Tue Nov 10, 2026 | 08:20 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vighnesh Y , Sr. Consultant – General Medicine

त्योहारों की थकान ने बिगाड़ द‍िया है सोने का रूटीन? इन 5 स्‍टेप्‍स से सुधारें स्लीप साइक‍िल

त्योहारों के दौरान देर रात तक जागना, मेहमानों के साथ समय बिताना और खानपान में बदलाव आपकी नींद का रूटीन बिगाड़ सकता है। जानें स्‍लीप साइक‍िल सुधारने के आसान स्‍टेप्‍स।
त्योहारों की थकान ने बिगाड़ द‍िया है सोने का रूटीन? इन 5 स्‍टेप्‍स से सुधारें स्लीप साइक‍िलत्योहारों की थकान ने बिगाड़ द‍िया है सोने का रूटीन? इन 5 स्‍टेप्‍स से सुधारें स्लीप साइक‍िल

त्योहारों के दौरान देर रात तक जागने से सर्केडियन रिदम (Circadian Rhythm) यानी शरीर की बायोलॉज‍िकल क्‍लॉक कभी-कभी बिगड़ सकती है। त्योहार के द‍िनों में स्‍लीप साइक‍िल ब‍िगड़ सकती है क्‍योंक‍ि इन द‍िनों लोग मस्‍ती करना, पर‍िवार और दोस्‍तों के साथ समय ब‍िताना पसंद करते हैं, ज‍िसके चलते ओवरईट‍िंग, देर रात तक जागना और व्‍यस्‍त द‍िनचर्या के चलते स्‍लीप साइक‍िल प्रभाव‍ित हो जाती है। शरीर की बायोलॉज‍िकल क्‍लॉक सोने और जागने के समय को कंट्रोल करती है। देर रात तक लोगों के साथ समय बिताना, ज्यादा मसालेदार या भारी खाना खाना, अल्‍कोहल पीना, कैफीन लेना और तेज रोशनी वाली स्क्रीन देखना आपकी नींद आने के समय को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण अगली सुबह आपको थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। ब‍िगड़ी हुई स्‍लीप साइक‍िल को सुधारने के ल‍िए 5 आसान स्‍टेप्‍स की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Vighnesh Y, Sr. Consultant General Physician At Yashoda Hospitals, Secunderabad से बात की।

स्‍लीप साइक‍िल सुधारने के 5 स्‍टेप्‍स

how-to-improve-sleeping-routine-after-festivals-in-hindihow-to-improve-sleeping-routine-after-festivals-in-hindi

ज्यादातर लोग कुछ दिनों में ही अपनी स्‍लीप साइक‍िल को दोबारा ठीक कर सकते हैं। इसके लिए इन 5 स्‍टेप्‍स को फॉलो करें-

स्‍टेप 1: रोजाना एक ही समय पर उठें

हर सुबह एक ही समय पर उठें, भले ही पिछली रात देर से सोए हों। सुबह देर तक सोने से बचें, क्योंकि इससे शरीर की बायोलॉज‍िकल क्‍लॉक और बिगड़ सकती है।

Mayo Clinic के मुताब‍िक, सुबह जब रोशनी आंखों में पहुंचती है, तो यह द‍िमाग को मेलाटोनिन का उत्पादन कम करने का संकेत देती है। मेलाटोनिन एक ऐसा हार्मोन है, जो नींद लाने में मदद करता है। इसके साथ ही शरीर में सतर्कता बढ़ने लगती है। इसके विपरीत, अंधेरा होने पर मेलाटोनिन का रिलीज होना बढ़ जाता है, जिससे शरीर आराम और नींद के लिए तैयार होने लगता है।

यह भी पढ़ें- हर दिन एक ही समय पर खाना खाने से कैसे सुधरता है डाइजेशन? एक्सपर्ट से जानें

स्‍टेप 2: 20 से 30 म‍िनट प्राकृत‍िक रोशनी में समय ब‍िताएं

जागने के बाद 20 से 30 मिनट तक प्राकृतिक रोशनी में समय बिताएं। इसके लिए आप थोड़ी देर टहल भी सकते हैं। सुबह की धूप शरीर को सोने और जागने का सही समय समझने में मदद करती है।

स्‍टेप 3: सोने से एक घंटे पहले इलेक्‍ट्रोन‍िक गैजेट्स से दूरी बनाएं

शाम के समय घर की तेज लाइट धीमी कर दें। सोने से कम से कम एक घंटे पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप का इस्तेमाल बंद कर दें। अपने बेडरूम को ठंडा, अंधेरा और शांत रखें।

स्‍टेप 4: हेल्‍दी आदतों को रूटीन का ह‍िस्‍सा बनाएं

  • सोने से पहले किताब पढ़ना, हल्की स्ट्रेचिंग करना या गुनगुने पानी से नहाने जैसी आरामदायक आदतें अपनाएं।
  • दोपहर के बाद कैफीन लेने से बचें।
  • सोने के समय के आसपास अल्‍कोहल, भारी भोजन का सेवन करने से बचें।

Johns Hopkins Medicine के मुताब‍िक, कुछ दिनों तक रोजाना सिर्फ एक घंटा कम सोने से भी आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। इससे काम करने की क्षमता, मूड और सोचने-समझने की शक्ति प्रभावित हो सकती है।

स्‍टेप 5: जल्‍दी सोने और जागने के ल‍िए क्‍या करें?

अगर आप सोने और जागने का समय पहले से जल्‍दी करना चाहते हैं, तो अचानक बदलाव करने के बजाय हर एक-दो दिन में इसे 15-30 मिनट पहले करें। दिन में पॉवर नैप लेनी हो, तो 30 मिनट से ज्यादा न सोएं।

नियमित रूप से इन आदतों को अपनाने से ज्यादातर लोगों की स्‍लीप साइक‍िल एक हफ्ते के अंदर सामान्य हो सकती है। हालांकि, अगर आपको लगातार नींद न आने की समस्या है, सोते समय तेज खर्राटे आते हैं, दिनभर नींद महसूस होती है या नींद की समस्या आपकी द‍िनचर्या को प्रभावित कर रही है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

न‍िष्‍कर्ष:

त्‍योहारों पर पर‍िवार और दोस्‍तों के साथ समय ब‍िताने, मस्‍ती में, ओवरईट‍िंग और व्‍यस्‍त द‍िनचर्या के कारण शरीर की बायोलॉज‍िकल क्‍लॉक अक्‍सर ब‍िगड़ जाती है। इसे सुधारने के ल‍िए कुछ आसान स्‍टेप्‍स की मदद ले सकते हैं जैसे रोजाना एक ही समय पर सोएं और उठें, सुबह उठकर 20 से 30 म‍िनट प्राकृत‍िक रोशनी में ब‍िताएं, सोने से एक घंटे पहले इलेक्‍ट्रोन‍िक गैजेट्स से दूरी बनाएं। सोने से पहले किताब पढ़ना, हल्की स्ट्रेचिंग करना या गुनगुने पानी से नहाने जैसी आरामदायक आदतें अपनाएं। सोने का समय अचानक बदलने के बजाय, हर एक-दो दिन में इसे 15-30 मिनट पहले करें। इस तरह हफ्तेभर में स्‍लीप साइक‍िल सुधर सकती है।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या तनाव स्लीप साइकिल को प्रभावित करता है?

    हां, तनाव और चिंता के कारण दिमाग ज्‍यादा एक्‍ट‍िव रह सकता है। इससे अन‍िद्रा, रात में बार-बार नींद खुलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • अच्छी सेहत के लिए कितने घंटे सोना जरूरी है?

    अच्‍छी सेहत के ल‍िए रोज 7 से 9 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है। पर्याप्त नींद से दिमाग को आराम मिलता है, याददाश्त बेहतर होती है और शरीर की रिकवरी में मदद मिलती है।

Read Next

→ हाई बीपी से हैं परेशान? सोने से पहले अपनाएं ये 5 आदतें, ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 10, 2026 19:19 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Vighnesh Y