Tue Nov 24, 2026 | 11:18 AM IST

Medically Reviewed by Ms Veena V , Clinical Dietician

दूध, दही या पनीर: ऑस्टियोपीनिया में हड्डियों के लिए क्या खाना है बेहतर?

ऑस्टियोपीनिया में दूध, दही और पनीर, तीनों का सेवन किया जाना फायदेमंद होता है। इसमें किसी एक डेयरी प्रोडक्ट को अधिक लाभकारी नहीं माना जा सकता है। हां, इन्हें नियमित रूप से अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाना जरूरी होता है।
दूध, दही या पनीर: ऑस्टियोपीनिया में हड्डियों के लिए क्या खाना है बेहतर?दूध, दही या पनीर: ऑस्टियोपीनिया में हड्डियों के लिए क्या खाना है बेहतर?

ऑस्टियोपीनिया में हड्डियों से जुड़ी समस्या है, जिसमें बोन मिनरल डेंसिटी औसत से कम हो जाती है। इसकी वजह से हड्डियों के फ्रैक्चर होने का जोखिम काफी ज्यादा बढ़ जाता है। यह बात सभी जानते होंगे कि हड्डियों की मजबूती के लिए दूध, दही और पनीर बेहतरीन विकल्प हैं। सवाल ये है कि इनमें से अधिक फायदेमंद हड्डियों के लिए क्या है?

इस बारे में Ms. Veena V, Chief Clinical Dietician & HOD - Department of Clinical Nutrition and Dietetics, Aster Whitefield Hospital बताती हैं, "हड्डियों की मजबूती के लिए दूध, दही और पनीर तीनों का सेवन किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि इनमें से कोई एक विकल्प अधिक फायदेमंद है। हालांकि, सबके अपने-अपने फायदे हैं, जैसे कैल्शियम के अवशोषण और पाचन तंत्र (गट हेल्थ) के लिए दही तथा दूध बेहतर माने जाते हैं, जबकि, गाढ़े प्रोटीन और कैलोरी के लिए पनीर सबसे मजबूत विकल्प है।"

क्या है बेहतर?

विशेषता दूध दही पनीर
कैल्शियम की मात्रा सबसे ज्यादा- लगभग लगभग 285–305 mg प्रति 1 कप / 240 ml लगभग 200–250 mg प्रति कटोरी लगभग 140–200 mg प्रति 100g
प्रोटीन और कैलोरी संतुलित प्रोटीन (लगभग 8 g प्रति कप) और मध्यम कैलोरी मध्यम प्रोटीन (लगभग 6–8 g प्रति कटोरी) और कम से मध्यम कैलोरी सबसे अधिक प्रोटीन (लगभग 14–18g प्रति 100g) और कैलोरी भी अधिक
विटामिन D और B12 विटामिन B12 से भरपूर, फोर्टिफाइड दूध में विटामिन D की मौजूदगी विटामिन B12 का अच्छा स्रोत विटामिन B12 और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत
गट हेल्थ लैक्टोज इंटॉलरेंस वालों के लिए नुकसानदेह प्रोबायोटिक्स का बेहतरीन स्रोत और लैक्टोज इंटॉलरेंस में भी आसानी से पच जाता है बाकि की तुलना में पचाने में थोड़ा मुश्किल 
ऑस्टियोपीनिया में फायदेमंद कैल्शियम और विटामिन D की कमी पूरा करने में लाभकारी कैल्शियम के अवशोषण में मददगार हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए सबसे मजबूत विकल्प

साल 2021 में Nutrients में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस होने का रिस्क अधिक होता है। ऑस्टियोपोरोसिस, ऑस्टियोपीनिया का ही एडवांस स्टेज है। रिपोर्ट में आगे यह बताया गया है कि हड्डियों की पीक डेंसिटी (Peak bone mass) बनाने और उसे बनाए रखने के लिए दूध और डेयरी प्रोडक्ट कैल्शियम, प्रोटीन और आवश्यक विटामिनों के सबसे प्रमुख स्रोत हैं। इसलिए, हर तरह के डेयरी प्रोडक्ट को डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। इनसे परहेज नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बुढ़ापे में महिलाएं डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें, लोहे जैसी मजबूत हो जाएंगी हड्डियां

हड्डियों के लिए कैसे है फायदेमंद?

Milk Curd Or Paneer Which Dairy Product Is Best For Bone Health In OsteopeniaMilk Curd Or Paneer Which Dairy Product Is Best For Bone Health In Osteopenia

दहीः हमारे यहां ज्यादातर घरों में दही का सेवन किया जाता है। हड्डियों के लिए यह काफी फायदेमंद है। यह अच्छे बैक्टीरिया के साथ-साथ शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित होने वाला कैल्शियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन का स्रोत है। इसका सेवन करने से आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन में सुधार होता है, जो कि हड्डियों की डेंसिटी में सुधार और कैल्शियम के अवशोषण से जुड़ होता है। हां, अगर किसी को लैक्टोज इंटॉलरेंस है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

दूधः बच्चों से लेकर वयस्कों तक को रोजाना एक गिलास दूध पीने की सलाह दी जाती है। एक कप दूध में लगभग 285-305 मिलीग्राम कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन, फॉस्फोरस और विटामिन B12 मिलता है। वहीं, फोर्टिफाइड दूध विटामिन डी का भी बेहतरीन स्रोत है। यह आंतों में कैल्शियम के अवशोषण और हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है।

पनीरः दही की ही तरह, पनीर भी डेयरी प्रोडक्ट है। यह प्रोटीन और कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। यह मांसपेशियों और हड्डियों को काफी लाभ पहुंचाता है। हालांकि, विशेषज्ञ आगाह करते हैं कि इसमें सैचुरेटेड फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसके बावजूद, ऑस्टियोपीनिया के मरीजों के लिए पनीर अच्छा विकल्प है। उन्हें इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। बस इस बात का ध्यान रखें कि दूध या दही की तुलना में पनीर में कैल्शियम थोड़ा कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: हड्डियां हो रही हैं कमजोर? इस खास गोंद से आ सकती है मजबूती, आयुर्वेदाचार्य से जानें

एक्सपर्ट की सलाह

ऑस्टियोपीनिया यानी कम बोन मास से जूझ रहे अधिकांश लोगों को अपनी डाइट और सप्लीमेंट्स को मिलाकर रोजाना लगभग 1,000-1,200 मिलीग्राम कैल्शियम और 600-800 IU विटामिन D लेना चाहिए। बोन डेंसिटी में सुधार के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। विशेषकर, वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज उनके लिए अधिक फायदेमंद होती है। ध्यान रखें कि बोन डेंसिटी में सुधार के लिए सिर्फ दही, दूध और पनीर पर निर्भर रहना सही नहीं है। हालांकि, नियमित रूप से इन्हें डाइट में शामिल करें और बदल-बदल कर इनका सेवन करें। इसके साथ-साथ ऑस्टियोपीनिया में सुधार के लिए रागी, तिल, टोफू और हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे नॉन-डेयरी कैल्शियम स्रोतों को भी डाइट का हिस्सा बनाएं।

निष्कर्ष

ऑस्टियोपीनिया एक गंभीर समस्या है और इसे कभी भी हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। इसमें जरा सी चोट लगने पर हड्डियों के फ्रैक्चर होने का जोखिम बना रहता है। इसलिए, ऑस्टियोपीनिया में सुधार के लिए डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही और पनीर को अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। हां, अगर किसी को दूध या इसके प्रोडक्ट से एलर्जी है, तो उन्हें इसके अन्य विकल्पों पर ध्यान देना चाहिए। ध्यान रखें कि दूध, दही और पनीर में किसी एक विकल्प को ऑस्टियोपीनिया में अधिक फायदेमंद नहीं माना जा सकता है। तीनों का कॉम्बिनेशन और संतुलित आहार ही हड्डियों की डेंसिटी में सुधार कर सकता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • ऑस्टियोपीनिया और ऑस्टियोपोरोसिस के बीच क्या मुख्य अंतर होता है?

    ऑस्टियोपीनिया हड्डियों के कमजोर होने की शुरुआती अवस्था है। समय पर इलाज न मिलने पर जब हड्डियां अधिक कमजोर हो जाती हैं, तो उस गंभीर अवस्था को ऑस्टियोपोरोसिस कहा जाता है।
  • ऑस्टियोपीनिया के मरीजों को चाय, कॉफी या अधिक नमक के सेवन से बचना चाहिए?

    अत्यधिक कैफीन और सोडियम (नमक) शरीर से कैल्शियम को पेशाब के जरिए बाहर निकाल सकते हैं, जिससे हड्डियों की कमजोरी और बढ़ सकती है।

Read Next

अनार के दाने निकालने के बाद सफेद झिल्ली फेंक दें या खा सकते हैं? जानें सेहत के लिए क्या है सही

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 24, 2026 10:49 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Ms Veena V