
- सीमेन एनालिसिस (Semen Analysis) - इस टेस्ट में स्पर्म की संख्या, गतिशीलता और आकार के बारे में जानकारी मिलती है।
- टेस्टोस्टेरोन और हार्मोन टेस्ट - अगर सेक्शुअल डिजायर करने की इच्छा न हो, तो डॉक्टर टेस्टोस्टेरोन और जरूरत के अनुसार हार्मोन टेस्ट की सलाह दे सकते हैं।
- ब्लड शुगर और HbA1c टेस्ट - इससे मरीज के पिछले कुछ महीनों के ब्लड शुगर का लेवल पता चलता है।
डायबिटीज के मरीज फर्टिलिटी बेहतर रखने के लिए क्या करें?
Dr. Himika Chawla ने डायबिटीज से जूझ रहे पुरुषों को सलाह दी है कि उन्हें अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने चाहिए।
- ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें।
- बैलेंस्ड डाइट लें।
- रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी करें।
- वजन कंट्रोल में रखें।
- स्मोकिंग और शराब से परहेज करें।
- रोजाना पर्याप्त नींद लें।
- स्ट्रेस को कंट्रोल करने की कोशिश करें।
- बिना डॉक्टर की सलाह के टेस्टोस्टेरोन सप्लीमेंट या हार्मोनल दवाएं न लें।
यह भी पढ़ें- World Diabetes Day: बिना मीठा खाए भी हो सकती है डायबिटीज? डॉक्टर से जानें इंसुलिन रेजिस्टेंस की 5 वजहें
निष्कर्ष
डायबिटीज का असर सिर्फ किडनी, हार्ट, आंखों या स्किन पर ही नहीं होता, बल्कि पुरुषों में यह स्पर्म की क्वालिटी, टेस्टोस्टेरोन, इरेक्शन और इजैकुलेशन से जुड़ी समस्याओं का रिस्क बढ़ा सकती है। हालांकि, डायबिटीज होने का मतलब यह नहीं है कि पुरुष पिता नहीं बन सकते। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि डायबिटीज से रोगियों को समय पर डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या ब्लड शुगर नियंत्रित करने के बाद खराब हो चुकी स्पर्म क्वालिटी दोबारा सामान्य हो सकती है?
अगर पुरुष अपना ब्लड शुगर (HbA1c < 6.5%), वजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस नियंत्रित कर लेते हैं, तो अगले 3 से 6 महीने में बनने वाले नए स्पर्म में सुधार आ सकता है।क्या डायबिटीज में ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल की दवाएं भी पुरुष फर्टिलिटी पर असर डालती हैं?
हाई बीपी की कुछ दवाएं इरेक्टाइल डिसफंक्शन में कमी कर सकती है। ऐसा महसूस होने पर फर्टिलिटी-फ्रेंडली दवाएं ली जा सकती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 13, 2026 15:46 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Himika Chawla
