World Iodine Deficiency Day: आयोडीन शरीर के लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, अगर इसकी कमी शरीर के कई जरूरी फंक्शन को प्रभावित कर सकती है और सेहत से जुड़ी समस्याओं की वजह बन सकती है। यह न सिर्फ आपके मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है बल्कि, यह आपके शरीर के हार्मोनल हेल्थ को रेगुलेट करने के लिए भी जरूरी है। Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida बताते हैं कि ज्यादातर लोगों को लगता है कि आयोडीन की कमी से सिर्फ घेंघा रोग होता है, जबकि ऐसा नहीं है। इसकी कमी से आपको यह तमाम समस्याएं भी हो सकती हैं।
आयोडीन की कमी से क्या होता है?
डॉ. अक्षय चुग कहते हैं कि जब आपके शरीर में आयोडीन कमी होती है, तो सबसे पहला आपका मेटाबॉलिज्म और हार्मोनल हेल्थ प्रभावित होता है। आप समझ भी नहीं पाएंगे और इसकी कमी से आपके शरीर मे कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं जैसे-
1. वजन बढ़ सकता है
डॉ. अक्षय कहते हैं कि आयोडीन की कमी से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। वजह बढ़ने का यह एक ऐसा कारण है जिसका एहसास लोगों को बहुत देर से होता है। इसा ऐसा समझें जैसे अकारण वजन बढ़ना। दरअसल, जब आपके शरीर में आयोडीन की कमी होती है तो आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। साल 2024 में Frontiers in Nutrition जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें, तो आयोडीन का हमारे शरीर के चयापचय (Metabolism) पर सीधा प्रभाव पड़ता है, जिसमें ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म, लिपिड यानी फैट मेटाबॉलिज्म और मोटापा (Obesity) शामिल हैं। जब शरीर में आयोडीन की कमी होती है T4 और T3 नामक हार्मोन की कमी होती है जिसकी वजह से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: आपके वेट लॉस के मिशन को आसान बना सकते हैं ये आयुर्वेदिक डाइट टिप्स, जल्दी दिखेगा असर
2. दूसरों की तुलना ज्यादा ठंड महसूस करना
अगर आपको बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा ठंड लगती है या हर समय आपके हाथ-पैर ठंडे रहते हैं तो यह आयोडीन की कमी की वजह से हो सकता है। दरअसल, इसकी कमी से जब मेटाबॉलिज्म धीमा होता है तो कोशिकाओं में ऊर्जा का उत्पादन और गर्मी पैदा होने की प्रक्रिया काफी धीमी हो जाती है। इससे आपका शरीर ठंडा रहता है। साथ ही शरीर का तापमान नियंत्रित रखने वाले हार्मोन भी प्रभावित हो जाते हैं जिससे बाकी लोगों की तुलना आप ज्यादा ठंडक महसूस कर सकते हैं।
3. हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण
आयोडीन की कमी सीधे तौर पर हाइपोथायरायडिज्म की बीमारी का कारण बन सकता है। दरअसल, थायराइड ग्रंथि को T3 और T4 जैसे हार्मोन्स को बनाने के लिए आयोडीन की जरुरत होती है और जब शरीर में इसकी कमी होती है तो इन हार्मोन्स का प्रोडक्शन कम हो जाता है जिससे हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण महसूस हो सकते हैं जैसे-
- हर वक्त थकान और सुस्ती रहना
- कमजोरी
- पीरियड्स का रेगुलर न होना
इसे भी पढ़ें: दिनभर थकान क्यों रहती है? डेली रूटीन की ये 7 गलतियां हो सकती हैं कारण
4. स्किन और बालों की समस्याएं
डॉ. चुग कहते हैं कि शरीर में एक समस्या, दूसरे समस्याओं को जन्म देती है। ऐसे में समझने वाली बात यह जब आपके हार्मोन्स प्रभावित रहते हैं तो आपके बालों और स्किन की सेहत भी प्रभावित हो सकती है। जैसे कि आुके स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो सकती है और त्वचा पर पपड़ी पड़ सकते हैं। इसके अलावा आपके बाल झड़ सकते हैं और बालों का टैक्सचर बहुत ज्यादा ड्राई हो सकता है।
thyriod
5. किसी भी घाव की हीलिंग में देरी
घाव की हीलिंग के लिए जरूरी है कि शरीर में आयोडीन की मात्रा सही रहे। यह थायराइड हार्मोन को ऊर्जा प्रदान करता है जो कोशिकीय चयापचय और मरम्मत को नियंत्रित करते हैं। जब आयोडीन की कमी होती है तो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता, मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और घाव की हीलिंग में देरी होती है।
आयोडीन की कमी से कैसे बचें?
Nutrients Journal में प्रकाशिक इस स्टडी की मानें तो आयोडीन की कमी से बचने के लिए, रोजाना खाना पकाने में आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल करें और आयोडीन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे सीफूड और अंडा खाएं। डॉ. अक्षय कहते हैं कि शरीर को रोजाना लगभग 150 माइक्रोग्राम आयोडीन की जरूरत होती है, जबकि गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसकी अधिक मात्रा लगभग 250 माइक्रोग्राम चाहिए होती है, इसलिए इस मात्रा का ध्यान रखें और इसकी कमी से बचें।
निष्कर्ष:
डॉ. अक्षय कहते हैं कि कुछ मिलाकर आपको अपने शरीर में आयोडीन की कमी के लक्षण महसूस होते ही डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि नजरअंदाज करने से दिक्कत बढ़ सकती है और आप ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसके अलावा अपने खाने में नमक की मात्रा का ध्यान रखें और आयोडीन से भरपूर नमक का ही सेवन करें।
FAQ
आयोडीन के लिए क्या खाना चाहिए?
आयोडीन के लिए आयोडीन युक्त नमक को खाने में शामिल करें और सीफूड्स खाएं। हालांकि, वेजिटेरियन हैं तो पालक, कद्दू और कुछ ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।क्या दूध में भी आयोडीन होता है?
गाय के दूध में सामान्य तौर पर 55 से 84 माइक्रोग्राम (mcg) आयोडीन होता है। हालांकि, हर प्रकार के दूध में यह मिलना मुश्किल हो सकता है।
Read Next
→ बार-बार पॉटी आने के कारण और समाधान
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 21, 2026 12:31 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Akshay Chugh
-1792565050791.webp)