Wed Nov 18, 2026 | 03:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Suman Yadav , Dentist and Oral & Maxillofacial Surgeon Numed Super Speciality Hospital, Greater Noida

दांतों के साथ रोज जीभ साफ करना क्यों जरूरी है? ऐसे पहचानें जीभ में गंदगी के लक्षण और नुकसान

जीभ पर भी कई तरह के बैक्टीरिया जमा होते हैं। ये एक परत बना लेते हैं, जिसे बायोफिल्म कहते हैं। जीभ की नियमित सफाई करने से इस पर जमा बैक्टीरिया और गंदगी को कम करने में मदद मिलती है। जानें जीभ साफ करने का सही तरीका।
दांतों के साथ रोज जीभ साफ करना क्यों जरूरी है? ऐसे पहचानें जीभ में गंदगी के लक्षण और नुकसानदांतों के साथ रोज जीभ साफ करना क्यों जरूरी है? ऐसे पहचानें जीभ में गंदगी के लक्षण और नुकसान

Side Effects Of Dirty Tongue: दांतों के साथ-साथ जीभ को भी साफ रखना जरूरी है। जीभ को साफ न रखने से जीभ पर सफेद या पीली परत जमा होने लगती है। मुंह से बदबू आ सकती है। मुंह का स्‍वाद खराब हो सकता है और स्‍वाद पहचानने में परेशानी हो सकती है। मुंह में बैक्‍टीर‍िया बढ़ सकते हैं ज‍िससे दांतों और मसूड़ों की समस्याएं जैसे प्‍लाक जमने जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं जीभ को साफ करना क्‍यों जरूरी है और इसके क्‍या फायदे हैं? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Suman Yadav, Dentist, Oral And Maxillofacial Surgeon At Numed Super Speciality Hospital, Greater Noida से बात की।

National Health Service के मुताब‍िक, जीभ में दर्द होना या उस पर सफेद परत जमना आमतौर पर कोई गंभीर समस्या नहीं होती है। इसका इलाज भी अक्सर आसानी से किया जा सकता है। हालांक‍ि, जीभ पर सफेद परत जमना कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। इनमें एनीमिया, स्कार्लेट फीवर, मुंह में छाले और ओरल थ्रश वगैरह शामिल हैं।

जीभ को साफ करने का सही तरीका

  • टंग क्लीनर की मदद से जीभ के पिछले हिस्से से सफाई शुरू करें।
  • जीभ के अलग-अलग हिस्सों को धीरे-धीरे साफ करें।
  • हर बार क्लीनर इस्तेमाल करने के बाद उसे पानी से धो लें।
  • जीभ को बहुत जोर से न रगड़ें। इससे जीभ पर चोट या खरोंच लग सकती है।
  • जीभ की सफाई के साथ एंटीसेप्टिक माउथवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दिन में कितनी बार जीभ साफ करनी चाहिए?

  • दिन में कम से कम 1 से 2 बार जीभ साफ करना चाहिए।
  • सुबह या रात को सोने से पहले जीभ साफ कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- अगर जीभ साफ नहीं है, तो आपका खाना बन रहा है जहर, जानें आम को ठीक करने की आयुर्वेदिक तरीके

जीभ पर सफेद परत कब और क्‍यों द‍िखती है?

जब जीभ की सतह पर बैक्टीरिया, भोजन के कण और मृत कोशिकाएं जमा हो जाती हैं, तो जीभ पर सफेद परत द‍िख सकती है। यह परत पूरी जीभ पर हो सकती है या कुछ हिस्सों में दिखाई दे सकती है।

जीभ पर सफेद परत द‍िखने के कारण

  • मुंह में ड्राईनेस।
  • शरीर में पानी की कमी।
  • धूम्रपान या तंबाकू का सेवन।
  • मुंह की सफाई ठीक से न करना।

जीभ में गंदगी के लक्षण

tongue-cleaning-ke-faydetongue-cleaning-ke-fayde

  • जीभ पर सफेद या पीली परत दिखाई देना।
  • सांसों से दुर्गंध आना।
  • मुंह में कड़वा या खराब स्वाद महसूस होना।
  • जीभ की सतह का सामान्य से ज्यादा खुरदरा दिखना।
  • जीभ पर मोटी परत जमना।
  • मुंह में चिपचिपापन या ड्राईनेस महसूस होना।
  • स्वाद पहचानने में परेशानी होना।

यह भी पढ़ें- दांतों में सड़न के शुरुआती लक्षण गलती से भी न करें नजरअंदाज, डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान

जीभ साफ रखना क्‍यों है फायदेमंद?

1. मुंह के बैक्‍टीर‍िया घटते हैं

बैक्टीरिया की वजह से दांतों में प्लाक जमना, सांसों से बदबू आना, दांतों में सड़न और मसूड़ों में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

2. मुंह की बदबू दूर होती है

जीभ की सफाई न करने से बैक्टीरिया की संख्या बढ़ सकती है और सांसों से बदबू आने लगती है। जीभ साफ करने पर बैक्टीरिया की परत हटाने में मदद मिलती है।

3. स्वाद पहचानने की क्षमता बेहतर होती है

जीभ पर स्वाद पहचानने वाले टेस्‍ट बड्स (Taste Buds) होते हैं। इनकी मदद से हम मीठे, नमकीन, खट्टे और कड़वे स्वाद को पहचान पाते हैं। जब जीभ पर बैक्टीरिया की परत जमा हो जाती है, तो स्वाद पहचानने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। जीभ को साफ करने पर यह परत हटती है और टेस्‍ट बड्स को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलती है।

4. ताजगी बनी रहती है

जीभ पर जमा बैक्टीरिया के कारण सांसों से दुर्गंध आने लगती है। जीभ को रोज साफ करने से बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद मिलती है। इससे मुंह में ताजगी महसूस होती है।

5. ओरल हाइजीन बेहतर होती है

मुंह में मौजूद बैक्टीरिया दांतों और मसूड़ों की सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। जीभ साफ करने से मुंह में जमा बैक्टीरिया और खाने के कणों को हटाने में मदद मिलती है। इससे ओरल हाइजीन सुधरती है।

जीभ को साफ कैसे रखें?

how-to-do-tongue-cleaninghow-to-do-tongue-cleaning

  • जीभ पर जमा गंदगी और परत को हटाने के लिए धीरे-धीरे टंग स्क्रैपर का इस्तेमाल करें।
  • दिन में दो बार फ्लॉस और ब्रश की मदद से दांतों के बीच की सफाई करें।
  • दिन में दो बार कम से कम दो मिनट तक दांत साफ करें।
  • फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें।
  • दांत साफ करने या भोजन करने के बाद एंटीसेप्टिक माउथवॉश से कुल्ला करें।
  • धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों के सेवन से बचें।
  • शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए पर्याप्त पानी पिएं।
  • संतुलित और पौष्टिक आहार लें। मीठे और एसिडिक फूड्स का सेवन कम करें।
  • कम से कम हर छह महीने में एक बार डेंटिस्ट से दांतों और मुंह की जांच करवाएं।

डेंटिस्ट को कब दिखाना चाहिए?

  • जीभ में दर्द या खुजली हो, जो ठीक न हो रही हो या लगातार बढ़ रही हो।
  • जीभ पर सफेद धब्बे दिखाई दे रहे हों।

न‍िष्‍कर्ष:

जीभ को साफ रखने से मुंह के बैक्‍टीर‍िया को हटाने में मदद म‍िलती है, मुंह की बदबू दूर होती है, स्‍वाद पहचानने की क्षमता बेहतर होती है, ताजगी बनी रहती है और ओरल हाइजीन बेहतर होता है। द‍िन में 1 से 2 बार जीभ साफ कर सकते हैं, सुबह और रात को सोने से पहले जीभ साफ करें। टंग क्‍लीनर की मदद से जीभ के प‍िछले ह‍िस्‍से से सफाई करें। जीभ की सफाई के बाद एंटीसेप्टिक माउथवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। जीभ में बैक्टीरिया, भोजन के कण और मृत कोशिकाएं जमने पर सफेद परत नजर आती है। मुंह में ड्राईनेस, शरीर में पानी की कमी, धूम्रपान या तंबाकू का सेवन और मुंह की सफाई ठीक से न करने से भी सफेद परत द‍िख सकती है। जीभ को साफ न करने से जीभ पर सफेद परत जमने लगती है, मुंह का स्‍वाद खराब हो जाता है, स्‍वाद पहचानने में परेशानी होती है, मुंह से बदबू आती है, मुंह में बैक्‍टीर‍िया बढ़ने लगते हैं, दांतों और मसूड़ों की समस्याएं हो सकती है।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या जीभ साफ करते समय ब्‍लड आना सामान्य है?

    नहीं, जीभ साफ करते समय ब्‍लड आना सामान्य नहीं है। ऐसा ज्यादा दबाव डालने, नुकीले टंग क्लीनर का इस्तेमाल करने या जीभ पर चोट लगने के कारण हो सकता है।
  • जीभ साफ करने के लिए कौन सा टंग क्लीनर चुनें?

    जीभ साफ करने के लिए मुलायम किनारों वाला टंग क्लीनर इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टेनलेस स्टील या अच्छी गुणवत्ता वाले प्लास्टिक टंग स्क्रैपर को चुन सकते हैं।

Read Next

क्या कान में दर्द होने पर तेल डालना सुरक्षित है? जानें ENT स्पेशलिस्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 18, 2026 13:24 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Suman Yadav