Wed Nov 25, 2026 | 06:15 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Aravinda S N , Lead Consultant – Internal Medicine

रात में खर्राटे कहीं स्लीप एपनिया का संकेत तो नहीं? डॉक्टर से जानें कैसे पहचानें

रात को खर्राटे लेना स्लीप एपनिया का संकेत हो सकता है, जो सांस लेने से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है। डॉ. अरविंद एस एन ने इसके लक्षणों, खतरों और बचाव के तरीकों के बारे में बताया है।
रात में खर्राटे कहीं स्लीप एपनिया का संकेत तो नहीं? डॉक्टर से जानें कैसे पहचानेंरात में खर्राटे कहीं स्लीप एपनिया का संकेत तो नहीं? डॉक्टर से जानें कैसे पहचानें

रात को सोते समय कई लोग खर्राटे लेते हैं, जिसके कारण अक्सर लोगों की नींद खराब होने, गले और सिर से जुड़ी परेशानी होने, दिनभर थकान और काम पर फोकस करने में परेशानियां होती हैं। इस समस्या को अक्सर लोग एक आम परेशानी समझ लेते हैं, लेकिन कई बार यह समस्या स्लीप एपनिया के कारण हो सकती है। ऐसे में लोगों को इस समस्या के लक्षणों को समझना जरूरी है। आइए इसके लक्षणों के बारे में Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

स्लीप एपनिया की समस्या कब होती है?

डॉ. अरविंद के अनुसार, खर्राटे लेना अक्सर नींद से जुड़ी एक आम समस्या मानी जाती है, लेकिन कुछ लोगों में यह ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) नामक एक गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है। ऐसा तब होता है, जब सोते समय गले के पिछले हिस्से की मांसपेशियां और सॉफ्ट टिश्यूज ढीले पड़ जाते हैं, जिससे सांस का रास्ता आंशिक रूप से या पूरी तरह से बंद हो जाता है। जब हवा इस संकरे (पतले) रास्ते से गुजरने की कोशिश करती है, तो कंपन पैदा होता है, जिससे खर्राटों की आवाज आती है। कुछ लोगों में इस समस्या का खतरा ज्यादा होता है।

  • जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है
  • जिनकी गर्दन मोटी होती है
  • जिनके टॉन्सिल बढ़े हुए होते हैं
  • जिनके चेहरे और जबड़े की बनावट कुछ खास तरह की होती है

इन लोगों को स्लीप एपनिया के होने का खतरा ज्यादा हो सकता है। हालांकि, खर्राटे लेने वाले हर व्यक्ति को स्लीप एपनिया हो, ऐसा जरूरी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: स्लीप एपनिया यानी सोते समय सांस की परेशानी से दिल की सेहत पर कैसे असर पड़ता है? जानें डॉक्टर से

is chronic snoring a sign of sleep apnea 01is chronic snoring a sign of sleep apnea 01

स्लीप एपनिया के संकेत

डॉ. अरविंद आगे कहते हैं, स्लीप एपनिया की स्थिति में व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसे में इससे जुड़े लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से परेशानियां बढ़ सकती हैं।

  • खर्राटे लेना: स्लीप एपनिया के प्रमुख चेतावनी संकेतों में से एक है, सोते समय जोर-जोर से और लगातार खर्राटे लेने के बीच-बीच में सांस रुकने की समस्या होती है। कई बार उस व्यक्ति की सांस अचानक रुक जाती है, वह हवा के लिए हांफने लगता है या दम घुटने जैसा महसूस होने पर अचानक जाग जाता है।
  • सुबह उठने पर मुंह का सूखा होना
  • सिरदर्द
  • नींद में बेचैनी होना
  • रात में बार-बार वॉशरूम जाना

स्लीप एपनिया के कारण दिन के समय भी कई परेशानियां हो सकती हैं।

  • व्यक्ति को बहुत ज्यादा नींद आना
  • किसी काम में ध्यान न लगा पाना
  • चिड़चिड़ापन
  • काफी देर तक सोने के बाद भी थकान महसूस होना

साल 2025 में Therapeutic Advances in Respiratory Disease में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया की समस्या में कई लक्षण दिखते हैं।

  • तेज खर्राटे लेना
  • नींद के दौरान सांस रुकना
  • दिन में अधिक नींद आने
  • नींद के बार-बार टूटने और बेचैनी होने
  • जागने के बाद फ्रेश महसूस न होना
  • सांस फूलना या हांफते हुए जागना
  • फोकस करने में परेशानी
  • मूड में बदलाव या डिप्रेशन
  • हाई ब्लड प्रेशर

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में रात में नींद टूटने (स्लीप एपनिया) का कारण बन सकता है PMOS, डॉक्‍टर से समझें दोनों का संबंध 

स्लीप एपनिया के कारण क्या परेशानियां होती हैं?

डॉ. अरविंद आगे कहते हैं, अगर स्लीप एपनिया का इलाज न किया जाए, तो यह पूरे स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। इससे व्यक्ति को कई समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

  • हाई ब्लड प्रेशर
  • दिल की बीमारी
  • स्ट्रोक
  • मेटाबॉलिक समस्याओं का खतरा

स्लीप एपनिया से बचने के टिप्स

डॉ. अरविंद के अनुसार, इसका इलाज समस्या की गंभीरता और इसके मूल कारण पर निर्भर करता है। ऐसे में शुरुआती स्टेज में इससे बचने के लिए लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है।

  • वजन को नियंत्रित रखें
  • नियमित फिजिकल एक्टिविटीज करें
  • सोने से पहले अल्कोहल न पिएं
  • करवट लेकर सोना कुछ लोगों के लिए मददगार हो सकता है

हालांकि, मध्यम से गंभीर स्लीप एपनिया के मामलों में CPAP मशीन से इलाज की जरूरत पड़ सकती है, जो सोते समय सांस के रास्ते को खुला रखती है। समय रहते पहचान और इलाज से नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है और लंबे समय तक रहने वाले स्वास्थ्य से जुड़े खतरों को कम किया जा सकता है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. अरविंद आगे कहते हैं, अगर कोई व्यक्ति जोर-जोर से खर्राटे लेता है, सोते समय उसकी सांस रुक जाती है या उसे दिन में बहुत ज्यादा नींद आती है, तो उसे इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। एक स्लीप स्पेशलिस्ट स्लीप स्टडी (पॉलीसोम्नोग्राफी) की सलाह दे सकते हैं, जिससे सांस लेने की प्रक्रिया, ऑक्सीजन का स्तर, हार्ट रेट और नींद के पैटर्न की निगरानी की जा सके।

निष्कर्ष

ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) तब होता है, जब सोते समय गले के पिछले हिस्से की मांसपेशियां व टिश्यूज ढीले पड़ने से सांस का रास्ता आंशिक या पूरी तरह बंद हो जाता है, जिससे तेज खर्राटे और सांस रुकने जैसी स्थिति बनती है। अधिक वजन, मोटी गर्दन, बढ़े टॉन्सिल या जबड़े की खास बनावट में इसका खतरा बढ़ता है।

रात में सांस रुकना, हांफना, मुंह सूखना, सिरदर्द व बार-बार पेशाब आना और दिन में अत्यधिक नींद, थकान, चिड़चिड़ापन व ध्यान न लगना इसके संकेत हैं। इलाज न होने पर व्यक्ति हाई बीपी, दिल की बीमारी, स्ट्रोक और मेटाबॉलिक समस्याएं हो सकती हैं। इससे राहत के लिए वजन नियंत्रण, एक्सरसाइज, अल्कोहल से परहेज और करवट लेकर सोना फायदेमंद हो सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • स्लीप एपनिया के क्या कारण हैं?

    अधिक वजन, मोटापे, गले या जबड़े की बनावट, अल्कोहल का सेवन करने, स्मोकिंग, दवाएं, हाइपोथायरॉइडिज्म और क्रोनिक नेजल कंजेशन के कारण व्यक्ति को स्लीप एपनिया की समस्या हो सकती है।
  • रात को खर्राटे आने के क्या कारण हैं?

    रात को नाक में रुकावट आने, सोने की स्थिति, अधिक वजन, नींद की कमी, उम्र, अल्कोहल, स्मोकिंग और कुछ दवाइयों के कारण व्यक्ति को खर्राटे आने की समस्या हो सकती है।

Read Next

क्या सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे रहना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2026 17:48 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr. Aravinda S N