सर्दियों में रात को चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं या टोनर? ड्राई स्किन के लिए क्या है बेहतर?

सर्दियों में ठंडी हवा का असर हमारी स्किन पर भी पड़ता है। खासकर जिन लोगों की स्किन पहले से ड्राई होती है, उन्हें इस मौसम में ड्राईनेस, खिंचाव, खुजली और पपड़ी जमने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कई बार चेहरा धोने के बाद स्किन इतनी खिंची हुई महसूस होती है कि तुरंत कुछ लगाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि सर्दियों में रात के समय चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना ज्यादा फायदेमंद है या टोनर? यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा बताती हैं कि मॉइश्चराइजर और टोनर दोनों का काम अलग-अलग होता है। जहां कुछ टोनर स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं, वहीं मॉइश्चराइजर स्किन में नमी बनाए रखने और उसकी बाहरी प्रोटेक्टिव लेयर को हेल्दी रखने में मदद करता है लेकिन गलत प्रोडक्ट का चुनाव करने से स्किन की ड्राईनेस और बढ़ सकती है।
सर्दियों में रात को मॉइश्चराइजर लगाएं या टोनर?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, मॉइश्चराइजर स्किन की ऊपरी लेयर में नमी बनाए रखने और स्किन बैरियर को सपोर्ट करने में मदद करता है। वहीं, टोनर का काम उसके फॉर्मूले पर निर्भर करता है। कुछ टोनर स्किन को हाइड्रेट करते हैं, लेकिन वे हर बार मॉइश्चराइजर की जगह नहीं ले सकते। इसलिए अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई रहती है, तो रात में मॉइश्चराइजर लगाना बेहतर विकल्प है।
| तुलना | मॉइश्चराइजर | टोनर |
| क्या काम है? | स्किन की ऊपरी परत में नमी लॉक करने और स्किन बैरियर को सपोर्ट देने में मदद करता है। | इसके फायदे इसके फॉर्मूले पर निर्भर करते हैं, यह मॉइश्चराइजर की जगह नहीं ले सकता। |
| नमी और हाइड्रेशन | स्किन से पानी की कमी को कम करके नमी बरकरार रखने में सहायक है। | हाइड्रेटिंग टोनर (ग्लिसरीन, हायलूरोनिक एसिड युक्त) एक्स्ट्रा हाइड्रेशन दे सकते हैं। |
| ड्राईनेस और खिंचाव में असर | ड्राईनेस, खुरदरापन, पपड़ी, खुजली और खिंचाव जैसी असहजता को कम करने में मदद करता है। | केवल नमी देने वाले टोनर हल्की ड्राईनेस कम करने में सहायक हो सकते हैं, पर गहरा पोषण नहीं देते। |
| स्किन बैरियर और सॉफ्टनेस | बाहरी प्रोटेक्टिव लेयर को हेल्दी रखने में मदद करता है और स्किन को पहले से ज्यादा सॉफ्ट बनाता है। | चेहरा धोने के बाद ताजगी का एहसास कराता है और स्किन को अगले स्किन केयर प्रोडक्ट्स के लिए तैयार करता है। |
| सावधानियां | सर्दियों की रात में ड्राई स्किन के लिए नियमित और पर्याप्त मात्रा में लगाना ज्यादा जरूरी होता है। | अल्कोहल, तेज खुशबू या ड्राईनेस बढ़ाने वाले तत्वों वाले टोनर से बचना चाहिए। |
| रात के लिए कौन बेहतर? | बहुत ड्राई स्किन के लिए रात में मॉइश्चराइजर लगाना ज्यादा फायदेमंद है। | केवल हाइड्रेटिंग वाला टोनर वैकल्पिक रूप में उपयोग किया जा सकता है। |
साल 2022 में Jurnal Ilmiah Berkala Sains dan Terapan Kimia में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, चावल धोने के पानी से बना टोनर स्किन को नमी देने और उसकी देखभाल करने का एक सरल तथा नेचुरल विकल्प हो सकता है। इसमें स्टार्च, विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन की नमी बनाए रखने और सेल्स के नवीनीकरण में सहायक माने जाते हैं। इस स्टडी में इसका पीएच लेवल 6.4 पाया गया, जो सामान्य तौर पर स्किन के अनुकूल माना जाता है और सात दिनों तक रखने पर यह गंधहीन बना रहा।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बॉडी लोशन लगाएं या बॉडी बटर? ड्राई स्किन के लिए क्या है ज्यादा बेहतर?
Moisturizer vs Toner
ड्राई स्किन के लिए मॉइश्चराइजर कौन सा अच्छा है?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि सर्दियों में ड्राई स्किन वाले लोगों को ऐसा मॉइश्चराइजर चुनना चाहिए, जो स्किन को पर्याप्त नमी देने के साथ उसके नेचुरल बैरियर को भी सपोर्ट करे। इसके लिए सेरामाइड, ग्लिसरीन, हायलूरोनिक एसिड और पेट्रोलैटम जैसे तत्व उपयोगी हो सकते हैं। बहुत ज्यादा ड्राई स्किन के लिए क्रीम या ऑइंटमेंट बेस्ड मॉइश्चराइजर बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। वहीं, अगर आपकी स्किन ड्राई होने के साथ सेंसिटिव भी है, तो बिना खुशबू वाला मॉइश्चराइजर चुनें। नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना भी जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड फेसवॉश चुनें या जेल बेस्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें क्या है बेहतर
निष्कर्ष
सर्दियों में रात को चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना ड्राई स्किन के लिए टोनर की तुलना में ज्यादा जरूरी है। मॉइश्चराइजर स्किन की नमी बनाए रखने, स्किन बैरियर को सपोर्ट करने और ड्राईनेस से राहत दिलाने में मदद करता है। वहीं, हाइड्रेटिंग टोनर को स्किन केयर रूटीन में एक्स्ट्रा प्रोडक्ट के रूप में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, इसे मॉइश्चराइजर का विकल्प नहीं समझना चाहिए। अगर आपकी स्किन में लगातार खुजली, लालिमा, जलन या पपड़ी जमने की समस्या रहती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या सर्दियों में चेहरा धोने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए?
हां, चेहरा धोने के बाद स्किन हल्की नम हो, तभी मॉइश्चराइजर लगाना अच्छा रहता है। इससे स्किन में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।क्या रातभर चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाकर सोना सुरक्षित है?
हां, अपनी स्किन के अनुसार सही मॉइश्चराइजर लगाकर सो सकते हैं। इससे रातभर स्किन की नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।सर्दियों में दिन में कितनी बार चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए?
आमतौर पर दिन में दो बार मॉइश्चराइजर लगाया जा सकता है। हालांकि, स्किन ज्यादा रूखी महसूस होने पर जरूरत के अनुसार दोबारा भी लगा सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 25, 2026 11:48 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Padmaja