Sun Nov 29, 2026 | 02:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Aravinda S N , Lead Consultant – Internal Medicine

ठंडी जगह से अचानक गर्म कमरे में आने पर सिर दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण

अगर आप उन लोगों में हैं जिन्हें कहीं भी ठंडे कमरे से गर्म कमरे में आने पर सिर दर्द होने लगता है, तो आपको अपनी इस स्थिति के बारे में डॉक्टर से बात करनी चाहिए क्योंकि यह समय लंबे समय तक बनी रह सकती है और बार-बार हो सकती है।
ठंडी जगह से अचानक गर्म कमरे में आने पर सिर दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारणCan Going From Hot to Cold Cause Headaches

तापमान में बदलाव शरीर को काफी हद तक प्रभावित करता है वैसे ही जब मौसम बदलना शुरू होता है और हम बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसी ही स्थिति उन लोगों के साथ भी होती है जो कि अचानक ठंडे कमरे से गर्म कमरे में जाते हैं और तेज सिर दर्द के शिकार हो जाते हैं। कुछ लोगों में यह सिर दर्द कुछ दिनों तक रहता है तो कुछ लोगों में समस्या अपने आप कम हो जाती है क्योंकि शरीर को खुद को इस स्थिति में रखना सीख जाता है। Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru कहते हैं कि ऐसा होना असल में शरीर को खुद को ढालने (एडजस्ट करने) के बीच का प्रोसेस है।

ठंडी जगह से अचानक गर्म कमरे में आने पर सिर दर्द क्यों होता है?

डॉ. अरविंद कहते हैं कि अगर आपने ठंड से किसी गर्म कमरे में जाने के बाद अचानक सिरदर्द महसूस किया है तो ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि तापमान में अचानक बदलाव आने पर शरीर को खुद को ढालनेके लिए समय चाहिए होता है। जब हम ठंडे मौसम में होते हैं, तो शरीर की गर्मी को बचाए रखने के लिए त्वचा की रक्त वाहिकाएं (blood vessels) सिकुड़ जाती हैं। जब हम किसी गर्म जगह पर जाते हैं, तो शरीर के तापमान के साथ तालमेल बिठाने के लिए ये रक्त वाहिकाएं फिर से फैलने लगती हैं। तापमान में होने वाले ये बदलाव चेहरे, सिर और रक्त वाहिकाओं के आसपास की संवेदी नसों (sensory nerves) को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ लोगों में, इस बदलाव की वजह से सिरदर्द शुरू हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: तेज रोशनी में सिरदर्द क्यों बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें

किन लोगों को ज्यादा होती है यह समस्या?

डॉ. अरविंद कहते हैं कि ठंडी जगह से अचानक गर्म कमरे में आने पर सिर दर्द की समस्या कुछ खास लोगों को ज्यादा होती है जैसे जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या होती है, उनमें भी तापमान में बदलाव से सिरदर्द शुरू हो सकता है। माइग्रेन से पीड़ित लोगों का तंत्रिका तंत्र (nervous system) पर्यावरण में होने वाले बदलावों जैसे तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव, हवा के दबाव में बदलाव और तेज रोशनी के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकता है।

  • ठंडी हवा के संपर्क में आने से कभी-कभी 'ट्राइजेमिनल नर्व' (trigeminal nerve) उत्तेजित हो सकती है। यह नस चेहरे और सिर से दर्द के संकेतों को मस्तिष्क तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है। इसी तरह, जो लोग तापमान में होने वाले बदलावों के प्रति संवेदनशील होते हैं, उन्हें अचानक गर्म हवा के संपर्क में आने पर परेशानी महसूस हो सकती है।
  • इसके अलावा, मौसम बदलने के दौरान डिहाइड्रेशन
  • नींद पूरी न होना
  • तनाव और साइनस से जुड़ी समस्याएं भी सिरदर्द का कारण बन सकती हैं।

Hot to Cold Cause Headaches

इसे भी पढ़ें: सिर के एक तरफ होता है तेज दर्द? डॉक्टर से जानें इसके पीछे का कारण

कुछ लोगों को 'कोल्ड-स्टिमुलस' (ठंड के असर) की वजह से भी सिरदर्द हो सकता है, जिसे अक्सर 'ब्रेन फ्रीज़' (brain freeze) कहा जाता है। हालांकि, ऐसा आमतौर पर बहुत ठंडी चीज़ें खाने या पीने से होता है, न कि सिर्फ ठंडी जगह से किसी गर्म कमरे में जाने से।

मोटे लोगों को ठंडी की तुलना गर्मी से ज्यादा होता है सिर दर्द: स्टडी

Neurological Research Journal में प्रकाशित स्टडी बताती है कि मोटापे से ग्रस्त (obese) स्ट्रेस हेडेक वाले रोगियों में यह पाया गया कि ठंडे मौसम की तुलना में गर्म मौसम सिरदर्द को अधिक ट्रिगर करता है तो मौसम भी इसका कारण हो सकता है।

ऐसी स्थिति में कैसे बचें?

डॉ. अरविंद कहते हैं कि तापमान से जुड़े सिरदर्द की संभावना को कम करने के लिए, अलग-अलग तापमान वाले वातावरण के बीच जाते समय शरीर को धीरे-धीरे ढलने का मौका देना मददगार होता है। इसके लिए आप इन बातों का ध्यान रख सकते हैं जैसे

  • सर्दियों के हिसाब से सही कपड़े पहनना
  • बाहर जाते समय सिर और कानों को ढक कर रखना
  • अचानक बहुत अधिक तापमान के संपर्क में आने से बचना
  • शरीर में पानी की कमी न होने देना
  • नियमित रूप से पूरी नींद लेना
  • माइग्रेन को ट्रिगर करने वाली चीजों से दूर रहना इस प्रकार के सिर दर्स से बचा सकता है।

डॉक्टर को कब दिखाएं?

अगर सिरदर्द बार-बार होता है, बहुत तेज हो जाता है या रोजमर्रा के कामों में रुकावट डालता है, तो इसके असली कारण का पता लगाने के लिए डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। अगर अचानक बहुत तेज सिरदर्द हो या उसके साथ कमजोरी, उलझन, देखने में बदलाव, गर्दन में अकड़न के साथ बुखार, या बोलने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

निष्कर्ष:

यह मान लेना सही नहीं होगा कि सर्दियों में होने वाला हर सिरदर्द तापमान में बदलाव की वजह से ही होता है क्योंकि लगातार या बार-बार होने वाले सिरदर्द के लिए आगे और जांच की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता है और सिरदर्द की तीव्रता हर व्यक्ति की संवेदनशीलता और पहले से मौजूद स्वास्थ्य स्थितियों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

FAQ

  • सिर दर्द से तुरंत आराम कैसे पाएं?

    सिर दर्द से तुरंत आराम पाने के लिए खुद को हाइड्रेटेडस रखें। अंधेरे कमरे में आराम करें और सिर में हल्का गुनगुना तेल लगाएं जिससे काफी आराम मिलता है।
  • बीपी बढ़ने पर सिर में कहां दर्द होता है?

    बीपी बढ़ने पर सिर के दोनों तरफ, दोनों हिस्सों में ज्यादा दर्द होता है। इस प्रकार का दर्द दिल की धड़कन की तरह महसूस हो सकता है।

Read Next

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण भी आंखों के आसपास दिख सकते हैं बदलाव? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 29, 2026 13:20 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr. Aravinda S N