Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

कुछ महिलाओं को पीरियड्स से पहले ब्रेन फॉग क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण

कुछ महिलाओं को पीरियड्स से पहले ब्रेन फॉग की समस्या हो जाती है, जो कि एस्ट्रोजन के स्तर में गिरावट के कारण होता है। इसके कई अन्य कारण भी हैं। जानें, ऐसा होने पर क्या किया जा सकता है।

पीरियड्स शुरू होने पहले और इस दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें कमर दर्द, पेट दर्द, पेल्विक एरिया में दिक्कतें शामिल हैं। यहां तक कि पीरियड्स के दौरान मानसिक तनाव भी महसूस होता है। हालांकि, आपने शायद सुना हो कि पीरियड्स शुरू होने के 7-10 दिन पहले महिलाओं को ब्रेन फॉग होता है। वास्तव में यह सच्चाई है, इसलिए यह बहुत जरूरी है कि महिलाओं को इसके कारणों के बारे में जानकारी हो। यहां वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट एवं IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता आपको बता रही हैं कि पीरियड्स से पहले कुछ महिलाओं को ब्रेन फॉग क्यों हो जाता है?

कुछ महिलाओं में पीरियड्स से पहले ब्रेन फॉग होने के कारण

brain fog before their periods 01 (21)

पीरियड्स से पहले ब्रेन फॉग होने के पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार हैं, जैसे-

एस्ट्रोजन के स्तर में गिरावट

पीरियड्स से पहले महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर में काफी तेजी से गिरावट आती है। यही हार्मोन डोपामाइन को सपोर्ट करता है, जो कि हमारे मोटिवेशन और फोकस के लिए जिम्मेदार हार्मोन है। यही कारण है कि जैसे ही एस्ट्रोजन का स्तर कम होता है, डोपामाइन में भी कमी आने लगती है। नतीजतन, पीरियड्स से पहले महिलाओं के लिए फोकस करना मुश्किल हो जाता है, जो कि ब्रेन फॉग जैसी स्थिति पैदा करता है।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को इन कारणों से होती है याददाश्त से जुड़ी समस्याएं, जानें इसके लक्षण और बचाव

नींद की कमी

कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में कई तरह की परेशानियां होती हैं, जिनका जिक्र हमने लेख में ऊपर भी किया है। ऐसे में उनके लिए रात को अच्छी और गहरी नींद लेना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। वैसे भी पीरियड्स के कारण महिलाएं बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस करती हैं। ऐसे में अगर पर्याप्त नींद भी न हो, तो महिला को ब्रेन फॉग होने लगता है।

अन्य मेडिकल कंडीशन

अगर महिला को किसी तरह की अन्य परेशानियां भी हैं, जैसे प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर या पेरिमेनोपॉज। इन तमाम परेशानियों में भी हार्मोन के स्तर में तेजी से गिरावट आती है, जिससे शरीर के अन्य फंक्शन भी प्रभावित होते हैं। इस तरह की स्थितियों में महिलाएं थकान और कमजोरी से भर जाती हैं, जो उन्हें फोकस करने से रोकता है। ऐसे में ब्रेन फॉग की समस्या भी ट्रिगर होने लगती है।

इसे भी पढ़ें : क्या महिलाओं में मेनोपॉज का लक्षण है ड्राई आई (आंखों का सूखापन) ? जानें इससे कैसे निपटें

पीरियड्स से पहले ब्रेन फॉग होने पर क्या करें?

  1. महिलाएं पौष्टिक डाइट लें, जिसमें मैग्नीशियम और प्रोटीन शामिल करें।
  2. पीरियड्स के दौरान चाय या काॅफी का सेवन कम करें।
  3. नियमित रूप से रोजाना 20-30 मिनट वर्कआउट करें।
  4. रोजाना अच्छी और गहरी नींद जरूर लें
  5. तनाव के स्तर को कम करने का प्रयास करें।

इसे भी पढ़ें: ब्रेन फॉग होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, नजरअंदाज करने से हो सकता है गंभीर नुकसान

निष्कर्ष

पीरियड्स के आसपास थकान, कमजोरी होना स्वाभाविक है। ऐसा एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर में आई गिरावट के कारण होता है। ऐसे में कुछ महिलाओं को ब्रेन फॉग की परेशानी हो जाती है। नेचुरल चीजों को रोका नहीं जा सकता है। हां, सही डाइट और लाइफस्टाइल की मदद से इसके लक्षणों को मैनेज जरूर किया जा सकता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • ब्रेन फॉग क्या है?

    ब्रेन फॉग बीमारी नहीं है, बल्कि मानसिक स्थिति है। इसमें व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, याददाश्त में धुंधलापन, मानसिक थकावट महसूस होती है।
  • पीरियड्स आने के कितने दिन पहले ब्रेन फॉग महसूस हो सकता है?

    आमतौर पर पीरियड्स शुरू होने से 7 से 10 दिन पहले ब्रेन फॉग की समस्या हो सकती है।
  • क्या पीरियड्स खत्म होने के बाद ब्रेन फॉग अपने आप ठीक हो जाता है?

    जैसे ही पीरियड्स शुरू होते हैं या खत्म होने वाले होते हैं, शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर सामान्य होने लगता है और ब्रेन फॉग के लक्षण कम होने लगते हैं।

Read Next

मेनोपॉज के बाद किडनी और हार्ट हेल्थ पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत क्यों होती है? बता रही हैं डॉक्टर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 18, 2026 12:01 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 18, 2026 12:01 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content