सुबह के समय नहाना हमारी लाइफस्टाइल का एक हिस्सा है। कुछ लोग फ्रेशनेस के लिए ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग मांसपेशियों को रिलैक्स करने के लिए गर्म पानी से नहाते हैं। नहाने से शरीर की ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होती है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के लिए गर्म पानी या ठंडा पानी क्या ज्यादा सही है? आइए इस बारे में Dr. Brunda M S, Sr. Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।
बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के लिए ठंडा पानी या गर्म पानी
Dr. Brunda के अनुसार, ठंडे और गर्म पानी से नहाने का ब्लड सर्कुलेशन पर अलग-अलग असर पड़ता है, क्योंकि शरीर तापमान में बदलाव के हिसाब से रिएक्ट करता है। इन प्रभावों को समझने से आपको अपनी सुविधा और रोज के रूटीन के लिए नहाने का सही तापमान चुनने में मदद मिल सकती है।
ठंडे और गर्म पानी के प्रभाव में अंतर
| लक्षण/प्रभाव | ठंडा पानी (Cold Shower) | गर्म पानी (Hot Shower) |
| ब्लड वेसल्स के रिएक्शन | सिकुड़ती हैं। (Vasoconstriction) | फैलती हैं। (Vasodilation) |
| ब्लड फ्लो | टेंपरेरी रूप से कम होता है। | टेंपरेरी रूप से बढ़ता है। |
| एक्सपीरिएंस | फ्रेश और एक्टिव। | मांसपेशियों में राहत और रिलैक्सेशन। |
| ब्लड प्रेशर पर असर | अचानक बढ़ सकता है। | टेंपरेरी गिरावट आ सकती है। |
ब्लड सर्कुलेशन पर ठंडे पानी से नहाने का असर
Dr. Brunda कहती हैं, ठंडे पानी से नहाने पर स्किन के पास की ब्लड वेसल्स (blood vessels) सिकुड़ जाती हैं। इस रिएक्शन को वासोकांस्ट्रिक्शन (vasoconstriction) कहा जाता है और यह शरीर को गर्मी का नुकसान कम करने और अपने अंदरूनी तापमान को बनाए रखने में मदद करती है।
ब्लड फ्लो में बदलाव
जैसे-जैसे त्वचा ठंडी होती है, त्वचा की सतह के पास ब्लड वेसल्स के सिकुड़ने से ऊपरी हिस्से में कुछ समय के लिए ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने के लिए रोज करें ये 3 एक्सरसाइज
दिल पर असर
शरीर में सही तापमान और ब्लड वेसल्स के सिकुड़ने से ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखने के लिए दिल को भी थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
cold shower vs hot shower how do they affect blood circulation 1
नॉर्मल स्थिति में वापसी
जैसे ही आप ठंडे पानी से बाहर आते हैं और शरीर धीरे-धीरे गर्म होता है, ब्लड वेसल्स फिर से अपनी नॉर्मल स्थिति में धीरे-धीरे फिर से फैल जाती हैं।
ब्लड सर्कुलेशन पर गर्म पानी से नहाने का असर
Dr. Brunda आगे कहती हैं, गर्म पानी से नहाने का असर लगभग इसके उल्टा होता है। गर्मी के कारण त्वचा के पास की ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं, जिसे वासोडाइलेशन (vasodilation) कहा जाता है।
बढ़ता है ब्लड फ्लो
गर्म पानी से नहाने से स्किन तक ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाती है और आपको गर्मी और आराम महसूस हो सकता है।
मांसपेशियां होती हैं रिलैक्स
गर्म पानी मांसपेशियों को आराम देने और फिजिकल एक्टिविटीज के बाद अकड़न कम करने में भी मदद कर सकता है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2023 में Frontiers In Physiology में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, एक्सरसाइज के बाद ठंडे पानी में बैठना थकान कम करने में मददगार है। इससे तुरंत राहत मिलती है और 24 घंटे में शरीर के अंदरूनी तत्व भी सुधर जाते हैं। पानी का तापमान या तरीका चाहे जो हो, असर एक जैसा रहता है।
इसे भी पढ़ें: ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर रखने के लिए नहाने से पहले सिर्फ 10 मिनट करें शरीर की मालिश, मिलेंगे कई फायदे
ब्लड सर्कुलेशन और हेल्दी हार्ट के लिए क्या करें?
Dr. Brunda आगे कहते हैं, न तो ठंडे और न ही गर्म पानी से नहाने को खराब ब्लड सर्कुलेशन के इलाज के तौर पर देखना चाहिए। नहाने से ब्लड सर्कुलेशन में होने वाले बदलाव आमतौर पर टेंपरेरी होते हैं।
लंबे समय तक हार्ट हेल्दी (cardiovascular health) बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे-
- नियमित शारीरिक एक्टिविटी।
- बैलेंस डाइट।
- हेल्दी वजन बनाए रखना।
- ब्लड शुगर या ब्लड प्रेशर जैसी स्थितियों को नियंत्रित करना ज्यादा जरूरी है।
कुछ बातों का ध्यान रखें
Dr. Brunda आगे कहती हैं, लोगों को गर्म पानी या ठंडे पानी से नहाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। ताकि किसी भी समस्या से बचा जा सके।
गर्म पानी
- बहुत गर्म पानी से नहाने से कभी-कभी ब्लड प्रेशर टेंपरेरी रूप से गिर सकता है। इससे चक्कर आ सकते हैं या सिर हल्का महसूस हो सकता है, खासकर तब जब आप अचानक खड़े हों।
- हार्ट या ब्लड प्रेशर की कुछ स्थितियों वाले लोगों को बहुत गर्म पानी या तापमान में अचानक बदलाव के प्रति सावधान रहना चाहिए और नहाने के उपयुक्त तापमान के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
ठंडे पानी
- बहुत ठंडे पानी के अचानक संपर्क में आने से हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।
- दिल की बीमारी या दिल से जुड़ी अन्य स्थितियों वाले लोगों को ज्यादा ठंडे पानी के संपर्क से बचना चाहिए, जब तक कि उनके डॉक्टर ने यह सलाह न दी हो कि यह सेफ है।
डॉक्टर से सलाह लें?
जिन लोगों को दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर या अन्य कार्डियोवैस्कुलर समस्याएं हैं, उन्हें बहुत ज्यादा ठंडे या बहुत गर्म पानी के अचानक इस्तेमाल से बचना चाहिए। ऐसे मामलों में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष
ज्यादातर हेल्दी लोगों के लिए, आरामदायक गर्म पानी से नहाना रोजाना नहाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। थोड़ी देर ठंडे पानी से नहाना ताजगी भरा लग सकता है, जबकि गर्म पानी आराम देने में मदद कर सकता है। सबसे अच्छा ऑप्शन व्यक्तिगत आराम, स्वास्थ्य स्थितियों और तापमान में बदलाव के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
शरीर में ब्लड सर्कुलेशन कैसे बढ़ाएं?
शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, पर्याप्त पानी पिएं और लंबे समय तक एक जगह बैठे रहने से बचें।खराब ब्लड सर्कुलेशन के क्या लक्षण हैं?
खराब ब्लड सर्कुलेशन की समस्या के कारण मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन, सुन्नपन, हाथों-पैरों के ठंडे पड़ने, सुन्नपन होने, झुनझुनी होने , सूजन, थकान और कमजोरी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 20, 2026 17:09 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Brunda M S
