Tue Nov 17, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vineet Malhotra , Consultant Urologist, Andrologist & Microsurgeon

सुबह उठते ही पुरुषों को इरेक्शन होना नॉर्मल या किसी बीमारी का संकेत? डॉक्टर से जानें

पुरुषों को सुबह उठते ही इरेक्शन की समस्या होने लगती है। कई पुरुषों को लगता है कि सुबह इरेक्शन होना किसी बीमारी का संकेत हो सकता है, क्या सच में यह बीमारी है या फिर नॉर्मल है? जानने के लिए इस खास लेख को पूरा पढ़ें। 
सुबह उठते ही पुरुषों को इरेक्शन होना नॉर्मल या किसी बीमारी का संकेत? डॉक्टर से जानेंसुबह उठते ही पुरुषों को इरेक्शन होना नॉर्मल या किसी बीमारी का संकेत? डॉक्टर से जानें

पुरुषों को रोज सुबह नींद खुलते ही इरेक्शन होना आम शारीरिक प्रक्रिया है। इसे मॉर्निंग इरेक्शन (Morning Erection) कहा जाता है। मेडिकल भाषा में इसका नाम नोक्टर्नल पेनाइल ट्यूमेसेंस (Nocturnal Penile Tumescence या NPT) है। सुबह पुरुषों में इरेक्शन सिर्फ युवाओं को ही नहीं, बल्कि करीब हर उम्र के पुरुषों में भी हो सकता है। कई बार पुरुष इरेक्शन को बीमारी से जोड़कर देखने लगते हैं या फिर यौन इच्छाओं से जोड़ने लगते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि सुबह पुरुषों में इरेक्शन होना नॉर्मल है या फिर किसी बीमारी की वजह है? यह जानने के लिए हमने Dr. Vineet Malhotra, Senior Consultant in Urology & Andrology, VNA Hospital, Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि पुरुषों में सुबह इरेक्शन होना सामान्य है।

सुबह इरेक्शन क्यों होता है?

Dr. Vineet Malhotra कहते हैं, “सुबह होने वाला इरेक्शन हमेशा किसी यौन इच्छा, सपने या उत्तेजना के कारण नहीं होता। इसका कनेक्शन नींद के खास स्टेज REM (Rapid Eye Movement) से जुड़ा होता है। इस स्टेज में दिमाग काफी एक्टिव रहता है और आंखों की पुतलियां तेजी से हिलती हैं। इसी दौरान शरीर की कुछ नेचुरल एक्टिविटीज के कारण लिंग में इरेक्शन हो सकता है। कई बार पुरुष इसी अवस्था में जाग जाते हैं, इसलिए उन्हें सुबह उठते ही लिंग में तनाव महसूस होता है।”

Cleveland Clinic के अनुसार, सोते समय शरीर में सभी जरूरी प्रक्रिया चलती रहती है और पुरुषों को होने वाला इरेक्शन भी शामिल है। नींद के दौरान पैरासिम्पेथेटिक नर्व सिस्टम (PSNS) के एक्टिव होने के कारण जननांग सख्त हो सकते हैं और इरेक्शन हो सकता है।

क्या सुबह इरेक्शन होना नॉर्मल है?

Dr. Vineet Malhotra ने बताया कि नींद के दौरान नर्वस सिस्टम की एक्टिविटीज, हार्मोन में होने वाले बदलाव और लिंग तक ब्लड पहुंचने का प्रोसेस होना शामिल है। इसका मतलब है कि सुबह इरेक्शन होना जरूरी नहीं कि किसी यौन इच्छा का संकेत है और यह शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया भी हो सकती है। इसलिए पुरुषों को सुबह के इरेक्शन को सामान्य समझना चाहिए।

क्या सुबह इरेक्शन होना अच्छी सेहत की निशानी है?

Dr. Vineet Malhotra ने कहा, “मॉर्निंग इरेक्शन होने के लिए दिमाग, नसों, ब्लड वेसल्स और हार्मोन के बीच सही तालमेल जरूरी होता है। अगर किसी पुरुष को रेगुलर सुबह इरेक्शन होता है, तो यह संकेत हो सकता है कि शरीर की ये प्रक्रियाएं ठीक तरह से काम कर रही हैं। हालांकि, सिर्फ मॉर्निंग इरेक्शन के आधार पर किसी पुरुष की पूरी यौन क्षमता, टेस्टोस्टेरोन का स्तर या फर्टिलिटी का पता नहीं लगाया जा सकता है।”

Morning erection in men is it normalMorning erection in men is it normal

यह भी पढ़ें- क्या कई बार इरेक्शन में ज्यादा समय लगना सामान्य बात है? डॉक्टर से जानें कब इसे Erectile Dysfunction समझें

उम्र बढ़ने के साथ मॉर्निंग इरेक्शन कम होना क्या सामान्य है?

Dr. Vineet Malhotra कहते हैं, “उम्र बढ़ने के साथ सुबह इरेक्शन होने में बदलाव हो सकता है। हालांकि, युवा पुरुषों में यह कई बार देखने को मिल सकता है, जबकि उम्र बढ़ने के साथ इसमें काफी आ सकती है। उम्र के साथ टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर में बदलाव, नींद की क्वालिटी पर असर होना और लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याओं के कारण इरेक्शन पर असर डाल सकती हैं। इसलिए सिर्फ उम्र बढ़ने या कभी-कभी मॉर्निंग इरेक्शन न होने से परेशान होने की जरूरत नहीं है।”

सुबह इरेक्शन बंद होने के क्या कारण हैं?

Dr. Vineet Malhotra के मुताबिक, अगर पहले सुबह रेगुलर इरेक्शन होता था, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ लंबे समय से इसमें कमी आ गई है या इरेक्शन पूरी तरह बंद हो गया है, तो इसकी वजह जानना जरूरी हो सकता है। इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं।

  • टेस्टोस्टेरोन पुरुषों में यौन सेहत से जुड़ा हार्मोन है, लेकिन इसके स्तर में कमी आने पर यौन इच्छा और इरेक्शन प्रभावित हो सकते हैं।
  • अगर ब्लड शुगर लंबे समय तक कंट्रोल नहीं रहता, तो नसों और ब्लड वेसल्स पर असर पड़ सकता है।
  • इरेक्शन के लिए लिंग में पर्याप्त ब्लड फ्लो होना जरूरी है। अगर ब्लड वेसल्स से जुड़ी कोई समस्या है, तो इरेक्शन में बदलाव देखने को मिल सकता है।
  • मेंटल स्ट्रेस, डिप्रेशन और नींद पूरी न होना भी मॉर्निंग इरेक्शन को प्रभावित कर सकता है।
  • अगर पुरुष ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन और अन्य बीमारियों से जुड़ी दवाएं लेते हैं, तो यह इरेक्शन पर असर डाल सकती हैं।

मॉर्निंग इरेक्शन के लिए क्या उपाय कर सकते हैं?

Dr. Vineet Malhotra कहते हैं कि सुबह इरेक्शन को जबरदस्ती बढ़ाने के लिए किसी दवा या सप्लीमेंट नहीं लेना चाहिए। पुरुषों को अपने यौन हेल्थ के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने चाहिए।

  • रोज पर्याप्त और अच्छी नींद लें।
  • रेगुलर एक्सरसाइज करें।
  • बैलेंस्ड डाइट लें।
  • वजन को कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए।
  • स्मोकिंग न करें और बहुत ज्यादा मात्रा में शराब न पिएं।
  • डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को नियंत्रित रखें।

यह भी पढ़ें- क्या हस्तमैथुन (Masturbation) से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

निष्कर्ष

सुबह सोकर उठते समय लिंग में इरेक्शन होना पुरुषों के शरीर की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसलिए इसे सामान्य समझना चाहिए, लेकिन अगर इरेक्शन चार घंटे से ज्यादा रहता है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। वहीं, अगर इरेक्शन नहीं हो रहा है, तो इसके कारणों को जानने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहता है। इरेक्शन बढ़ाने के लिए किसी भी तरह के सप्लीमेंट्स न लें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • सुबह इरेक्शन का अचानक बंद हो जाना किस बीमारी का संकेत हो सकता है?

    अगर किसी पुरुष को लंबे समय तक सुबह इरेक्शन होना पूरी तरह बंद हो जाए, तो यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) का शुरुआती संकेत हो सकता है।
  • क्या खर्राटे लेने या 'स्लीप एपनिया' की बीमारी से सुबह का इरेक्शन बंद हो सकता है?

    ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) से पीड़ित पुरुषों में रातभर सांस रुकने के कारण नींद बार-बार टूटती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन व टेस्टोस्टेरोन का स्तर गिर सकता है।

Read Next

→ 40 के बाद बनना चाहते हैं पिता? स्पर्म क्वालिटी और फर्टिलिटी बेहतर करने के लिए बदलें ये 5 आदतें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 17, 2026 19:24 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Nov 17, 2026 19:24 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Nov 17, 2026 19:24 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vineet Malhotra