सर्दियों में ठंडी हवा और कम नमी के कारण स्किन ड्राई, बेजान और खिंची हुई महसूस होने लगती है। खासकर नहाने के बाद हाथ-पैरों और शरीर की स्किन में ज्यादा ड्राईनेस देखने को मिलती है। ऐसे में स्किन की नमी बनाए रखने के लिए लोग बॉडी लोशन और बॉडी बटर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि सर्दियों में ड्राई स्किन पर बॉडी लोशन लगाना ज्यादा फायदेमंद है या बॉडी बटर? यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, बॉडी लोशन और बॉडी बटर दोनों स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं, लेकिन इनके काम करने का तरीका अलग होता है। इसलिए किसी भी प्रोडक्ट को चुनने से पहले अपनी स्किन टाइप और जरूरत को समझना जरूरी है।
सर्दियों में स्किन पर बॉडी लोशन लगाएं या बॉडी बटर?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, अगर आपकी स्किन नॉर्मल या हल्की ड्राई है, तो सर्दियों में बॉडी लोशन अच्छा विकल्प हो सकता है। यह स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ चिपचिपाहट भी कम रखता है। वहीं, जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा रूखी यानी ड्राई रहती है या जिनकी स्किन में सफेद पपड़ी जमने लगती है, उनके लिए बॉडी बटर ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
| तुलना | बॉडी लोशन (Body Lotion) | बॉडी बटर (Body Butter) |
| कैसा होता है? | यह हल्का और पानी आधारित यानी वॉटर बेस्ड होता है, जो आसानी से स्किन में मिल जाता है। | यह गाढ़ा और तेलों व बटर (जैसे शीया या कोकोआ बटर) से भरपूर होता है। |
| स्किव पर असर | यह स्किन को तुरंत हाइड्रेट करता है और नॉन-स्टिकी अहसास देता है। | यह स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है जो नमी को लंबे समय तक लॉक रखती है। |
| सर्दियों में किसके लिए बेस्ट? | यह सामान्य या हल्की ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए सर्दियों में बहुत अच्छा विकल्प है। | यह ज्यादा ड्राई, बेजान और पपड़ीदार स्किन के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। |
| कहां-कहां लगाते हैं? | इसे पूरे शरीर पर आसानी से लगाया जा सकता है, जो रोजाना के इस्तेमाल के लिए सही है। | इसे कोहनी, घुटनों, एड़ियों और पैरों जैसे ज्यादा रूखे हिस्सों पर लगाना बहुत फायदेमंद होता है। |
| चिपचिपापन (Greasiness) | इसमें तेल की मात्रा कम होती है, इसलिए इससे कपड़े या स्किन चिपचिपी नहीं होती। |
यह थोड़ा भारी और ऑयली हो सकता है, जिससे स्किन पर लंबे समय तक नमी बनी रहती है। |
साल 2025 में Ptolemy Journal of Chemistry जर्नल में प्रकाशित स्टडी में यह पाया गया है कि शिया बटर (Shea butter) स्किन की हेल्थ को सुधारने के लिए एक बेहद असरदार नेचुरल मॉइश्चराइजर है। इसके इस्तेमाल से स्किन की नमी में अच्छी बढ़ोतरी होती है और नमी का नुकसान तेजी से कम होता है। विश्लेषण से यह भी पता चला कि इसमें मौजूद फैटी एसिड और सेरामाइड (Ceramide) के गुण स्किन की प्राकृतिक सुरक्षा परत (Skin barrier) को मजबूत बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें: रात में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं या फेस ऑयल? सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्या है बेहतर?
Body Lotion Vs Body Butter
बॉडी लोशन और बॉडी बटर लगाने का सही तरीका क्या है?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि सर्दियों में स्किन पर मॉइश्चराइजर या बॉडी बटर लगाने का सही तरीका भी काफी मायने रखता है। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें-
- नहाने के तुरंत बाद स्किन को तौलिए से हल्का सुखाएं और थोड़ी नमी रहने पर मॉइश्चराइजर या बॉडी बटर को हल्के हाथों से लगाएं।
- कोहनी, घुटनों और एड़ियों जैसे रूखे हिस्सों पर खास ध्यान दें।
- बहुत गर्म पानी से नहाने से बचें, क्योंकि इससे स्किन की नेचुरल नमी कम हो सकती है।
- जरूरत पड़ने पर दिन में दो या ज्यादा बार मॉइश्चराइजर लगाएं।
सर्दियों में स्किन ज्यादा रूखी हो तो क्या करें?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि अगर सर्दियों में स्किन बहुत ज्यादा ड्राई रहती है, तो केवल बॉडी लोशन या बॉडी बटर लगाना पर्याप्त नहीं हो सकता। ऐसे में हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करें, इसके अलावा पर्याप्त पानी पिएं और स्किन को बार-बार साबुन से साफ करने से बचें। अगर स्किन में लगातार खुजली, लालिमा, दरारें या सूजन रहती है, तो इसे सामान्य ड्राई स्किन समझकर नजरअंदाज न करें। यह एक्जिमा या स्किन से जुड़ी किसी अन्य समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
इसे भी पढ़ें: ऑयली, ड्राई या कॉम्बिनेशन? इन 5 तरीकों से पहचानें अपना स्किन टाइप
निष्कर्ष
सर्दियों में बॉडी लोशन लगाएं या बॉडी बटर, इसका चुनाव आपकी स्किन की जरूरत पर निर्भर करता है। हल्की ड्राई और नॉर्मल स्किन के लिए बॉडी लोशन अच्छा विकल्प है, जबकि बहुत ज्यादा ड्राई स्किन के लिए बॉडी बटर ज्यादा मददगार हो सकता है। ऑयली और सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को हल्के और बिना खुशबू वाले मॉइश्चराइजर चुनने चाहिए। स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए नियमित मॉइश्चराइजिंग के साथ सही स्किनकेयर रूटीन अपनाना भी जरूरी है।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या नहाने से पहले बॉडी लोशन लगाना चाहिए?
नहाने से पहले बॉडी लोशन लगाना जरूरी नहीं है। नहाने के बाद हल्की नम स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।क्या बॉडी लोशन चेहरे पर भी लगा सकते हैं?
हर बॉडी लोशन चेहरे के लिए उपयुक्त नहीं होता। चेहरे की स्किन शरीर की स्किन से अलग होती है। इसलिए चेहरे पर इस्तेमाल के लिए बनाया गया मॉइश्चराइजर चुनना बेहतर है।क्या बॉडी लोशन लगाने से स्किन का रंग साफ होता है?
बॉडी लोशन स्किन को हाइड्रेट रखकर रूखापन कम कर सकता है, जिससे स्किन सॉफ्ट और हेल्दी दिखती है लेकिन यह स्किन का नेचुरल रंग नहीं बदलता।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 06, 2026 17:39 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Padmaja
