Tue Nov 10, 2026 | 08:06 PM IST

Medically Reviewed by Dr Himika Chawla , Senior Consultant – Endocrinology & Diabetology

World Diabetes Day: 30 की उम्र से पहले ही क्यों डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं युवा? डॉक्टर से जानें 5 वजहें

डायबिटीज अब युवाओं में भी बढ़ रही है और इसके कारण काफी हद तक लाइफस्टाइल से जुड़े हुए हैं। इस लेख को पढ़ें और डॉक्टर से जानें कि कौन सी आदतें 30 की उम्र से पहले डायबिटीज टाइप 2 के रिस्क को बढ़ा रही हैं।
World Diabetes Day: 30 की उम्र से पहले ही क्यों डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं युवा? डॉक्टर से जानें 5 वजहेंWorld Diabetes Day: 30 की उम्र से पहले ही क्यों डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं युवा? डॉक्टर से जानें 5 वजहें

डायबिटीज को पहले बढ़ती उम्र की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब यह बीमारी 20 से 30 साल की उम्र के लोगों में तेजी से बढ़ रही है। 30 साल से कम उम्र (Diabetes Before 30) के युवा अब टाइप 2 डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे हैं। कम उम्र में डायबिटीज होने पर चिंता इस बात की होती है कि ऐसे लोगों को लंबे समय तक अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की जरूरत पड़ सकती है। कम उम्र में डायबिटीज बढ़ने के कारणों को जानने के लिए हमने दिल्ली के PSRI Hospital के Endocrinology & Diabetology विभाग की Senior Consultant Dr. Himika Chawla से बात की। उन्होंने बताया कि कम उम्र में डायबिटीज के मामले बढ़ने का कारण रोजाना की डाइट, फिजिकल एक्टिविटी न करना, नींद पूरी न होना या घंटों तक एक ही जगह बैठे रहना शामिल हो सकता है।

भारत के युवाओं में डायबिटीज के बढ़ते मामलों पर रिसर्च

BMC Public Health में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, डायबिटीज की बीमारी अब युवाओं में तेजी से बढ़ रही है और इसके कारणों को जानने के लिए मुंबई के शहरी इलाके में स्टडी की गई। इसमें 1629 ऐसे लोगों को लिया गया, जिन्हें पहले से ब्लड शुगर नहीं था। इन लोगों के 10 साल के इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स चेक किए गए। इसमें पाया गया कि जो लोग डायबिटीज के मरीज नहीं थे, उनमें डायबिटीज होने की संभावना 42% पाई गई। वहीं महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में डायबिटीज होने का रिस्क ज्यादा देखा गया। 30 से 34 साल के युवा पुरुषों में डायबिटीज की बीमारी तेजी से बढ़ते हुए पाया गया।

30 की उम्र से पहले डायबिटीज होने की 5 कारण

Dr. Himika Chawla कहती हैं कि शहरी इलाकों में डायबिटीज के मामलों में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है और इसकी वजह उनके खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव हो सकता है।

1. जंक फूड और मीठे व सोडे वाले ड्रिंक्स ज्यादा लेना

पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, इंस्टेंट नूडल्स, पैकेज्ड स्नैक्स और सोडे वाले ड्रिंक्स युवाओं की डाइट का हिस्सा बने हुए हैं। जंक फूड या बाहर का खाना कभी-कभार तो सही है, लेकिन जो युवा रोजाना जंक फूड खाते हैं, उनका वजन बढ़ सकता है। 

जंक फूड में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, अतिरिक्त चीनी और अनहेल्दी फैट बहुत ज्यादा होता है। यह वजन बढ़ाने के साथ इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ा सकती है। ऐसी कंडीशन में ब्लड शुगर को कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है।

2. घंटों बैठे रहना और फिजिकल एक्टिविटी न करना

वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन पढ़ाई और डेस्क जॉब के चलते कई युवा घंटों तक डेस्क पर ही बैठे रहते हैं। सुबह से शाम तक कंप्यूटर या मोबाइल पर काम करना और किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी न करने से सेहत पर असर पड़ने लगता है। जब शरीर कम एक्टिव होता है, तो कैलोरी भी बर्न नहीं होती। इससे वजन बढ़ने का रिस्क बढ़ सकता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है।

3. कम उम्र में वजन बढ़ना और पेट पर फैट जमा होना

30 की उम्र से पहले के युवाओं में बढ़ता मोटापा टाइप 2 डायबिटीज का सबसे आम रिस्क है। जिन युवाओं के पेट के आस-पास फैट जमा है, जिसे विसरल फैट कहा जाता है, शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस से जुड़ी हो सकता है। जब शरीर के सेल्स इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पातीं, तो ब्लड शुगर बढ़ने लगता है। इसे कंट्रोल करने के लिए पैंक्रियाज को ज्यादा इंसुलिन बनाने की जरूरत पड़ सकती है। धीरे-धीरे इस वजह से टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क बढ़ सकता है।

Causes of Diabetes Before 30Causes of Diabetes Before 30

यह भी पढ़ें- खाली पेट ब्लड शुगर 140 है, क्या यह नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें कब डायबिटीज का खतरा

4. स्ट्रेस, देर रात तक जागना और नींद पूरी न होना

कई लोग नौकरी और घर की जिम्मेदारियों में लगातार स्ट्रेस में रहते हैं। रोज की भागदौड़ के कारण स्ट्रेस बढ़ सकता है। इसके साथ, देर रात घर आकर घंटों तक मोबाइल चलाते रहने के कारण देर रात तक जागते रहना और इस वजह से नींद पूरी न होना बहुत ही आम है। जब लंबे समय तक तनाव और नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ने लगता है। इससे ब्लड शुगर पर कंट्रोल पर असर पड़ सकता है।

5. परिवार में डायबिटीज का हिस्ट्री होना

अगर पेरेंट्स या परिवार के सदस्यों को टाइप 2 डायबिटीज है, तो परिवार के लोगों में डायबिटीज का रिस्क बढ़ सकता है। कई बार गलत खान-पान और लाइफस्टाइल के चलते यह बीमारी छोटी उम्र में ही हो जाती है। अगर घर में किसी को डायबिटीज की समस्या है, तो लोगों को समय-समय पर ब्लड शुगर चेक कराते रहना चाहिए।

कम उम्र में डायबिटीज के रिस्क को रोकने के तरीके

Dr. Himika Chawla का मानना है कि लोगों को डायबिटीज से बचाव के लिए अपनी आदतों में कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए।

  • रोजाना करीब 30 मिनट ब्रिस्क वॉक (तेजी से चलना) करें।
  • हफ्ते में कम से कम 150 मिनट मीडियम फिजिकल एक्सरसाइज करें।
  • लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, तो बीच-बीच में उठकर चलें।
  • जंक फूड और सोडे वाले ड्रिंक्स बिल्कुल कम लें।
  • डाइट में हरी सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और फाइबर वाली चीजें शामिल करें।
  • जरूरत से ज्यादा खाने से बचें।
  • वजन और पेट के आस-पास के फैट को कंट्रोल करने की कोशिश करें।
  • रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें।
  • सोने और जागने का एक ही समय रखें।
  • स्ट्रेस कम करने के लिए योग, मेडिटेशन या अपनी पसंद की एक्टिविटी जरूर करें।

डायबिटीज के लक्षण न करें नजरअंदाज

Dr. Himika Chawla ने बताया कि कम उम्र में ये लक्षण दिखना डायबिटीज का संकेत हो सकता है। इसलिए इन लक्षणों को दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

  • बार-बार प्यास लगना
  • बार-बार पेशाब आना
  • बिना वजह वजन कम होना
  • लगातार थकान महसूस होना
  • धुंधला दिखाई देना
  • जख्म भरने में देर लगना

यह भी पढ़ें- क्या कम सोने से बढ़ता है ब्लड शुगर? जानिए डायबिटीज और नींद का कनेक्शन

निष्कर्ष
30 की उम्र से पहले डायबिटीज होना काफी हद तक लाइफस्टाइल की आदतों पर भी निर्भर करता है। अगर किसी की फैमिली में डायबिटीज की समस्या है, तो उसे डॉक्टर से सलाह लेकर फास्टिंग ब्लड शुगर और HbA1c टेस्ट कराने चाहिए। इसके अलावा, मोटापे, तनाव और नींद पूरी होने पर भी ध्यान देना चाहिए।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • युवाओं को अपनी त्वचा पर दिखने वाले इंसुलिन रेजिस्टेंस के शुरुआती लक्षण को कैसे पहचानना चाहिए? 

    गर्दन के पीछे, बगलों या जांघों के जोड़ों पर त्वचा का अचानक काला, मखमली और मोटा पड़ जाना खून में इंसुलिन का स्तर ज्यादा होने का संकेत है। 
  •  क्या प्रोटीन पाउडर या जिम सप्लीमेंट्स में छिपे स्टेरॉइड्स डायबिटीज ट्रिगर कर सकते हैं?

     कुछ असुरक्षित या नकली मास-गेनर और एनाबॉलिक सप्लीमेंट्स में एनाबॉलिक-एंड्रोजेनिक स्टेरॉइड्स की मिलावट होती है। स्टेरॉइड्स इंसुलिन और पैंक्रियाज के फंक्शन को डिस्टर्ब कर सकते हैं। इससे डायबिटीज होने का रिस्क बढ़ सकता है।

Read Next

→ त्योहारों की थकान ने बिगाड़ द‍िया है सोने का रूटीन? इन 5 स्‍टेप्‍स से सुधारें स्लीप साइक‍िल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 10, 2026 19:32 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Himika Chawla