Fri Sep 18, 2026 | 04:49 PM IST

Medically Reviewed by Dr Brunda M S , Internal Medicine

जीभ पर सफेद परत क्यों जमती है? डॉक्टर से जानें

जीभ पर सफेद परत जमना खराब ओरल हेल्थ, सूखे मुंह, इंफेक्शन या कुछ दवाइयों के कारण हो सकता है। नियमित सफाई और हाइड्रेशन से इसे ठीक किया जा सकता है, लेकिन लगातार समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

जीभ पर हल्की सफेद परत जमना एक आम समस्या है, इसको अक्सर लोग आम परेशानी समझकर नजरअंदाज भी कर देते हैं, लेकिन कई लोगों के मन में सवाल आता है कि यह समस्या होती क्यों है और इससे राहत के लिए क्या करना चाहिए? Dr. Brunda M S, Sr. Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru बताती हैं, मुंह की सफाई पर ध्यान नहीं देने, डेड सेल्स के जमा होने, मुंह सूखने, खाने के कण और म्यूकस के जमा होने जैसे कारणों से जीभ पर सफेद परत जमा होने लगती है।

जीभ पर सफेद परत जमने के कारण

Dr. Brunda M S का कहना है, "जीभ पर सफेद परत जमना आम बात है और अक्सर यह कोई गंभीर समस्या नहीं होती है। ऐसा आमतौर पर तब होता है, जब जीभ पर मौजूद छोटे-छोटे उभारों पर बैक्टीरिया, डेड सेल्स (dead cells), खाने के कण और म्यूकस जमा हो जाते हैं। मुंह को ठीक से साफ न करने पर यह परत और ज्यादा साफ दिखाई दे सकती है।"

1. मुंह सूखने के कारण

मुंह का सूखना भी जीभ के सफेद होने का एक आम कारण है। जब लार (saliva) पर्याप्त मात्रा में नहीं बनती, तो मुंह नेचुरल रूप से उतनी अच्छी तरह साफ नहीं हो पाता है। डिहाइड्रेशन, मुंह से सांस लेना, स्मोकिंग और कुछ दवाइयां मुंह के सूखने और परत के बढ़ने का कारण बन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: आपकी जीभ का रंग आपकी सेहत के बारे में क्या बताता है? डॉक्टर ने बताई कई खास बातें

2. जीभ की ठीक से सफाई न करने

जीभ को नियमित रूप से साफ न करने पर भी इसकी सतह पर बैक्टीरिया और गंदगी जमा हो सकती है। टंग क्लीनर का इस्तेमाल करने या जीभ पर हल्के हाथ से ब्रश करने से यह परत हटाई जा सकती है। ऐसे में पर्याप्त पानी पीना और मुंह की अच्छी सफाई बनाए रखना भी मददगार हो सकता है।

why does a white coating form on the tongue 01

3. इंफेक्शन के कारण

कभी-कभी जीभ पर सफेद परत किसी इंफेक्शन के कारण भी जमा हो सकती है। ओरल थ्रश (oral thrush) एक फंगल इंफेक्शन है, जिससे मुंह और जीभ पर मलाईदार या सफेद धब्बे बन सकते हैं। डॉक्टर या डेंटिस्ट थ्रश की पहचान कर सकते हैं और सही इलाज बता सकते हैं।

4. दवाइयां या मेडिकल स्थितियां

जीभ पर सफेद परत जमना उन लोगों में ज्यादा आम है, जिन्होंने हाल ही में एंटीबायोटिक्स ली हों, कुछ खास इनहेल्ड दवाएं इस्तेमाल की हों, जिन्हें अनियंत्रित डायबिटीज हो या जिनकी इम्यूनिटी कमजोर हो। सही इलाज के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

5. स्मोकिंग और तंबाकू खाने के कारण

नियमित रूप से स्मोकिंग करने और तंबाकू खाने के कारण भी लोगों को जीभ पर सफेद परत के जमा होने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: अगर जीभ साफ नहीं है, तो आपका खाना बन रहा है जहर, जानें आम को ठीक करने की आयुर्वेदिक तरीके

क्या कहती है स्टडी?

साल 2025 में The Saudi Dental Journal में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, जीभ पर सफेद परत ल्यूकोप्लाकिया और लार के फ्लो में कमी के कारण हो सकती है। इस स्टडी में यह भी बताया गया है कि जीभ पर सफेद परत बनने की प्रक्रिया लार के बहाव की रफ्तार, उम्र, लिंग, खान-पान की आदतें, स्मोकिंग और कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण प्रभावित होती हैं।

कई बार नहीं हटते हैं सफेद धब्बे

Dr. Brunda M S आगे कहती हैं, अगर सफेद धब्बा आसानी से न हटे, तो उसे हमेशा नॉर्मल परत नहीं समझना चाहिए। कुछ स्थितियों में लगातार सफेद धब्बे बने रह सकते हैं, खासकर उन लोगों में जो स्मोकिंग करते हैं या तंबाकू का सेवन करते हैं। ऐसे धब्बों के कारण का पता लगाने के लिए डेंटिस्ट या डॉक्टर से जांच करवानी पड़ सकती है।

जीभ पर सफेद परत कैसे साफ करनी चाहिए?

Dr. Brunda बताती हैं, जीभ पर जमी सफेद परत को साफ करने के लिए ज्यादातर मामलों में कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है। जैसे-

  • नियमित रूप से ब्रश करने।
  • जीभ को हल्के हाथ से साफ करने।
  • शरीर में पानी की कमी न होने देने।

मुंह की सही देखभाल करने से जीभ का सफेदपन ठीक हो जाता है। हालांकि, सही कारण का पता होना जरूरी है, इसलिए लगातार बने रहने वाले या असामान्य बदलावों के मामले में सिर्फ दिखावट के आधार पर इलाज करने के बजाय किसी डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

Dr. Brunda का कहना है, अगर सफेद परत कुछ हफ्तों से ज्यादा समय तक बनी रहे, बार-बार वापस आए, दर्द या जलन पैदा करे, उससे खून आए या निगलने में परेशानी हो, तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। अगर मुंह में बिना किसी साफ कारण के घाव, गांठ या कोई बदलाव दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

निष्कर्ष

मुंह सूखने, जीभ की ठीक से सफाई न करने, इंफेक्शन, स्मोकिंग या तंबाकू खाने और दवाइयों या मेडिकल स्थितियों के कारण लोगों को जीभ पर सफेद परत जमने की समस्या हो सकती है। इससे राहत के सिए नियमित रूप से ब्रश करें, जीभ को हल्के हाथ से साफ करें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।

ध्यान रहे, सफेद परत के लंबे समय तक रहने, बार-बार वापस आए, निगलने में परेशानी हो, बिना कारण मुंह में घाव, गांठ, दर्द, जलन या खून आने जैसी समस्याएं होती हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • जीभ पर सफेद परत क्या संकेत देती है?

    जीभ पर सेफद परत मुंह की खराब साफ-सफाई, बैक्टीरिया, डेड सेल्स और खाने के कणों के जीभ की सतह पर जमा होने जैसी स्थितियों का संकेत दे सकती है।
  • क्या पेट की समस्या से जीभ सफेद हो सकती है?

    कई बार पेट और पाचन से जुड़ी समस्या होने पर जीभ पर सेफद परत जमा हो सकती है। इसके अलावा, एसिड रिफ्लक्स, इंफेक्शन और पाचन के कमजोर होने पर जीभ पर सेफद परत जम सकती है। 

Read Next

क्या आप मच्छर भगाने के लिए कॉइल या अगरबत्ती जलाते हैं? जानें डॉक्टर क्यों देते हैं सावधानी बरतने की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 18, 2026 15:31 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Brunda M S

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content