Wed Nov 25, 2026 | 05:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

बार-बार जम्हाई आना हो सकता है इन 5 समस्याओं का संकेत

बार-बार जम्हाई आना सिर्फ नींद की कमी या थकान का संकेत नहीं होता, बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का लक्षण हो सकता है। मानसिक थकान, नींद से जुड़ी समस्याएं, दवाओं के साइड इफेक्ट्स और कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी बार-बार जम्हाई का काण बन सकते हैं। 
बार-बार जम्हाई आना हो सकता है इन 5 समस्याओं का संकेतबार-बार जम्हाई आना हो सकता है इन 5 समस्याओं का संकेत

जम्हाई आना शरीर की एक नॉर्मल प्रक्रिया है, लेकिन कई बार दिनभर में हम आमतौर से ज्यादा बार जम्हाई लेने लगते हैं। अक्सर लोग सामान्य से ज्यादा बार जम्हाई लेने को भी अधूरी नींद, ऊब या थकान से जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं। Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida का कहना है कि ज्यादा जम्हाई आना शरीर का एक नेचुरल संकेत हो सकता है, जो कई छिपे कारणों की ओर इशारा करता है। इनमें मानसिक स्वास्थ्य से लेकर नींद से जुड़ी समस्याओं से जुड़ा हो सकता है।

बार-बार जम्हाई आने के कारण

Dr. Akshay Chugh बताते हैं कि अगर आपको रातभर अच्छी नींद लेने के बाद भी दिनभर बार-बार जम्हाई आ रही है तो इसके पीछे कई शारीरिक, मानसिक और चिकित्सीय कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं-

1. ज्यादा मानसिक थकान या तनाव

जब आप लंबे समय तक एक ही काम करते हैं या मानसिक रूप से थक जाते हैं, तो दिमाग की सतर्कता कम होने लगती है। जम्हाई दिमाग के तापमान को कंट्रोल करने और दिमाग की सक्रियता को अस्थायी रूप से बढ़ाने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: शिशुओं के बार-बार जम्हाई या उबासी लेने के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें इसे कंट्रोल करने के आसान तरीके

2. स्लीप डिसऑर्डर और खराब नींद

भले ही आप बिस्तर पर 7 से 9 घंटे सोते रहें, लेकिन अगर आपकी नींद गहरी नहीं है तो दिनभर जम्हाई आ सकती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे- स्लीप एप्निया, जो नींद के दौरान सांस लेने में रुक-रुक कर समस्या आना। इनसोम्निया, जिसमें नींद आने या बनाए रखने में मुश्किल होती है। शिफ्ट वर्क या अनियमित रूटीन के कारण देर रात तक जागने या असमय सोने की आदत होना।

3. कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट

कई नॉर्मल दवाओं के सेवन से दिन में सुस्ती या बार-बार जम्हाई आने की समस्या की शिकायत हो सकती है, जैसे- एंटी-डिप्रेसेंट्स, एंटी-हिस्टामाइन (एलर्जी की दवाएं), दर्द निवारक या मांसपेशियों को आराम देने वाली दवाएं और कुछ ब्लड प्रेशर या नींद से जुड़ी दवाएं लेना। इन दवाइयों के सेवन से भी बार-बार जम्हाई की समस्या हो सकती हैं।

4. थकान से जुड़ी मेडिकल कंडीशन

अगर बार-बार जम्हाई आने के साथ लगातार थकान, कमजोरी या चक्कर महसूस हों तो कुछ स्वास्थ्य समस्याओं की जांच जरूरी हो सकती है।

  • एनीमिया- शरीर के टिश्यू तक पर्याप्त ऑक्सीजन न पहुंचने पर थकान और जम्हाई बढ़ सकती है।
  • हाइपोथायरॉयडिज्म- मेटाबॉलिज्म धीमा होने से सुस्ती और थकान की समस्या महसूस हो सकती है।
  • क्रोनिक फटीग या डिहाइड्रेशन- लंबे समय तक थकान या शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

Causes-of-Repeatedly-Yawn-ProblemCauses-of-Repeatedly-Yawn-Problem

5. न्यूरोलॉजिकल या दिल से जुड़ी समस्याएं

बहुत ज्यादा और बार-बार जम्हाई आना वेगस नर्व की उत्तेजना, माइग्रेन के शुरुआती स्टेज या कुछ न्यूरोलॉजिकल या कार्डियोवैस्कुलर स्थितियों से भी जुड़ा हो सकता है। खासतौर पर अगर इसके साथ सीने में असुविधा, चक्कर आना या सांस फूलने जैसे लक्षण नजर आएं।

साल 2013 में International Journal of Applied and Basic Medical Research में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, कभी-कभी मल्टीपल स्क्लेरोसिस, माइग्रेन, मिर्गी, स्ट्रोक या ज्यादा तनाव जैसी मेडिकल कंडीशन में भी शरीर तापमान नियंत्रित करने की कोशिश करने में बार-बार उबासी पैदा कर सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • रोजाना तय समय पर सोने और जागने की आदत डालें और सोने से पहले स्क्रीन का इस्तेमाल कम करें।
  • लंबे समय तक बैठकर काम करते समय हर 45 से 60 मिनट में उठें, थोड़ा टहलें या स्ट्रेचिंग करें।
  • दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और संतुलित आहार लें।
  • अगर किसी दवा के बाद यह समस्या शुरू हुई है तो अपनी मर्जी से दवा बंद करने के बजाय डॉक्टर से पूछें।

इसे भी पढ़ें: अच्छी नींद के लिए मददगार हो सकती हैं ये 6 जड़ी-बूटियां, जानें अश्वगंधा से शंखपुष्पी तक के फायदे

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, अगर बार-बार जम्हाई आना आप आपकी रोजाना की कार्यक्षमता या अन्य गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है तो डॉक्टर से कंसल्ट करने की सलाह दी जाती है, खासकर तब जब इसके साथ आपको अन्य कई लक्षण नजर आएं-

  • दिनभर ज्यादा नींद आना या लगातार थकान बने रहना
  • रात में जोर से खर्राटे आना या नींद में सांस रुकने का एहसास होना
  • चक्कर आना, सिरदर्द, सांस फूलना या दिल की धड़कन में बदलाव महसूस होना ।
  • नई दवा लेना शुरू करने के बाद अचानक जम्हाई या सुस्ती का बढ़ जाना

निष्कर्ष
बार-बार जम्हाई आना हमेशा आम थकान या नींद की कमी से जुड़ी नहीं होती है, बल्कि यह शरीर के अंदर चल रही किसी समस्या या बदलाव का संकेत हो सकता है। इसलिए, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, तनाव कम लेना, बैलेंस डाइट लेना और अच्छी नींद लेने की आदत अपनाने से बार-बार जम्हाई आने की समस्या कम हो सकती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • ज्यादा जम्हाई आए तो क्या करें?

    ज्यादा जम्हाई आने पर तुरंत ठंडा पानी पिएं, गहरी सांस लें और थोड़ी देर खुली हवा में टहलें या स्ट्रेचिंग करें।
  • जब हमें नींद आती है तो जम्हाई क्यों आती है?

    नींद आने पर शरीर और दिमाग धीमे होने लगते हैं, जिससे सतर्कता कम हो जाती है और जम्हाई एक नेचुरल प्रक्रिया के रूप में आती है।

Read Next

सर्दियों में नहाने के लिए गर्म पानी या गुनगुना पानी, स्किन के लिए क्या है बेहतर? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2026 16:22 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh