Mon Oct 26, 2026 | 03:05 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

ऑयली, ड्राई या कॉम्बिनेशन? इन 5 तरीकों से पहचानें अपना स्किन टाइप

हर व्‍यक्‍त‍ि का स्‍क‍िन टाइप अलग होता है। डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें नॉर्मल, ऑयली, ड्राई, कॉम्‍ब‍िनेशन और एक्‍ने-प्रोन स्‍क‍िन के लक्षण और पहचान का तरीका।
ऑयली, ड्राई या कॉम्बिनेशन? इन 5 तरीकों से पहचानें अपना स्किन टाइपऑयली, ड्राई या कॉम्बिनेशन? इन 5 तरीकों से पहचानें अपना स्किन टाइप

How To Identify Skin Type?: नॉर्मल स्किन में न तो स्‍क‍िन के भीतर से बहुत ज्यादा तेल आता है और न ही बार-बार ड्राईनेस महसूस होती है। ड्राई स्किन में त्वचा में ड्राईनेस, खिंचाव और कभी-कभी पपड़ी उतरने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऑयली स्किन की समस्‍या होने पर त्वचा की तेल बनाने वाली ग्रंथियां ज्यादा सीबम या ऑयल बनाती हैं। कॉम्बिनेशन स्किन में चेहरे के कुछ हिस्से ऑयली और कुछ हिस्से सामान्य या ड्राई होते हैं। आमतौर पर माथा, नाक और ठुड्डी यानी टी-जोन पर ज्‍यादा तेल आता है, जबकि गालों पर त्‍वचा ड्राई या सामान्य त्वचा महसूस हो सकती है। जि‍न लोगों की एक्ने-प्रोन स्किन होती है, उन्‍हें चेहरे पर बार-बार मुंहासे न‍िकलने की समस्‍या होती है। ऐसी स्‍थ‍िति‍ में त्‍वचा पर बार-बार ब्‍लैकहेड्स, व्‍हाइटहेड्स, लाल दानें और कभी-कभी दर्दनाक मुंहासे भी हो सकते हैं। आइए स्‍क‍िन टाइप पहचानने के तरीके जानते हैं। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।

Indian Association Of Dermatologists, Venereologists And Leprologists के अनुसार,

नॉर्मल और ड्राई स्‍क‍िन टाइप है, तो क्रीम बेस्‍ड मॉइश्चराइजर चुन सकते हैं, ऑयली स्‍क‍िन में जेल बेस्‍ड मॉइश्चराइजर चुन सकते हैं और कॉम्‍ब‍िनेशन स्‍किन टाइप में दो अलग-अलग प्रकार के मॉइश्चराइजर चुन सकते हैं जो ऑयली और ड्राई दोनों ह‍िस्‍सों पर अलग-अलग काम करे।

स्‍क‍िन टाइप त्वचा के लिए उपयुक्त इंग्रीडिएंट्स
नॉर्मल स्किन हयालूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन, सेरामाइड्स, नियासिनमाइड
ड्राई स्किन हयालूरोनिक एसिड, सेरामाइड्स, ग्लिसरीन 
ऑयली स्किन नियासिनमाइड, सैलिसिलिक एसिड, हयालूरोनिक एसिड 
कॉम्बिनेशन स्किन हयालूरोनिक एसिड, नियासिनमाइड, सेरामाइड्स
एक्ने-प्रोन स्किन सैलिसिलिक एसिड, नियासिनमाइड, एजेलि‍क एसिड, हयालूरोनिक एसिड

घर बैठे स्किन टाइप कैसे पता करें?

फेस वॉश के बाद त्‍वचा को महसूस करें

स्‍क‍िन टाइप पहचानने का तरीका बेहद आसान है-

  • सबसे पहले माइल्‍ड फेस वॉश से चेहरा साफ करें।
  • चेहरा धोने के बाद साफ तौल‍िए से चेहरे को सुखाएं।
  • चेहरे पर क्रीम या कोई अन्‍य प्रोडक्‍ट न लगाएं।
  • लगभग 30 से 60 बाद, माथे, नाक, गाल की त्‍वचा को महसूस करें।

इन संकेतों पर गौर करें-

  • नॉर्मल स्‍क‍िन- स्‍क‍िन पर न ज्‍यादा तेल है और न ही स्‍क‍िन ज्‍यादा ड्राई है, तो यह नॉर्मल स्‍क‍िन टाइप का संकेत है।
  • ड्राई स्‍क‍िन- चेहरा ड्राई और खि‍ंचा हुआ महसूस होता है, तो ड्राई स्‍क‍िन हो सकती है।
  • ऑयली स्‍क‍िन- चेहरा शाइनी और च‍िपच‍िपा है, तो ऑयली स्‍क‍िन हो सकती है।
  • कॉम्‍बि‍नेशन स्‍क‍िन- चेहरे के कुछ ह‍िस्‍सों पर तेल और कुछ ह‍िस्‍सा ड्राई रहता है, तो कॉम्‍बि‍नेशन स्‍क‍िन हो सकती है।
  • एक्‍ने प्रोन स्‍क‍िन- अगर बार-बार मुंहासे निकलते हैं, तो त्वचा एक्ने-प्रोन हो सकती है।

टिशू पेपर टेस्ट करें

  • सबसे पहले एक साफ टिशू पेपर लें।
  • इसे माथे, नाक, ठुड्डी और गालों पर हल्के हाथों से दबाएं।
  • अब टिशू पेपर पर तेल के निशान देखें।

कैसे पहचानें?

  • टिशू पर लगभग सभी हिस्सों से तेल के निशान मिलें, तो स्किन ऑयली हो सकती है।
  • केवल माथे, नाक और ठुड्डी से तेल आए, तो कॉम्बिनेशन स्किन हो सकती है।
  • बहुत कम या न के बराबर तेल दिखे और त्वचा खिंची हुई लगे, तो ड्राई स्किन हो सकती है।
  • तेल के निशान बहुत कम हों और त्वचा आरामदायक महसूस हो, तो नॉर्मल स्किन हो सकती है।

त्वचा की बनावट पर ध्यान दें

चेहरे की त्वचा को हल्के हाथों से छूकर देखें। ध्यान दें कि त्वचा मुलायम है, खुरदरी है या उस पर बार-बार रेडनेस और जलन होती है।

कैसे पहचानें?

  • त्वचा मुलायम और संतुलित महसूस हो, तो नॉर्मल स्किन हो सकती है।
  • त्वचा खुरदरी हो, पपड़ी उतरे या खिंचाव महसूस हो, तो ड्राई स्किन हो सकती है।
  • त्‍वचा में बार-बार रेडनेस, खुजली या जलन हो, तो त्वचा सेंस‍िट‍िव हो सकती है।
  • सेंस‍िट‍िव स्‍क‍िन एक अलग स्किन टाइप नहीं है, बल्कि त्वचा की एक स्थिति है। ऑयली, ड्राई, नॉर्मल या कॉम्बिनेशन स्किन भी सेंस‍िट‍िव हो सकती है।

त्वचा पर पपड़ी और रूखेपन के संकेत देखें

प्राकृतिक रोशनी में शीशे के सामने चेहरे को ध्यान से देखें। गालों, नाक के किनारों, माथे और ठुड्डी पर त्वचा की सतह पर ध्यान दें।

कैसे पहचानें?

  • त्वचा की सतह सामान्य दिखे और ड्राईनेस या अतिरिक्त तेल की समस्या न हो, तो नॉर्मल स्किन हो सकती है।
  • त्वचा पर सफेद पपड़ी, खुरदरापन या महीन दरारें दिखें, तो ड्राई स्किन होने की संभावना हो सकती है।
  • गालों में ड्राईनेस, लेकिन नाक और माथे पर तेल दिखे, तो कॉम्बिनेशन स्किन हो सकती है।

चेहरे पर मॉइश्चराइजर टिकने का तरीका देखें

मॉइश्चराइजर लगाने के बाद ध्यान दें कि कुछ घंटों बाद आपकी त्वचा कैसी महसूस होती है? इससे त्वचा में तेल आने और ड्राईनेस के संकेत मिल सकते हैं।

कैसे पहचानें?

  • गालों पर मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी त्‍वचा की परत रूखी दिखे या त्वचा की महीन पपड़ी उभरने लगे, तो ड्राई स्किन हो सकती है।
  • माथे, नाक और ठुड्डी पर लगा मॉइश्चराइजर ज्‍यादा चिकना हो जाए, तो ऑयली स्किन हो सकती है।
  • टी-जोन पर मॉइश्चराइजर ऑयली हो, लेकिन गालों पर सामान्य रहे, तो कॉम्बिनेशन स्किन हो सकती है।

यह भी पढ़ें- आपकी स्‍क‍िन टाइप के ल‍िए सही फेस वॉश कैसे चुनें? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें


how-to-know-skin-typehow-to-know-skin-type

1. नॉर्मल स्किन की पहचान कैसे करें?

लक्षण

  • चेहरा धोने के बाद त्वचा में ज्यादा खिंचाव न होना।
  • त्वचा का न बहुत ज्यादा ऑयली और न बहुत ज्यादा ड्राई होना।
  • नॉर्मल स्किन होने का मतलब यह नहीं है कि इस प्रकार की त्वचा में कभी मुंहासे, एलर्जी या अन्य समस्याएं नहीं हो सकतीं।

नॉर्मल स्किन की देखभाल कैसे करें?

  • हल्के क्लींजर, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
  • त्वचा को साफ रखने के लिए बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है।
  • ऐसे प्रोडक्ट चुनें जो त्वचा को आरामदायक महसूस कराएं और जिनसे जलन न हो।

2. ड्राई स्किन की पहचान कैसे करें?

लक्षण

  • चेहरा धोने के बाद त्वचा में खिंचाव महसूस होना।
  • गालों या माथे पर ड्राईनेस और पपड़ी दिखाई देना।
  • त्वचा का खुरदरा महसूस होना।
  • ठंड या शुष्क मौसम में स्‍क‍िन ड्राईनेस बढ़ना।
  • कभी-कभी खुजली, रेडनेस या जलन होना।

ड्राई स्किन की देखभाल कैसे करें?

  • ऐसा फेस वॉश चुनें जो त्वचा की प्राकृतिक नमी को ज्यादा न हटाए।
  • ग्लिसरीन, सेरामाइड्स और हयालूरोनिक एसिड (Hyaluronic Acid) मॉइश्चराइजर मददगार हो सकते हैं।
  • नहाने या चेहरा धोने के बाद त्वचा हल्की नम रहते ही मॉइश्चराइजर लगाएं।

यह भी पढ़ें- आपकी Skin Type के लिए कौन सा SPF सही है? सनस्‍क्रीन चुनने से पहले जानें डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट की एडवाइज

3. ऑयली स्किन की पहचान कैसे करें?

लक्षण

  • चेहरा धोने के कुछ घंटों बाद त्वचा पर तेल दिखाई देना।
  • माथे, नाक और ठुड्डी पर ज्यादा चमक होना।
  • त्वचा के रोमछिद्र यानी पोर्स बड़े नजर आना।
  • मुंहासे होने की संभावना अधिक होना।
  • अगर आपका चेहरा सुबह साफ दिखता है, लेकिन दोपहर तक खासकर नाक और माथे पर तेल आने लगता है, तो आपकी त्वचा ऑयली हो सकती है।

ऑयली स्किन की देखभाल कैसे करें?

  • हल्के, नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
  • जेल बेस्‍ड मॉइश्चराइजर का चुनाव करें।
  • त्वचा से अत‍िर‍िक्‍त तेल हटाने के लिए बार-बार चेहरा धोने या हार्ड स्क्रब का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे जलन हो सकती है।

4. कॉम्बिनेशन स्किन की पहचान कैसे करें?

लक्षण

  • नाक और माथे पर ज्यादा तेल आना।
  • गालों पर खिंचाव या ड्राई महसूस होना।
  • चेहरे के अलग-अलग हिस्सों की त्वचा अलग महसूस होना।

कॉम्बिनेशन स्किन की देखभाल कैसे करें?

  • माइल्‍ड क्‍लींजर से चेहरा साफ करें और पूरे चेहरे पर जरूरत के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • अगर गाल ड्राई हैं, तो वहां थोड़ा ज्यादा मात्रा में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • वहीं, टी-जोन पर हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं।

5. एक्ने-प्रोन स्किन की पहचान कैसे करें?

लक्षण

  • बार-बार मुंहासे निकलना।
  • कुछ मुंहासों में दर्द, सूजन या रेडनेस होना।

एक्ने-प्रोन स्किन की देखभाल कैसे करें?

  • नॉन-कॉमेडोजेनिक क्लींजर, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन चुनें।
  • सैलिसिलिक एसिड युक्‍त फेस वॉश या सीरम को डॉक्‍टर की सलाह से स्‍क‍िन केयर रूटीन में शाम‍िल कर सकते हैं। एक साथ कई एक्टिव इंग्रीडिएंट्स इस्तेमाल करने से बचें, वरना त्‍वचा में जलन हो सकती है।

न‍िष्‍कर्ष:

फेस वॉश के बाद त्‍वचा को महसूस करके, ट‍िशू पेपर टेस्‍ट करके, त्‍वचा की बनावट पर गौर करके, त्वचा पर पपड़ी और रूखेपन के संकेत देखकर और त्‍वचा पर मॉइश्चराइजर ट‍िकने का तरीका देखकर अपना स्‍क‍िन टाइप पहचान सकते हैं। नॉर्मल स्‍क‍िन से न अध‍िक तेल न‍िकलता है और स्‍क‍िन ज्‍यादा ड्राई रहती है, ड्राई स्‍क‍िन होने पर चेहरा ड्राई और ख‍िंचा हुआ महसूस होता है, ऑयली स्‍क‍िन में चेहरा शाइनी और च‍िपच‍िपा रहता है, कॉम्‍ब‍िनेशन सक‍िन में चेहरे के कुछ ह‍िस्‍सों पर तेल और कुछ ह‍िस्‍से में ड्राईनेस महसूस होती है और एक्‍ने-प्रोन स्‍क‍िन में बार-बार मुंहासे न‍िकलते हैं। स्‍क‍िन टाइट पहचानने के ल‍िए त्‍वचा को फेस वॉश से साफ करने के बाद चेहरे पर कुछ न लगाएं और इन लक्षणों पर गौर करें।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या मौसम बदलने से स्किन टाइप बदल सकता है?

    मौसम के कारण त्वचा का व्यवहार बदल सकता है। सर्दियों में त्वचा ज्‍यादा ड्राई हो सकती है, जबकि गर्मी और उमस में पसीना और ऑयली स्‍क‍िन की समस्‍या बढ़ जाती है। हालांकि, हर बदलाव का मतलब यह नहीं कि स्‍क‍िन टाइप बदल गया है।
  • ऑयली स्किन के लिए कौन सा फेस वॉश सही है?

    ऑयली स्किन के लिए माइल्ड, नॉन-कॉमेडोजेनिक जेल बेस्‍ड फेस वॉश चुन सकते हैं, जो अत‍िर‍िक्‍त ऑयल को चेहरे से हटाने में मदद कर सकता है।

Read Next

→ होंठों के आसपास बार-बार रेडनेस और दाने क्यों होते हैं? क्या स्किन क्रीम इसकी वजह हो सकती है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 26, 2026 12:56 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta