Fri Nov 13, 2026 | 01:59 PM IST

Medically Reviewed by Dr Himika Chawla , Senior Consultant – Endocrinology & Diabetology

World Diabetes Day: बिना मीठा खाए भी हो सकती है डायबिटीज? डॉक्टर से जानें इंसुलिन रेजिस्टेंस की 5 वजहें

डायबिटीज की बीमारी में लोगों को लगता है कि सिर्फ मीठा खाने से ही यह बीमारी हो सकती है। क्या सच में सिर्फ मीठा ही ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है? अगर आप भी यही मानते हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें।
World Diabetes Day: बिना मीठा खाए भी हो सकती है डायबिटीज? डॉक्टर से जानें इंसुलिन रेजिस्टेंस की 5 वजहेंWorld Diabetes Day: बिना मीठा खाए भी हो सकती है डायबिटीज? डॉक्टर से जानें इंसुलिन रेजिस्टेंस की 5 वजहें

डायबिटीज होने पर लोगों का कहना होता है कि मैं तो मीठा खाता नहीं, फिर भी डायबिटीज कैसे हो गई? अक्सर लोगों को लगता है कि अगर मीठा बंद कर देंगे, तो उन्हें डायबिटीज का खतरा नहीं होगा, लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्या बिना मिठाई खाए भी किसी व्यक्ति को डायबिटीज हो सकती है? World Diabetes 2026 के मौके पर हमने दिल्ली के PSRI Hospital के Endocrinology & Diabetology विभाग की Senior Consultant Dr. Himika Chawla से बात की। उन्होंने साफ किया कि डायबिटीज का कनेक्शन सिर्फ चीनी से नहीं होता। इसलिए जो लोग चीनी नहीं खाते, उन्हें भी डायबिटीज हो सकती है।

मीठा न खाने के बावजूद डायबिटीज होने का कारण

Dr. Himika Chawla का कहना है, “डायबिटीज मेटाबॉलिक बीमारी है, जिसमें शरीर को इंसुलिन बनाने में दिक्कत आती है या इसका इस्तेमाल सही तरीके से नहीं हो पाता, तो ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं रहता। ऐसे में सिर्फ मीठा छोड़ देने से डायबिटीज से बचाव नहीं हो पाता। कई बार फैमिली हिस्ट्री, डाइट और लाइफस्टाइल भी डायबिटीज होने का कारण बन सकते हैं।”

1. परिवार में डायबिटीज का इतिहास होना

American Diabetes Association के मुताबिक, डायबिटीज होने का कारण फैमिली हिस्ट्री हो सकती है। टाइप 1 डायबिटीज पेरेंट्स से होने का रिस्क होता है, लेकिन टाइप 2 डायबिटीज में आनुवांशिक कारण होने का खतरा ज्यादा रहता है। हालांकि, टाइप 2 डायबिटीज को बेहतर लाइफस्टाइल, रेगुलर एक्सरसाइज और वजन कंट्रोल करने से रोका जा सकता है।

2. बहुत ज्यादा शराब पीना

Mayo Clinic के मुताबिक, जो लोग बहुत ज्यादा शराब पीते हैं, उनमें लिवर नया ग्लूकोज बनाने और उसे ब्लडस्ट्रीम में छोड़ नहीं पात। इससे शरीर में ब्लड शुगर का लेवल तेजी से कम हो सकता है। इसे हाइपोग्लाइसीमिया कहते हैं।

3. लगातार बैठे रहना और एक्सरसाइज न करना

जिन लोगों का ऑफिस में काम होता है, वे दिनभर लैपटॉप के सामने बैठे रहते हैं और फिर गाड़ी में बैठकर घर चले जाते हैं। ऐसे में फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है और जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते, उनकी मेटाबोलिक हेल्थ पर असर पड़ सकता है। इससे लोगों के पेट के आस-पास फैट जमा हो सकता है या मोटापा बढ़ सकता है। बढ़ता वजन डायबिटीज का कारण बन सकता है। दरअसल, रेगुलर एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी करने से मांसपेशियां ग्लूकोज का बेहतर इस्तेमाल करती है और इससे इंसुलिन को सुधारने में मदद मिल सकती है। इसलिए रोजाना रेगुलर वॉक, साइकिलिंग, योग या एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है।

Can You Get Diabetes Without Eating SugarCan You Get Diabetes Without Eating Sugar

यह भी पढ़ें- डायबिटीज में बार-बार प्यास और भूख क्यों लगती है? जानें डॉक्टर से

4. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से परेशानी

Dr. Himika Chawla का कहना है, “कई लोगों चीनी या मिठाई से तो परहेज करते हैं, लेकिन रोजाना के खान-पान में सफेद चावल, मैदा, ब्रेड, बिस्कुट और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। शरीर कार्बोहाइड्रेट्स को ब्रेक करके ग्लूकोज में बदलता है और अगर फिजिकल एक्टिविटी कम हो, तो ब्लड शुगर को कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए मीठा छोड़ना काफी नहीं होता, साथ में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट पर भी परहेज रखना जरूरी होता है।”

5. नींद की कमी और लगातार स्ट्रेस

Cureus के अनुसार, कम नींद लेने या नींद की क्वालिटी कम होने वाले लोगों में फास्टिंग ग्लूकोज, इंसुलिन रेजिस्टेंस और HbA1c बढ़ा हुआ पाया गया। इसलिए जो लोग 6 घंटे से कम नींद लेते हैं, उन्हें टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क ज्यादा हो सकता है। इसके साथ, जर्नल में यह भी बताया गया है कि जो लोग 9 घंटे से ज्यादा सोते हैं, उन्हें भी डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए रोजाना 7 से 9 घंटे की गहरी नींद लेनी चाहिए।

डायबिटीज कंट्रोल न करने पर समस्याएं

American Heart Association के मुताबिक, डायबिटीज समय के साथ धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। जिन लोगों को खासतौर पर टाइप 2 डायबिटीज है, अगर उनका ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं होता, तो उन्हें हार्ट, किडनी, नर्व सिस्टम, आंखों और पैरों को नुकसान हो सकता है। कई लोगों को स्किन और मुंह की समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए समय रहते डायबिटीज को कंट्रोल करना महत्वपूर्ण है।

बिना मीठा खाए भी ब्लड शुगर बढ़ रही है, तो कौन-से चेकअप कराने चाहिए?

Dr. Himika Chawla ने बताया कि अगर घर में किसी को डायबिटीज की समस्या हो या वजन ज्यादा हो, तो डॉक्टर की सलाह पर डायबिटीज का रेगुलर टेस्ट कराना बेहतर रहता है। हालांकि, डॉक्टर मरीज की उम्र, मेडिकल कंडीशन देखकर ही टेस्ट की सलाह देते हैं।

  • फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज टेस्ट - इस टेस्ट में खाली पेट ब्लड शुगर का लेवल मापा जाता है। इससे पता चलता है कि शरीर में ग्लूकोज का लेवल नॉर्मल है या बढ़ा हुआ है।
  • HbA1c टेस्ट - इसमें पिछले करीब 2 से 3 महीनों के औसत ब्लड शुगर का पता चलता है।

यह भी पढ़ें- World Diabetes Day: 30 की उम्र से पहले ही क्यों डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं युवा? डॉक्टर से जानें 5 वजहें

निष्कर्ष
डायबिटीज सिर्फ ज्यादा मीठा खाने से होने वाली बीमारी नहीं है। इसके कारण आनुवंशिक कारण, मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस, फिजिकल एक्टिविटी और नींद पूरी न होना हो सकते हैं। इसलिए चीनी से परहेज करने के साथ-साथ पूरे लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या दुबले-पतले दिखने वाले लोगों को भी बिना मीठा खाए इंसुलिन रेजिस्टेंस और डायबिटीज हो सकती है?

    मेडिकल भाषा में इसे लीन डायबिटीज कहा जाता है। दुबला दिखने के बावजूद अगर मांसपेशियां कम हैं और लिवर में फैट जमा है, तो इंसुलिन रेजिस्टेंस हो सकता है।
  • महिलाओं में PCOS होने पर डायबिटीज का खतरा क्यों बढ़ जाता है?

    PCOS से पीड़ित महिलाओं में हार्मोनल कारणों से इंसुलिन रेजिस्टेंस मौजूद होता है। PCOS से जूझ रही महिलाओं को अनियमित पीरियड्स और वजन बढ़ने के कारण कम उम्र में टाइप 2 डायबिटीज हो सकती है। 

Read Next

→ डायबिटीज में बार-बार प्यास और भूख क्यों लगती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 13, 2026 13:12 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Himika Chawla