Thu Sep 17, 2026 | 08:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vineeta Singh Tandon , Sr. Consultant – Internal Medicine

क्या आप मच्छर भगाने के लिए कॉइल या अगरबत्ती जलाते हैं? जानें डॉक्टर क्यों देते हैं सावधानी बरतने की सलाह

मानसून से मौसम में मच्छरों को भगाने के लिए अक्सर कॉइल या अगरबत्ती जलाई जाती है। कई लोग कॉइल जलाकर कमरे का दरवाजा बंद करके सो जाते हैं। क्या ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? जानने के लिए पढ़ें इस लेख को।

बारिश के मौसम में शाम होते ही मच्छर घर में आने लगते हैं और इन मच्छरों को भगाने के लिए लोग अगरबत्ती या कॉइल जलाना शुरू कर देते हैं। इसकी मदद से कुछ समय के लिए मच्छरों से राहत मिल जाती है, लेकिन इससे निकलने वाला धुआं सेहत पर कितना असर डाल सकता है? यह जानने के लिए हमने Dr. Vineeta Singh Tandon, Senior Consultant, Internal Medicine, ISIC Multispeciality Hospital, Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती या कॉइल के धुएं से आंखों और सांस की नली में जलन हो सकती है। जिन लोगों को पहले से अस्थमा, एलर्जी या सांस से जुड़ी समस्याएं हैं, तो इसका इस्तेमाल खास सावधानी से करना चाहिए।

कॉइल या अगरबत्ती का धुआं सेहत के लिए नुकसानदायक क्यों है?

Dr. Vineeta Singh Tandon कहती हैं, “मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती या कॉइल जलने पर सिर्फ खुशबू ही नहीं, बल्कि धुआं भी निकलता है। इस धुएं में बहुत छोटे कण और जलने के दौरान बनने वाले दूसरे पदार्थ मौजूद हो सकते हैं। जब कोई व्यक्ति इस धुएं को सांस के साथ अंदर लेता है, तो कुछ लोगों को गले में खराश, खांसी या आंखों में जलन महसूस हो सकती है। इसलिए यह देखना जरूरी है कि अगरबत्ती से मच्छर तो भागते हैं, लेकिन उसका धुआं सेहत को बिगाड़ सकता है।

क्या बंद कमरे में कॉइल जलाने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं?

Dr. Vineeta Singh Tandon का कहना है, “अगर कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद हो, तो धुआं आसानी से बाहर नहीं निकल पाता। ऐसे में कमरे में सो रहे व्यक्ति को आंखों में पानी आने, गले में जलन या खांसी की शिकायत हो सकती है। अगर पहले से सांस की बीमारी है, तो धुआं लक्षणों को बढ़ा सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति को कॉइल जलाने से गंभीर बीमारी हो जाएगी, लेकिन बंद कमरे में लंबे समय तक धुएं से जरूर बचना चाहिए।”

International Journal of Multidisciplinary Research and Growth Evaluation (IJMRGE) के मुताबिक, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती या कॉइल जलने से निकलने वाला धुआं सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। कॉइल से निकलने वाले धुएं में सूक्ष्म कण और पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन जैसे हानिकारक तत्व सांस लेने, हार्ट और न्यूरोलॉजिकल से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है।

mosquito coil side effects

यह भी पढ़ें- कपूर और घी का मिश्रण है इन 11 समस्याओं का आसान घरेलू नुस्खा, जानें किस समस्या में कैसे करें प्रयोग

कॉइल से किन लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए?

Dr. Vineeta Singh Tandon ने कहा कि मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती या कॉइल के धुएं से कुछ लोगों को दूसरों के मुकाबले ज्यादा परेशानी हो सकती है।

कॉइल जलाने पर इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Dr. Vineeta Singh Tandon का कहना है कि अगर मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती या कॉइल जलाने के बाद ये लक्षण महसूस हों, तो कॉइल न जलाएं और कमरे में ताजी हवा आने दें। अगर ये लक्षण लगातार बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

  • लगातार खांसी या गले में खराश
  • आंखों में जलन या पानी आना
  • सांस लेने में परेशानी
  • सीने में जकड़न या भारीपन

मच्छरों से बचने के लिए क्या करें?

Dr. Vineeta Singh Tandon सलाह देती हैं कि मच्छरों से बचाव के लिए सिर्फ धुआं करने वाली कॉइल या अगरबत्ती पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है। घर और आसपास मच्छरों के पनपने की जगहों को कम करना भी जरूरी है।

  • घर के आसपास गमलों, कूलर, बाल्टी या दूसरे बर्तनों में पानी जमा न होने दें।
  • पानी जमा हो तो उसे नियमित रूप से खाली करें या साफ करें।
  • खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाने से भी मच्छरों को घर के अंदर आने से रोकने में मदद मिल सकती है।
  • सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • जरूरत पड़ने पर ऐसे मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट लगाए जा सकते हैं।

डॉक्टर की सलाह

Dr. Vineeta Singh Tandon सलाह देती हैं कि अगर कोई मच्छर भगाने के लिए कॉइल या अगरबत्ती इस्तेमाल करते हैं, तो उसे बंद कमरे में लंबे समय तक जलाकर रखने से बचें। कमरे में हवा के आने-जाने का इंतजाम रखें और धुएं के सीधे संपर्क से बचें। ऐसी चीजों को बच्चों की पहुंच से दूर रखना जरूरी है। कॉइल ऐसी जगह बिल्कुल न जलाएं, जहां आग लगने का खतरा हो। अगर इस्तेमाल के बाद किसी को खांसी, आंखों में जलन या सांस लेने में परेशानी होती है, तो उसे दोबारा इस्तेमाल न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।

निष्कर्ष
Dr. Vineeta Singh Tandon का कहना है कि मच्छरों से बचाव जरूरी है, लेकिन घर में हवा की क्वालिटी का ध्यान रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कॉइल या अगरबत्ती जलाते समय धुएं को हल्के में लें। अगर किसी को कॉइल जलाने में परेशानी होती है, तो कॉइल या अगरबत्ती का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा, मच्छरों को पनपने की जगहों को खत्म करना, जाली और मच्छरदानी जैसे तरीकों को अपनाना चाहिए।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • हर्बल या आयुर्वेदिक मच्छर अगरबत्ती क्या कॉइल से ज्यादा सुरक्षित होती हैं?

    भले ही उनमें प्राकृतिक तेलों का इस्तेमाल दावा किया जाता हो, लेकिन जलने के बाद जो धुआं निकलता है, वह कार्बन मोनोऑक्साइड और बारीक राख होती है, जो फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता ही है।
  • लिक्विड वेपोराइजर (Liquid Vaporizers) और कॉइल में से फेफड़ों के लिए कौन कम हानिकारक है?

    लिक्विड वेपोराइजर कम हानिकारक हैं, क्योंकि उनसे धुआं और कार्बन पार्टिकल्स नहीं होते। हालांकि, इनमें मौजूद सिंथेटिक पायरेथ्रॉइड्स के कारण लंबे समय तक बंद कमरे में सांस लेने से सिरदर्द या माइग्रेन हो सकता है।

Read Next

क्या दांतों की सेंसिटिविटी समय के साथ अपने आप ठीक हो सकती है? डेंटिस्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 17, 2026 19:31 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vineeta Singh Tandon

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content