उम्र बढ़ने पर पेरेंट्स बनने के लिए सिर्फ महिला की फर्टिलिटी में ही बदलाव नहीं आते हैं, बल्कि पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी और स्पर्म काउंट बदल सकते हैं। हालांकि, पुरुषों में ऐसा कोई तय समय नहीं होता, जब स्पर्म बनना पूरी तरह से बंद हो जाए। इसके बावजूद उम्र बढ़ने के सात पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी, उसकी गतिशीलता यानी मोटिलिटी और डीएनए की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। ऐसे में जो पुरुष 40 की उम्र के बाद पिता बनने की प्लानिंग कर रह हैं, उनके लिए दिल्ली के VNA Hospital के Urology & Andrology विभाग के सीनियर कंसल्टेंट Dr. Vineet Malhotra ने कुछ आदतों में बदलाव करने की सलाह दी है, ताकि पुरुषों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ बेहतर बनी रहे।
उम्र बढ़ने के साथ स्पर्म हेल्थ में क्या बदलाव आते हैं?
The World Journal of Men's Health के मुताबिक, 40 साल की उम्र के बाद पुरुषों में स्पर्म के डीएनए की मरम्मत करने की क्षमता कम होने लगती है। इसके लिए 19 रिसर्च ली गई, जिसमें 40,668 पुरुषों के डेटा का विश्लेषण किया गया। इसमें पाया गया कि पुरुषों की उम्र बढ़ने पर स्पर्म के डीएनए फ्रैगमेंटेशन इंडेक्स काफी बढ़ जाता है, जो इनफर्टिलिटी को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, रिसर्च में स्पर्म की गतिशीलता (मोटिलिटी) में भी कमी देखी गई।
Dr. Vineet Malhotra का मानना है कि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि 40 साल की उम्र के बाद पिता बनना मुश्किल या असंभव हो जाता है। बहुत से पुरुष इस उम्र के बाद भी स्वस्थ बच्चों के पिता बनते हैं। उम्र एक फैक्टर जरूर है, लेकिन पुरुष की पूरी हेल्थ, पार्टनर की उम्र और दोनों की फर्टिलिट भी गर्भधारण में महत्वपूर्ण होती है।
पिता बनने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन 5 आदतों में करें बदलाव
Dr. Vineet Malhotra ने 40 की उम्र पार कर चुके पुरुषों को अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने की सलाह दी है।
1. स्मोकिंग और ज्यादा शराब पीने की आदत छोड़ना
जो पुरुष 40 साल की उम्र के बाद पिता बनने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सबसे पहले स्मोकिंग की आदत पर ध्यान देना जरूरी है। सिगरेट में मौजूद हानिकारक केमिकल्स शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ा सकते हैं। इसका असर स्पर्म की संख्या, उसकी गतिशीलता और डीएनए की क्वालिटी पर पड़ सकता है। वहीं, ज्यादा मात्रा में शराब पीने से टेस्टोस्टेरोन और फर्टिलिटी से जुड़े हार्मोन के संतुलन पर असर पड़ सकता है। इससे पुरुषों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ प्रभावित हो सकती है।
2. वजन को कंट्रोल में रखना और रेगुलर एक्सरसाइज करना
बढ़ता वजन सिर्फ डायबिटीज या हार्ट डिजीज का खतरा नहीं बढ़ाता, बल्कि पुरुषों की फर्टिलिटी से भी जुड़ा हो सकता है। अगर पुरुषों के पेट के आस-पास ज्यादा फैट जमा होने लगता है, तो हार्मोनल संतुलन प्रभावित हो सकता है। मोटापे का कनेक्शन टेस्टोस्टेरोन के कम बनने और स्पर्म की खराब क्वालिटी से जुड़ा हुआ है।
मोटापे को कम करने के लिए रोजाना तेज चलना, साइकिल चलाना, योग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज मददगार हो सकती हैं। हफ्ते में करीब 150 मिनट फिजिकल एक्टिविटीज करना जरूरी है, लेकिन इसके साथ शरीर को आराम देना भी उतना ही जरूरी है।
Habits To Improve Male Fertility After 40
यह भी पढ़ें- क्या डायबिटीज के मरीजों को पिता बनने में हो सकती है परेशानी? डॉक्टर से समझें ब्लड शुगर और फर्टिलिटी का कनेक्शन
3. डाइट में बदलाव करना
स्पर्म के सामान्य विकास और शरीर की रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स लेना बहुत जरूरी है। 40 की उम्र के बाद पिता बनने की प्लानिंग के दौरान अपनी डाइट पर भी ध्यान देना महत्वपूर्ण है। रोजाना के खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, दालें, साबुत अनाज, मेवे और बीज शामिल करने की कोशिश करें। जिंक, सेलेनियम, फोलेट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व शरीर की नॉर्मल फंक्शन और फर्टिलिटी के लिए जरूरी है।
जंक फूड, ज्यादा चीनी और प्रोसेस्ड फूड कम से कम लें। किसी एक फूड या सप्लीमेंट्स से स्पर्म क्वालिटी बेहतर नहीं होती। इसलिए किसी भी तरह का फर्टिलिटी सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
4. नींद पूरी करना और स्ट्रेस मैनेज करना
काम का दबाव, देर रात तक जागना और लगातार तनाव में रहना सेहत पर असर डाल सकता है। जिन पुरुषों की नींद पूरी नहीं होती और स्लीप पैटर्न सही नहीं होता, उनके हार्मोनल बैलेंस पर असर पड़ सकता है। इसलिए टेस्टोस्टेरोन के सामान्य स्तर को बनाए रखने के लिए अच्छी नींद जरूरी है। पुरुषों को रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लेने की कोशिश करनी चाहिए। इसके साथ, सोने और जागने का समय एक होना चाहिए। अगर स्ट्रेस बहुत रहता है, तो उसे योग या मेडिटेशन के जरिए मैनेज करने की कोशिश करनी चाहिए।
5. रेगुलर हेल्थ चेकअप और फर्टिलिटी जांच कराना
40 की उम्र के बाद पिता बनने की प्लानिंग कर रहे पुरुषों को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और हार्मोनल समस्याएं परेशान कर सकती है। इससे फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है। ऐसे पुरुषों को डॉक्टर से चेकअप कराना चाहिए। डॉक्टर की सलाह पर सीमन एनालिसिस टेस्ट कराया जा सकता है। इसमें स्पर्म की संख्या, उसकी गतिशीलता और दूसरे जरूरी पैरामीटर देखे जाते हैं।
अगर प्रेग्नेंसी में दिक्कत हो रही है, तो महिला और पुरुष दोनों के टेस्ट कराना जरूरी हो जाता है। इसलिए 40 की उम्र के बाद डॉक्टर से सलाह लेना बहुत महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें- कम वीर्य निकलने पर क्या स्पर्म भी कम होते हैं? डॉक्टर से जानें स्पर्म काउंट और सीमन में फर्क
निष्कर्ष
Dr. Vineet Malhotra सलाह देते हैं कि अगर किसी पुरुष को यौन इच्छा में कमी, इरेक्शन की समस्या या टेस्टोस्टेरोन कम होने से जुड़े लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें। बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तरह का स्पर्म क्वालिटी बढ़ाने वाला सप्लीमेंट न लें। 40 की उम्र के बाद पिता बनने में दिक्कत नहीं होती, अगर लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर लिए जाए और डॉक्टर की सलाह पर रेगुलर हेल्थ चेकअप और जरूरत पड़ने पर फर्टिलिटी टेस्ट कराया जा सकता है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या प्लास्टिक के डिब्बों में खाना गर्म करना या प्लास्टिक की बोतल का पानी स्पर्म हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है?
प्लास्टिक में मौजूद BPA और थैलेट्स जैसे केमिकल्स शरीर के हार्मोंस में असंतुलन पैदा कर सकते हैं। इससे स्पर्म काउंट और क्वालिटी कम हो सकते हैं।क्या मोबाइल फोन को पैंट की आगे वाली जेब में रखने से स्पर्म क्वालिटी खराब होती है?
मोबाइल फोन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन और गर्मी अंडकोष के आस-पास के तापमान को प्रभावित कर सकती है, जिससे स्पर्म की गतिशीलता कम होने का खतरा रहता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 16, 2026 18:50 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Vineet Malhotra
