Wed Nov 25, 2026 | 02:13 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar Prabhu , Consultant – Dermatology, Venereology & Aesthetic Medicine

सर्दियों में नहाने के लिए गर्म पानी या गुनगुना पानी, स्किन के लिए क्या है बेहतर? डॉक्टर से जानें

सर्दियों में लोग गर्म-गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या गर्म पानी से नहाना स्किन के लिए फायदेमंद है? जानने के लिए इस लेख को पढ़ें और जानें रोजाना किस तरह के पानी से नहाना चाहिए।
सर्दियों में नहाने के लिए गर्म पानी या गुनगुना पानी, स्किन के लिए क्या है बेहतर? डॉक्टर से जानेंसर्दियों में नहाने के लिए गर्म पानी या गुनगुना पानी, स्किन के लिए क्या है बेहतर? डॉक्टर से जानें

सर्दियों में लोग ठंड से राहत पाने के लिए गर्म पानी से नहाते हैं और काफी समय तक गर्म पानी में रहते हैं। इसके बाद कुछ लोगों को नहाने के बाद स्किन में खिंचाव, रूखापन और खुजली भी महसूस होने लगता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सर्दियों में गर्म पानी से नहाना स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है? सर्दियों में किस तरह के पानी से नहाना स्किन के लिए बेहतर है? यह जानने के लिए हमने Aster RV Hospital, Bangalore के Consultant Dermatologist Dr. Sunil Kumar Prabhu से बात की। उन्होंने बताया कि रोजाना नहाने के लिए गर्म पानी के बजाय गुनगुना पानी लेना बेहतर रहता है।

गर्म पानी या गुनगुने पानी से नहाने में फर्क

Dr. Sunil Kumar Prabhu कहते हैं कि गुनगुने पानी से नहाने पर शरीर की सफाई भी हो जाती है और स्किन की नेचुरल नमी भी बनी रहती है। खासतौर पर जिन लोगों की स्किन ड्राई या सेंसिटिव है, उन्हें बहुत गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए।

 

गर्म पानी (Hot Water)

गुनगुना पानी (Lukewarm Water)

स्किन की नमी

त्वचा की प्राकृतिक नमी को कम कर सकता है।

त्वचा की नमी को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

नेचुरल ऑयल

स्किन के नैचुरल ऑयल को ज्यादा मात्रा में हटा सकता है।

त्वचा के नेचुरल ऑयल पर कम असर पड़ता है। 

ड्राई स्किन

स्किन को बहुत ज्यादा ड्राई बना सकता है।

ड्राईनेस बढ़ने का खतरा कम रहता है।

खुजली और जलन

सेंसिटिव स्किन में खुजली और जलन बढ़ा सकता है।

त्वचा में खुजली या जलन जैसी परेशानी कम होती है। 

स्किन बैरियर

त्वचा की सुरक्षा करने वाली बाहरी परत को नुकसान पहुंचा सकता है।

स्किन बैरियर को कम प्रभावित करता है। 

सर्दियों में इस्तेमाल

बार-बार बहुत गर्म पानी से नहाना स्किन के लिए ठीक नहीं है।

सर्दियों में नहाने के लिए सबसे बेहतर और सुरक्षित है। 

डॉक्टर की सलाह

Dr. Sunil Kumar Prabhu के मुताबिक, स्किन के लिहाज से गुनगुने पानी से नहाना बेहतर है। गुनगुने पानी से स्किन बैरियर को नुकसान नहीं पहुंचता। यह स्किन की बाहरी परत होती है, जो स्किन में नमी बनाए रखने और धूल व प्रदूषण जैसे तत्वों से बचाने में मदद करती है। गर्म पानी से नहाने पर स्किन का नेचुरल ऑयल कम हो सकता है, जो स्किन में खुजली बढ़ा सकता है। जिन लोगों की सेंसिटिव स्किन है, उन्हें दाने भी हो सकते हैं। इसलिए लोगों को सर्दियों में बहुत गर्म पानी से नहाने के बजाय गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

गर्म पानी से नहाने पर स्किन को क्या नुकसान हो सकते हैं?

Dr. Sunil Kumar Prabhu का माननेा है कि कभी-कभार गर्म पानी से नहाना आमतौर पर बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन रोजाना बहुत गर्म पानी से नहाने की आदत त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। खासतौर पर सर्दियों में जब हवा में नमी कम होती है, तब इसका असर ज्यादा महसूस हो सकता है।

Hot vs Lukewarm Water for Bath in WinterHot vs Lukewarm Water for Bath in Winter

यह भी पढ़ें- सर्दियों में रोज नहाना चाहिए या एक दिन छोड़कर, डॉक्टर से जानें स्किन हेल्थ के लिए क्या है ज्यादा सही?

1. त्वचा का नेचुरल ऑयल कम होना

स्किन में नेचुरल तेल यानी सीबम मौजूद होता है। यह त्वचा को मुलायम रखने और नमी बनाए रखने में मदद करता है। बहुत गर्म पानी से नहाने पर त्वचा की सतह पर मौजूद ये प्राकृतिक तेल कम हो सकते हैं। इससे स्किन रूखी और खुरदरी महसूस होने लगती है।

2. खुजली और जलन की समस्या बढ़ना

अगर नहाने के बाद त्वचा में खिंचाव, खुजली या जलन महसूस होती है, तो इसकी एक वजह बहुत गर्म पानी भी हो सकता है। बार-बार ऐसा होने से स्किन की सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। जिन लोगों की स्किन पहले से सेंसिटिव है, उन्हें ज्यादा परेशानी हो सकती है।

3. एक्जिमा और सोरायसिस के लक्षण बढ़ना

एक्जिमा से पीड़ित लोगों का स्किन बैरियर पहले से कमजोर होता है। ऐसे में गर्म पानी से नहाने पर ड्राईनेस और खुजली बढ़ सकती है। कुछ लोगों में त्वचा पर दाने हो सकते हैं और उनमें जलन भी बढ़ जाती है। सोरायसिस जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को बहुत गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए।

4. त्वचा पर लालिमा और रूखापन दिखना

बहुत गर्म पानी से नहाने पर स्किन लाल हो सकती है और जो लोग लंबे समय तक गर्म पानी से नहाते हैं, उनकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो सकती है। इसमें हाथ, पैर, कोहनी जैसी जगहों पर ज्यादा रूखापन दिख सकता है। इसलिए American Academy of Dermatology ड्राई स्किन से बचने के लिए गर्म पानी के बजाय गुनगुने पानी से 5-10 मिनट तक नहाने की सलाह देती है।

सर्दियों में गुनगुने पानी से नहाने के क्या फायदे हैं?

Dr. Sunil Kumar Prabhu ने बताया कि गुनगुने पानी से स्किन की सफाई तो होती ही है, साथ ही त्वचा की नमी भी बनी रहती है।

  • गुनगुने पानी से नहाने पर त्वचा के प्राकृतिक तेलों का नुकसान कम होता है।
  • गर्म पानी के मुकाबले गुनगुना पानी त्वचा में खिंचाव और रूखापन बढ़ना कम करता है।
  • जिन लोगों को त्वचा पर जल्दी खुजली या जलन होती है, उनके लिए गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद है।
  • एक्जिमा के मरीजों को गुनगुने पानी में नहाना चाहिए और स्किन पर तुरंत मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- क्या वर्कआउट के तुरंत बाद नहाना सुरक्षित है? जानें डॉक्टरों की राय

निष्कर्ष

नहाने के बाद खुजली या रूखापन महसूस होने पर गुनगुने पानी से नहाना शुरू करें और बहुत देर तक पानी में न रहें। नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर खुजली और जलन बढ़ रही है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। वैसे सर्दियों में स्किन को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना गुनगुने पानी से नहाना बेहतर है और नहाते समय माइल्ड क्लींजर इस्तेमाल करें। सर्दियों में बाथिंग रुटीन से भी स्किन पर बहुत असर पड़ता है। इसलिए स्किन को हेल्दी रखने के लिए नहाने की आदतों में कुछ बदलाव करना जरूरी है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या सर्दियों में तेज गर्म पानी से नहाने पर ब्लड प्रेशर या चक्कर आने की समस्या हो सकती है?

    खासतौर पर बुजुर्गों और हार्ट के मरीजों में बहुत तेज गर्म पानी ब्लड वेसल्स को अचानक फैला देता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। इससे बाथरूम में चक्कर या बेहोशी का खतरा बढ़ सकता है। 
  • क्या खारे पानी को गर्म करके नहाने से सर्दियों में त्वचा ज्यादा रूखी होती है?

    खारे पानी को तेज गर्म करने पर उसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स त्वचा की सतह पर जम जाते हैं और साबुन के साथ मिलकर एक परत बना लेते हैं, जिससे खुजली और पपड़ी बढ़ सकती है।
  • क्या चेहरे को भी शरीर की तरह गुनगुने पानी से ही धोना चाहिए या सामान्य ठंडे पानी से?

    चेहरे की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में काफी पतली और संवेदनशील होती है। इसलिए चेहरा धोने के लिए सामान्य या हल्के ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। 

Read Next

ठंड में प्यास कम लगने पर भी हो सकता है डिहाइड्रेशन, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2026 12:37 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu