सर्दियों में रोज नहाना चाहिए या एक दिन छोड़कर, डॉक्टर से जानें स्किन हेल्थ के लिए क्या है ज्यादा सही?

सर्दियां आते ही लोगों की नहाने की आदत बदलने लगती है। कुछ लोग ठंड से बचने के लिए एक दिन छोड़कर नहाते हैं, तो कुछ लोग सर्दियों में भी रोज नहाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सर्दियों में रोज नहाना स्किन के लिए अच्छा है, क्या एक दिन छोड़कर नहाने से स्किन को ज्यादा फायदा मिलता है? यह जानने के लिए हमने Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant - Dermatology, Aster RV Hospital, Bangalore से बात की। उन्होंने बताया कि सर्दियों में स्किन का रूखा होना, खुजली और खिंचाव महसूस होना आम है। इसकी एक वजह ठंडी और कम नमी वाली हवा है, जो स्किन की नेचुरल नमी को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा, लंबे समय तक गर्म पानी से नहाना और साबुन का ज्यादा इस्तेमाल भी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, नहाने की सही फ्रीक्वेंसी व्यक्ति की स्किन टाइप, फिजिकल एक्टिविटीज, पसीना आने और साफ-सफाई की जरूरत पर निर्भर करती है।
सर्दियों में रोज या एक दिन छोड़कर नहाना क्या है बेहतर?
Dr. Sunil Kumar Prabhu के मुताबिक, सर्दियों में नहाने का कोई एक तय नियम नहीं होता। अगर किसी की स्किन बहुत ड्राई है और जो दिनभर घर के अंदर रहते हैं, ज्यादा फिजिकल एक्टिविटीज नहीं करते और पसीना भी कम आता है, तो एक दिन छोड़कर नहा सकते हैं। वहीं, जो लोग रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, ज्यादा पसीना आता है, बाहर काम करते हैं या धूल-मिट्टी और प्रदूषण में रहते हैं, उनके लिए रोजाना नहाना बेहतर रहता है। जो लोग रोज नहाते हैं, उन्हें रोजाना पूरे शरीर पर साबुन लगाकर रगड़ना नहीं चाहिए। इससे खासतौर पर सर्दियों में नेचुरल ऑयल कम हो सकता है।
स्किन टाइप के अनुसार सर्दियों में नहाएं
Dr. Sunil Kumar Prabhu ने कहा कि हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है। इसलिए नहाने की आदत भी स्किन की जरूरत के मुताबिक होनी चाहिए।
1. ड्राई और सेंसिटिव स्किन
जिन लोगों की स्किन पहले से रूखी या सेंसिटिव है, उन्हें सर्दियों में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। बार-बार नहाने, गर्म पानी और तेज साबुन के इस्तेमाल से स्किन का नेचुरल ऑयल कम हो सकता है। इससे स्किन में खिंचाव, खुजली और पपड़ी जमने की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे लोग जरूरत के मुताबिक एक दिन छोड़कर नहा सकते हैं। हालांकि, रोज नहाना भी गलत नहीं है, बस पानी गुनगुना हो, नहाने का समय कम हो और बाद में मॉइस्चराइजर लगाया जाए।
2. ऑयली और एक्ने प्रोन स्किन
जिन लोगों की स्किन ऑयली है या मुंहासे निकलने की समस्या रहती है, तो रोज नहाना चाहिए। ऐसे लोग अगर एक्सरसाइज करते हैं या बहुत ज्यादा पसीना आता है, तो नहाने से स्किन की सफाई हो सकती है। ऑयली स्किन वालों को बार-बार साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे स्किन में जलन और रूखापन हो सकता है।
3. नॉर्मल स्किन
जिन लोगों की स्किन न ज्यादा रूखी होती है और न ज्यादा ऑयली, वे अपनी रोजाना नहा सकते हैं। हालांकि, उन्हें सर्दियों में नहाने में गर्म पानी से बचना चाहिए और नहाने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए।
4. एक्जिमा और सोरायसिस के मरीज
जिन लोगों को एक्जिमा, सोरायसिस या डर्माटाइटिस जैसी स्किन से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें नहाने की आदत को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरता है। ठंडा मौसम, गर्म पानी और केमिकल वाला साबुन स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकता है। ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। डॉक्टर जरूरत के मुताबिक खास क्लींजर और मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करने की सलाह दे सकते हैं।
daily bathing vs every other day in winter
यह भी पढ़ें- सर्दियों में नारियल तेल या मॉइस्चराइजर, क्या स्किन के लिए दोनों एक जैसा काम करते हैं? डॉक्टर से समझें
सर्दियों में नहाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
Dr. Sunil Kumar Prabhu के अनुसार, सर्दियों में स्किन की नमी बनाए रखने के लिए सिर्फ नहाने की फ्रीक्वेंसी बदलना काफी नहीं है। नहाने का सही तरीका भी जरूरी है।
- सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
- लंबे समय तक पानी में रहने या शॉवर लेने से त्वचा की नमी कम हो सकती है। American Academy of Dermatology Association (AAD) भी ड्राई स्किन वाले लोगों को 5-10 मिनट तक गुनगुने पानी से नहाने की सलाह देता है।
- तेज खुशबू वाले साबुन और हार्श क्लींजर के बजाय ऐसे प्रोडक्ट चुनें, जो त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं।
- नहाने के बाद स्किन को तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाएं।
- नहाने के बाद त्वचा हल्की गीली हो, तभी मॉइस्चराइजर लगाना बेहतर है। नहाने के तीन मिनट के भीतर ही मॉइस्चराइजर लगा लें।
- जो लोग एक दिन छोड़कर नहाते हैं, उन्हें अपने अंडरआर्म्स, प्राइवेट पार्ट्स, पैर और चेहरे की रोज सफाई जरूर करें।
यह भी पढ़ें- चेहरे को साफ करने के लिए फेस वॉश इस्तेमाल करें या क्लींजिंग मिल्क, जानें स्किन के लिए क्या है बेहतर?
निष्कर्ष
सर्दियों में रोज नहाना है या फिर एक दिन छोड़कर नहाना, दोनों ही सही हो सकते हैं। जिन लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह लेकर साबुन, शैंपू और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। नहाते समय गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी से नहाना बेहतर रहता है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या सर्दियों में नहाने के पानी में नारियल तेल, बादाम का तेल या ग्लिसरीन डालना त्वचा के लिए फायदेमंद है?
बाल्टी के गुनगुने पानी में एक चम्मच नारियल तेल, बादाम का तेल या ग्लिसरीन मिलाने से नहाते समय त्वचा पर एक हल्की परत बन जाती है, जिससे पानी शरीर की प्राकृतिक नमी नहीं सोख पाता।सर्दियों में नहाते समय लूफा या स्क्रब का इस्तेमाल रोज करना क्या सही है?
सर्दियों में रोज लूफा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ठंड में त्वचा पहले से ही नाजुक और रूखी होती है। रोज लूफा रगड़ने से त्वचा की ऊपरी स्किन बैरियर छिल जाती है, जिससे माइक्रो-क्रैक्स, जलन और रैशेज हो सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 23, 2026 15:59 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu