Wed Nov 25, 2026 | 10:20 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar Prabhu , Consultant – Dermatology, Venereology & Aesthetic Medicine

चेहरे पर बार-बार खुजली और रेडनेस होना किस स्किन प्रॉब्लम का संकेत है? डॉक्टर से जानें

चेहरे पर बार-बार खुजली और रेडनेस डर्मेटाइटिस, एक्जिमा, रोसैसिया या स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से एलर्जी जैसी गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकती है। इससे बचने के लिए जलन पैदा करने वाले प्रोडक्ट्स से बचें, माइल्ड स्किनकेयर अपनाएं और लक्षण बने रहने पर डॉक्टर से सलाह लें।
चेहरे पर बार-बार खुजली और रेडनेस होना किस स्किन प्रॉब्लम का संकेत है? डॉक्टर से जानेंचेहरे पर बार-बार खुजली और रेडनेस होना किस स्किन प्रॉब्लम का संकेत है? डॉक्टर से जानें

कई बार लोगों को चेहरे पर बार-बार खुजली होने और रेडनेस होने जैसी समस्याएं होती हैं। इन समस्याओं को अक्सर लोग आम परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते है, लेकिन कई बार ये समस्याएं स्किन से जुड़ी कई परेशानियों के कारण भी हो सकती हैं। ऐसे में चेहरे की रेडनेस और खुजली को नजरअंदाज न करें। आइए Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant – Dermatology, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें स्किन की रेडनेस और खुजली के कारणों के बारे में।

चेहरे की खुजली और रेडनेस किन समस्याओं का संकेत हैं?

डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, चेहरे पर बार-बार खुजली और रेडनेस त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का संकेत हो सकती है। यह परेशानी कई कारणों से हो सकती हैं।

1. डर्मेटाइटिस के कारण

चेहरे पर खुजली और रेडनेस त्वचा की समस्याओं का संकेत हो सकती है, जिसमें एक आम संभावना डर्मेटाइटिस है, जिसका मतलब है त्वचा की सूजन। कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस की समस्या तब बढ़ सकती है, जब त्वचा कुछ प्रोडक्ट जैसे फेस वॉश, मॉइस्चराइजर, कॉस्मेटिक्स, परफ्यूम या हेयर केयर प्रोडक्ट के प्रति रिएक्ट करती है। इससे रेडनेस, खुजली, सूखापन, जलन और कभी-कभी छोटे दाने हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Stress Side Effects On Skin: चेहरे के मुंहासे और झुर्रियों की वजह कहीं स्ट्रेस तो नहीं? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

2. एक्जिमा के कारण

ये समस्याएं एक्जिमा जैसी स्थिति के कारण भी हो सकती है। जिससे त्वचा ड्राई, सेंसिटिव और खुजलीदार हो सकती है। ऐसे में स्किन से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

what skin problem causes frequent itching and redness on face 01what skin problem causes frequent itching and redness on face 01

3. रोसैसिया की समस्या

कुछ लोगों को रोसैसिया की समस्या भी होती है। यह एक ऐसी स्थिति जिसमें चेहरे पर लगातार रेडनेस, दिखाई देने वाली ब्लड वेसल्स और कभी-कभी मुंहासों जैसे दाने हो जाते हैं। सिर्फ लक्षणों के आधार पर सही कारण का पता नहीं लगाया जा सकता है।

4. स्किन केयर प्रोडक्ट्स से एलर्जी

एक अन्य संभावना स्किन केयर प्रोडक्ट्स में मौजूद तत्वों से एलर्जी की प्रतिक्रिया है। फ्रेगरेंस, प्रिजर्वेटिव, एसेंशियल ऑयल और कुछ एक्टिव तत्वों वाले प्रोडक्ट सेंसिटिव त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं। अत्यधिक एक्सफोलिएशन, कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स का एक साथ इस्तेमाल और बार-बार चेहरा धोने से भी त्वचा का स्किन बैरियर कमजोर हो सकता है। जब इस परत को नुकसान हो जाता है, तो त्वचा आसानी से नमी खो देती है और पर्यावरणीय फैक्टर्स के प्रति सेंसिटिव हो जाती है।

5. फंगल इंफेक्शन और अन्य समस्याएं

कुछ मामलों में, फंगल इंफेक्शन या अन्य सूजन संबंधी त्वचा की समस्याएं भी लगातार खुजली और रेडनेस का कारण बन सकती हैं। इसलिए, चेहरे की रेडनेस का बार-बार इलाज करने के लिए अलग-अलग क्रीम या घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से स्थिति और बिगड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: एक्सपर्ट ने बताएं हैं ये 5 घरेलू उपाय, रात में हो खुजली तो जरूर अपनाकर देखें

क्या कहती है स्टडी?

साल 2017 में Canadian Family Physician में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, त्वचा में बार-बार खुजली और रेडनेस या चकत्ते एक्जिमा, अत्यधिक ड्राई त्वचा, पित्ती (उभरे चकत्ते), सोरायसिस, कीड़े के काटने या खाज, दवाओं व प्रोडक्ट्स से एलर्जी या लगातार खुजाने से त्वचा मोटी होने (खुजाने-खुजलाने का चक्र) के कारण हो सकते हैं और कुछ मामलों में बिना किसी बाहरी त्वचा की बीमारी के लिवर, किडनी या थायरॉयड जैसी अंदरूनी समस्याओं से भी तेज खुजली हो सकती है। इससे राहत पाने के लिए नियमित रूप से मॉइस्चराइजर लगाएं, बहुत गर्म पानी और देर तक नहाने से बचें, सूती कपड़े पहनें और त्वचा को खुजाने या रगड़ने से बचें।

चेहरे की खुजली और रेडनेस से बचने के लिए क्या करें?

डॉ. सुनील कुमार का कहना है, चेहरे पर खुजली और रेडनेस की समस्या से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

  • पहला कदम है उन सभी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करना, जो जलन पैदा कर रहे हों।
  • एक सिंपल स्किनकेयर रूटीन अपनाएं, जिसमें माइल्ड क्लींजर, फ्रेगरेंस रहित मॉइस्चराइजर और सेंसिटिव त्वचा के लिए उपयुक्त सनस्क्रीन शामिल हो।
  • त्वचा के नॉर्मल होने तक स्क्रबिंग, नींबू का रस लगाने या हार्ड एक्सफोलिएटिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. सुनील कुमार बताते हैं, अगर खुजली और रेडनेस की समस्या बनी रहती है, बार-बार होती है या अन्य जगहों में फैल जाती है, तो सही इलाज के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें। अगर चेहरे की सूजन के साथ सांस लेने में परेशानी या होंठ या जीभ में सूजन हो, तो तुरंत डॉक्टर से मदद लें। स्थिति की जल्दी पहचान करने से बार-बार होने वाली जलन और लंबे समय तक होने वाले स्किन डैमेज को रोकने में मदद मिल सकती है।

निष्कर्ष

चेहरे पर बार-बार होने वाली खुजली और रेडनेस को सिर्फ आम समस्या मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस, एक्जिमा, रोसैसिया, स्किन केयर प्रोडक्ट्स से एलर्जी या फंगल इंफेक्शन जैसी स्थितियों का संकेत हो सकती है। अत्यधिक एक्सफोलिएशन या कई प्रोडक्ट के एक साथ इस्तेमाल से त्वचा का प्रोटैक्टिव बैरियर कमजोर हो सकता है, जिससे जलन और रूखापन बढ़ता है।

इससे बचने के लिए जलन पैदा करने वाले प्रोडक्ट्स को तुरंत रोकें, माइल्ड क्लींजर, बिना फ्रेगरेंस वाला मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन अपनाएं, साथ ही स्क्रब या नींबू जैसे हार्ड चीजों के इस्तेमाल से बचें। अगर लक्षण बने रहें, फैलें या होंठ-जीभ में सूजन व सांस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • चेहरे पर जलन होने के क्या कारण हैं?

    स्किन केयर प्रोडक्ट्स, एलर्जी, स्किन से जुड़ी समस्याओं, धूप, मौसम में बदलाव और इंफेक्शन जैसी समस्याओं के कारण व्यक्ति को चेहरे पर जलन होने की समस्या हो सकती है।
  • चेहरे पर स्किन से जुड़ी समस्याओं के लक्षण क्या हैं?

    चेहरे पर त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने पर व्यक्ति को दाने, उभार, खुजली, चकत्ते, ड्राइनेस, पपड़ी, त्वचा के रंग में बदलाव होने और सूजन होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

स्किन पर दिखने वाले इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं डायबिटीज के शुरुआती संकेत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2026 21:53 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu