Wed Nov 25, 2026 | 08:24 PM IST

Medically Reviewed by Dr V Rajasekhar , Senior Consultant – Interventional Cardiology & Electrophysiology | Certified TAVR Operator | Clinical Director

ECG रिपोर्ट नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक, जानें इसके पीछे की वजह

ECG टेस्‍ट हार्ट में बनने वाले इलेक्ट्रिकल सिग्नल को रिकॉर्ड करता है। इस टेस्‍ट की र‍िपोर्ट नॉर्मल होने पर भी हार्ट अटैक आ सकता है। डॉक्‍टर से जानें इसके पीछे क्‍या वजह हो सकती है?
ECG रिपोर्ट नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक, जानें इसके पीछे की वजहECG रिपोर्ट नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक, जानें इसके पीछे की वजह

Cause Of Heart Attack Despite Normal ECG: ECG टेस्‍ट की मदद से डॉक्टर यह समझते हैं कि हार्ट कितनी तेजी से धड़क रहा है? उसकी धड़कन नियमित है या नहीं और दिल की मांसपेशियों तक ब्‍लड ठीक मात्रा में पहुंच पा रहा है या नहीं? कई बार ऐसा होता है क‍ि ECG टेस्‍ट नॉर्मल होता है, लेक‍िन इसके बाद भी हार्ट अटैक आ जाता है। दरअसल हार्ट अटैक की शुरुआत में दिल की मांसपेशियों तक ब्‍लड पहुंचने की प्रक्र‍िया प्रभाव‍ित होने लगते है, लेकिन इस दौरान ECG में हमेशा स्पष्ट बदलाव दिखाई नहीं देते। कई बार शुरुआती जांच में रिपोर्ट सामान्य आती है और कुछ समय बाद हार्ट की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी में बदलाव दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं ऐसे अन्‍य कारण ज‍िनके कारण सामान्‍य ECG र‍िपोर्ट के बाद भी हार्ट अटैक आ सकता है। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Rajasekhar, Cardiologist At Yashoda Hospitals, Hitec City, Hyderabad से बात की।

American Heart Association द्वारा साल 2021 की Chest Pain Evaluation Guidelines के मुताब‍िक, सामान्य ECG हार्ट अटैक की आशंका को पूरी तरह खत्‍म करने के लिए काफी नहीं है। कुछ मरीजों में हार्ट अटैक की शुरुआती अवस्था में ECG सामान्य आ सकता है। गाइडलाइन के अनुसार, एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम (ACS) विकसित हो रहे कुछ मरीजों को सामान्य ECG के बावजूद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाता है। इसमें लगभग 6% तक मरीज शामिल बताए गए हैं। अगर सीने में दर्द जारी है, तो दोबारा ECG और दूसरी जांचें करनी चाहिए।

नॉर्मल ECG आने पर भी हार्ट अटैक का खतरा क्‍यों रहता है?

heart-attack-despite-normal-ECGheart-attack-despite-normal-ECG

1. कोरोनरी आर्टरी डिजीज

कोरोनरी आर्टरी डिजीज होने पर हार्ट तक ब्‍लड पहुंचाने वाली धमनियों में कोलेस्ट्रॉल और फैट जमा होने लगता है। इससे धमनियां संकरी हो जाती हैं और ब्‍लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। अगर ब्लॉकेज शुरुआती अवस्था में है या बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है, तो ECG रिपोर्ट सामान्य आ सकती है।

2. धमनियों में धीरे-धीरे ब्लॉकेज बढ़ना

धमनियों में फैट और कोलेस्ट्रॉल जमा होने से ब्‍लड का रास्ता संकरा होने लगता है। शुरुआती अवस्था में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते, इसलिए जांच रिपोर्ट सामान्य आ सकती है। लेकिन समय के साथ स्थिति गंभीर हो सकती है।

3. खराब लाइफस्टाइल का असर

ECG और दूसरी जांचें सामान्य होने के बावजूद स्‍ट्रेस, अनहेल्दी खान-पान, एक्सरसाइज की कमी, धूम्रपान और अनियमित नींद जैसी आदतें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकती हैं। इन खतरों का पता हर बार सामान्य जांचों से नहीं चलता।

4. हार्ट वॉल्व से जुड़ी समस्‍या

हार्ट में मौजूद वॉल्व, ब्‍लड को सही दिशा में बहने में मदद करते हैं। जब इन वॉल्व में खराबी आती है, तो हार्ट के काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। शुरुआती अवस्था में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते और सामान्य ECG से भी इसका पता नहीं चलता।

5. अचानक होने वाली घटनाएं

कई बार बहुत ज्यादा तनाव, अचानक भारी शारीरिक मेहनत या पहले से मौजूद किसी छुपी हुई बीमारी के कारण हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है। ऐसा बिना किसी स्पष्ट चेतावनी के भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- ECG और Echo दोनों हैं हार्ट से जुड़े टेस्ट पर अंतर क्या है? डॉक्टर से जानें कब पड़ती है किसकी जरूरत

हार्ट अटैक का पता लगाने के लिए कौन से टेस्ट किए जाते हैं?

  • अगर पहली ECG रिपोर्ट सामान्य है, लेकिन मरीज को सीने में दर्द या अन्य लक्षण बने हुए हैं, तो डॉक्टर दोबारा ECG कराने की सलाह दे सकते हैं।
  • हार्ट अटैक का पता लगाने के लिए ट्रोपोनिन टेस्ट क‍िया जाता है। ट्रोपोनिन एक तरह का प्रोटीन है, जो हार्ट की मांसपेशियों की कोशिकाओं में पाया जाता है। जब इन कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है, तो ट्रोपोनिन ब्‍लड में रिलीज होने लगता है।
  • इकोकार्डियोग्राम एक अल्ट्रासाउंड जांच है, जिससे डॉक्‍टर दिल की बनावट, आकार और पंप करने की क्षमता देखते हैं।
  • कोरोनरी एंजियोग्राफी में विशेष प्रकार की डाई और एक्स-रे की मदद से दिल की धमनियों को देखा जाता है। इससे पता चलता है कि कोरोनरी आर्टरीज में कहां और कितनी ब्लॉकेज है?

यह भी पढ़ें- हार्ट चेकअप टालना पड़ सकता है भारी, डॉक्टर से जानें कब और कौन से टेस्ट कराने चाहिए आपको

हार्ट अटैक के कौन से लक्षण नजरअंदाज नहीं करने चाहिए?

  • सीने में दर्द, भारीपन या दबाव महसूस होना।
  • सीने में जकड़न महसूस होना।
  • सांस लेने में परेशानी होना।
  • अचानक ठंडा पसीना आना।
  • बहुत ज्यादा थकान महसूस होना।
  • चक्कर आना या बेहोशी महसूस होना।
  • हाथ, कंधे, पीठ, गर्दन या जबड़े में दर्द होना।
  • जी मिचलाना या उल्टी होना।

किन लोगों को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है?

ECG सामान्य होने के बावजूद कुछ लोगों में हार्ट अटैक का खतरा ज्‍यादा हो सकता है जैसे-

  • डायबिटि‍क मरीज
  • हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी के मरीज
  • मोटे लोग
  • धूम्रपान करने वाले लोग
  • ज‍िनके पर‍िवार में हार्ट डिजीज का इतिहास है
  • ज‍िनकी फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी कम है

क्या ECG नॉर्मल आने के बाद हार्ट अटैक की चिंता नहीं करनी चाहिए?

नहीं, ECG रिपोर्ट सामान्य आने के बाद भी हार्ट अटैक का खतरा रहता है इसल‍िए इसके खतरे कोपूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। खासकर अगर किसी व्यक्ति को सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, ठंडा पसीना या हाथ और जबड़े में दर्द हो रहा है, तो उसे तुरंत मेडिकल जांच करानी चाहिए।

न‍िष्‍कर्ष:

अगर आपकी ECG र‍िपोर्ट नॉर्मल आई है, तो यह जरूरी नहीं है क‍ि आप हार्ट अटैक के खतरे से बच गए हैं। नॉर्मल ECG र‍िपोर्ट के बाद भी कई लोगों को हार्ट अटैक आ जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे हार्ट अटैक की शुरुआत में हार्ट की मांसपेशियों तक ब्‍लड पहुंचने की प्रक्र‍िया प्रभाव‍ित होने लगते है, लेकिन यह ECG में हमेशा स्पष्ट दिखाई नहीं देता। इसके अलावा कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट वॉल्व से जुड़ी समस्‍या, धमनियों में धीरे-धीरे ब्लॉकेज बढ़ना, खराब लाइफस्टाइल का असर, अचानक होने वाली घटनाएं जैसे अचानक शॉक लगना या स्‍ट्रेस होने से भी हार्ट अटैक आ सकता है।

image credit: magnific

FAQ

  • ECG टेस्ट से किन बीमारियों का पता चलता है?

    ECG टेस्ट से हार्ट अटैक, अनियमित द‍िल की धड़कन, हार्ट रेट में गड़बड़ी और दिल की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी से जुड़ी कुछ समस्याओं का पता लगाने में मदद मिलती है।
  • ECG में PR इंटरवल क्या होता है?

    PR इंटरवल वह समय है, जिसमें दिल के ऊपरी हिस्से से इलेक्ट्रिकल सिग्नल निचले हिस्से तक पहुंचता है। वयस्कों में इसकी सामान्य रेंज 0.12 से 0.20 सेकंड होती है।

Read Next

रात में खर्राटे कहीं स्लीप एपनिया का संकेत तो नहीं? डॉक्टर से जानें कैसे पहचानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2026 20:00 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr V Rajasekhar